Healthy Breakfast: सैंडविच और टोस्ट से हुए बोर? ट्राई करें यह नई पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट रेसिपी, स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल…

Healthy Breakfast – आजकल के समय में हर कोई व्यस्त है। सुबह सभी को ऑफिस या अपने काम पर जाने की जल्दी होती है और अक्सर  नाश्ते में हम ब्रेड से बनी वही-वही चीजें खाते-खाते बोर हो जाते हैं- ब्रेड-बटर, सिंपल टोस्ट या सैंडविच।

अगर आप भी अपने ब्रेकफास्ट में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं, तो ये फ्रेंच पीनट बटर टोस्ट की रेसिपी आपके लिए है। यह न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स के लिए भी एक परफेक्ट डिश हो सकता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान सामग्री और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सकाळच्या नाश्त्याला बनवा टेस्टी मसाला फ्रेंच टोस्ट, अवघ्या 10 मिनिटांत ...

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सामग्री
  • ब्रेड – 4 स्लाइस

  • दूध – ½ कप

  • अंडे – 2

  • पीनट बटर – 2 बड़े चम्मच

  • दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 छोटा चम्मच

  • बटर – 1 बड़ा चम्मच

  • टॉपिंग के लिए – चॉकलेट/मेपल सिरप, कटे हुए फल (केला बढ़िया रहेगा)

सुबह की भाग-दौड़ में बनाएं सबसे आसान और यूनिक स्टाइल फ्रेंच टोस्ट

पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाएं

1.एक बड़े बाउल में दो अंडों को तोड़कर अच्छी तरह फेंटें। अब इसमें दूध, दालचीनी पाउडर और वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर स्मूद बैटर तैयार कर लें। चारों ब्रेड स्लाइस पर एक-एक करके पीनट बटर फैलाएं।

2. अगर पीनट बटर फ्रिज में रखने की वजह से सख्त हो गया हो, तो उसे 10–15 सेकंड माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर लें। इससे वह आसानी से फैल जाएगा।

3. गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें बटर डालकर पिघलने दें। अब एक-एक ब्रेड स्लाइस को अंडे के घोल में डुबोएं और पैन पर रखें।

4. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। जब ये अच्छी तरह पक जाए और टोस्ट क्रिस्पी हो जाए, तो तैयार टोस्ट को प्लेट में निकालें और ऊपर से चॉकलेट सिरप, मेपल सिरप या अपनी पसंद के कटे फलों से गार्निश करें।

Read More Healthy Breakfast: सैंडविच और टोस्ट से हुए बोर? ट्राई करें यह नई पीनट बटर फ्रेंच टोस्ट रेसिपी, स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल…

Raghav Chadha joins BJP: AAP में सबसे बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल होने का किया ऐलान

Raghav Chadha joins BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। पार्टी के युवा चेहरा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ‘आप’ से अपने 15 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए इस्तीफा दे दिया है। केवल राघव ही नहीं, बल्कि उनके साथ कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (Raghav Chadha joins BJP)  में शामिल होने का ऐलान किया है।

राघव चड्ढा को AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, क्या पार्टी से भी होगी विदाई? ये घटनाक्रम करते हैं बड़ा इशारा | Jansatta
अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा
छोड़ा ‘झाड़ू’ का साथ

बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने भावुक और कड़े शब्दों में पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। उनके साथ मंच पर संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

राघव चड्ढा ने कहा, “जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा, वह आज अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्रहित के बजाय निजी स्वार्थों के लिए काम कर रही है। मुझे लंबे समय से महसूस हो रहा था कि मैं एक गलत पार्टी में सही इंसान हूं।”

AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद - India TV Hindi
Raghav Chadha joins BJP
दो-तिहाई बहुमत के साथ शामिल होने का ऐलान

राघव चड्ढा (Raghav Chadha joins BJP) ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके पास राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई (2/3) से ज्यादा सांसद हैं। चड्ढा के मुताबिक, यह गुट अब भारतीय जनता पार्टी में अपना विलय करने जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा BJP में शामिल हुए

पार्टी छोड़ने वाले 7 दिग्गज नेताओं की सूची:
  1. राघव चड्ढा: पार्टी के रणनीतिकार और राज्यसभा सांसद।

  2. संदीप पाठक: IIT बैकग्राउंड वाले संगठन महामंत्री और चुनावी चाणक्य।

  3. अशोक मित्तल: LPU के संस्थापक और शिक्षाविद।

  4. हरभजन सिंह: पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी।

  5. राजेंद्र गुप्ता: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति।

  6. विक्रमजीत सिंह साहनी: सन फाउंडेशन के प्रमुख और समाजसेवी।

  7. स्वाति मालीवाल: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष।

संदीप पाठक ने भी साधा निशाना

संगठन में गहरी पैठ रखने वाले संदीप पाठक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, “उन्होंने हमेशा अरविंद केजरीवाल और पार्टी को खुद से आगे रखा, लेकिन पार्टी अब अपनी राह से भटक चुकी है। वहीं, स्वाति मालीवाल का इस्तीफा भी काफी चर्चा में है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके और केजरीवाल के बीच विवाद की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं।”

AAP के लिए बड़ा झटका

राज्यसभा में AAP की ताकत अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। एक साथ 7 बड़े चेहरों का जाना और भाजपा में विलय की घोषणा करना दिल्ली और पंजाब की राजनीति में भूचाल लाने वाला कदम है। देखना होगा कि आम आदमी पार्टी इस बगावत पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है। Read More Raghav Chadha joins BJP: AAP में सबसे बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल होने का किया ऐलान

Donald Trump के ‘नरक’ वाले विवादित पोस्ट पर भारत का जवाब, जाने विदेश मंत्रालय ने क्या कहा…

BE NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद लेख साझा किए जाने के बाद भारत में राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस लेख में भारत और चीन की तुलना ‘धरती पर नरक’ (Hell on Earth) से की गई थी। इस मामले पर भारत सरकार की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

Donald Trump Truth Social Post Michael Savage India China Hellhole Controversy - Trump ने भारत को बताया नर्क, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, जमकर ट्रोल हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ...
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
विदेश मंत्रालय का रुख, ‘हमने रिपोर्ट्स देखी हैं’

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस मुद्दे पर संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स और ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से अवगत है। हालांकि, जायसवाल ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह की तीखी प्रतिक्रिया या विस्तृत टिप्पणी करने से फिलहाल परहेज किया। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि भारत इस मामले को संभलकर देख रहा है ताकि द्विपक्षीय संबंधों पर सीधा असर न पड़े।

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
क्या था ट्रंप का विवादित पोस्ट?

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर लेखक माइकल सैवेज का एक लेख री-शेयर किया था। यह लेख मुख्य रूप से अमेरिका में ‘बर्थ राइट सिटीजनशिप’ (जन्म के आधार पर नागरिकता) और प्रवासियों के मुद्दे पर केंद्रित था। जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता (birthright citizenship) को लेकर तीखी टिप्पणी की गई थी। लेख में दावा किया गया कि इस कानून का फायदा उठाकर विदेशी परिवार अमेरिका आते हैं और बाद में अपने रिश्तेदारों को भी बुला लेते हैं। इसी दौरान भारत और चीन को आपत्तिजनक शब्दों में संबोधित किया गया। ट्रंप द्वारा इस लेख को साझा किए जाने को प्रवासियों के प्रति उनके सख्त रुख और आगामी राजनीतिक विमर्श से जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत में सियासी उबाल

ट्रंप (Donald Trump) के इस कदम पर भारत में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जैसी उभरती शक्ति और अमेरिका के रणनीतिक साझेदार के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल अपमानजनक है। विपक्ष ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत स्तर पर इस मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने उठाना चाहिए और कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए। Read More Donald Trump के ‘नरक’ वाले विवादित पोस्ट पर भारत का जवाब, जाने विदेश मंत्रालय ने क्या कहा…

Bengal Elections 2026: अमित शाह का कांग्रेस और TMC पर बड़ा हमला, कहा- “राहुल के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी..”

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दम दम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी की संगत पर अमित शाह का तंज

बता दें कि अपने संबोधन में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उनकी भाषा अब बदल गई है।

अमित शाह ने कहा, “खड़गे जी पहले इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते थे, लेकिन राहुल बाबा के साथ रहकर उनकी भाषा भी बिगड़ने लगी है। इसी का असर है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कह रहे हैं।”

बंगाल चुनाव 2026: 'गोली का जवाब-गोले से देंगे', अमित शाह के बयान पर ममता  बनर्जी का तीखा पलटवार | Bengal Assembly Elections 2026 Amit Shah And Mamata  Banerjee Comments Each Other
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ममता बनर्जी
बंगाल चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जितना प्रधानमंत्री मोदी को गाली देगा, जनता उतनी ही मजबूती से भाजपा के साथ खड़ी होगी। शाह ने कहा, “जितना कीचड़ उछालने की कोशिश करेंगे, उतना ही कमल शान से खिलेगा।”

जनसभा में शाह ने दावा किया कि इस बार बंगाल चुनाव (Bengal Elections 2026) के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की विदाई तय है और भाजपा सत्ता में आने पर राज्य का मुख्यमंत्री एक बंगाली नेता ही होगा।

West Bengal Election
West Bengal Election
“ऑपरेशन सिंदूर” और सुरक्षा पर हुंकार

इस दौरान अमित शाह ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले आतंकियों के साथ नरमी बरती जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। शाह ने कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया गया।

ममता दीदी की विदाई का समय तय: शाह

टीएमसी पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा, “4 मई को सुबह वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में टीएमसी का राजनीतिक प्रभाव खत्म हो जाएगा।

महिला आरक्षण और घुसपैठ पर कड़ा रुख

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी अमित शाह ने टीएमसी और कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दलों ने मिलकर महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने का काम किया है। अपने संबोधन के अंत में अमित शाह ने जनता से 29 तारीख को बड़ी संख्या में मतदान (Bengal Elections 2026) करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठिया मुक्त बंगाल के निर्माण के लिए है। Read More Bengal Elections 2026: अमित शाह का कांग्रेस और TMC पर बड़ा हमला, कहा- “राहुल के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी..”

UP Election 2027: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान… 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को ₹40,000 पेंशन का वादा

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है।

बिजली और पेंशन पर बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) से पहले बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

इसके अलावा, महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने वादा किया कि महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। उन्होंने पीडीए (PDA) के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

how akhilesh yadav plans to deal BJP a blow in 2027 up assembly election -  यूपी जीतना लक्ष्य, अखिलेश यादव 2027 में बीजेपी को कैसे देंगे झटका? |  Jansatta
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
स्मार्ट मीटर को बताया ‘ठगी का मीटर’

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जनता का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर की तेज रीडिंग बीजेपी के भ्रष्टाचार का नतीजा है। अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा, “जैसे ईवीएम में हेराफेरी होती है, वैसे ही बीजेपी के बिजली मीटर भी जनता की जेब काट रहे हैं।”

Who will form an alliance with UP assembly elections Akhilesh Yadav  revealed his plan for 2027 vidhan sabha chunav यूपी विधानसभा चुनाव में  किससे होगा गठबंधन? 2027 को लेकर अखिलेश ने बताया

2027 में बीजेपी मुक्त यूपी का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की जनविरोधी नीतियों, खाद की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता त्रस्त है। उन्होंने आह्वान किया कि आपसी तालमेल से UP Election 2027 में ऐसी मेहनत करें कि बीजेपी एक-एक सीट के लिए तरस जाए। उन्होंने दावा किया कि महंगा सिलेंडर और बिजली के भारी भरकम बिल ही बीजेपी का सत्ता से कनेक्शन काट देंगे।

Read More UP Election 2027: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान… 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को ₹40,000 पेंशन का वादा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महामुहूर्त, जानें सोना और वाहन खरीदने का सबसे शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: आज 19 अप्रैल 2026, रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि आज के दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और निवेश का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसी वजह से इसे अक्षय तिथि कहा जाता है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी ही नहीं धनिया-नमक सहित ये चीजों खरीदने पर प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी, जानें इनके बारे में - akshaya ...
Akshaya Tritiya 2026
अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध और अबूझ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। यही कारण है कि यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ सोना, चांदी, वाहन, भूमि और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी करते हैं।

अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध और अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी पूरे दिन बिना पंचांग देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फिर भी ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष समय खरीदारी और निवेश के लिए अधिक शुभ माने गए हैं।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय? जानें दान-पुण्य का धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महामुहूर्त
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

लाभ योग: सुबह 9:06 बजे से 10:43 बजे तक

अमृत योग: 10:43 बजे से 12:20 बजे तक

शुभ योग: दोपहर 1:57 बजे से 3:57 बजे तक

शाम का शुभ योग: 6:49 बजे से 8:12 बजे तक

अमृत योग: 8:12 बजे से 9:35 बजे तक

चल योग: 9:35 बजे से 10:58 बजे तक

इस दौरान सोना, चांदी, हीरा, वाहन, भूमि, घर, बर्तन, टीवी, फ्रिज और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

अक्षय तृतीया पर क्यों किए जाते हैं शुभ काम? - importance and rituals of akshay tritiya - AajTak

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

1.दान-पुण्य: इस दिन जल से भरे कलश, पंखा, छाता और सत्तू का दान करना विशेष फलदायी होता है।

2.पूजा: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें।

3.निवेश: भविष्य के लिए निवेश शुरू करने या नई संपत्ति का बयाना देने के लिए यह साल का सबसे श्रेष्ठ दिन है।

राहुकाल में खरीदारी से बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया 2026 (Akshaya Tritiya 2026) शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय किसी भी नए शुभ कार्य, निवेश या खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है।

अक्षय तृतीया पर सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य, पूजा और नए कार्यों की शुरुआत भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज शुरू किया गया हर सकारात्मक काम जीवन में स्थायी सुख और समृद्धि लाता है। Read More Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महामुहूर्त, जानें सोना और वाहन खरीदने का सबसे शुभ समय

Rahul Gandhi FIR Case: राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने FIR के अपने आदेश पर लगाई रोक

Rahul Gandhi FIR Case: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दोहरी नागरिकता मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शनिवार को अपने ही एक दिन पुराने आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

अपने ही आदेश पर रोक

आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी (Rahul Gandhi FIR Case) दर्ज करने के अपने ही आदेश पर शनिवार को रोक लगा दी है। अदालत ने अपने ताज़ा फैसले में यह स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति को बिना पूर्व नोटिस दिए उसके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश देना कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित नहीं है।

Rahul Gandhi FIR case, Allahabad High Court order, Lucknow bench ruling राहुल  गांधी के खिलाफ FIR के फैसले पर लगी रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा अपना ही  आदेश - India TV Hindi
Rahul Gandhi FIR Case
संबंधित पक्ष को सुनवाई का पूरा अवसर

अदालत ने अपने ताजा आदेश में साफ कहा कि, “बिना संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिए और उसका पक्ष सुने किसी के खिलाफ प्राथमिकी (Rahul Gandhi FIR Case) दर्ज करने का आदेश देना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अंतिम आदेश से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाना जरूरी है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार को हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की कथित ‘दोहरी नागरिकता’ के मामले में खुली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी (Rahul Gandhi FIR Case) दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने इस पर रोक लगा दी। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, अब अदालत ने अपने उसी आदेश के अमल पर रोक लगाकर तत्काल कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है।

राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश, दोहरी नागरिकता केस में बढ़ी मुश्किलें  - rahul gandhi fir order dual citizenship case allahabad high court lucknow  bench cbi probe NTC agkp - AajTak
Rahul Gandhi
दोहरी नागरिकता रखने का आरोप

मामले की सुनवाई जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच में हुई। यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर की गई थी, जिसमें राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता रखने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट एक्ट, फॉरेनर्स एक्ट और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश दिए, ब्रिटिश  नागरिकता का मामला

अगली सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी दिशा

अब (Rahul Gandhi FIR Case) इस मामले में अगली सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी दिशा तय होगी। अदालत के इस फैसले को राहुल गांधी के लिए फिलहाल बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। Read More Rahul Gandhi FIR Case: राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने FIR के अपने आदेश पर लगाई रोक

Hormuz Strait Firing: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब…

Hormuz Strait Firing: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की ओर आ रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर कथित तौर पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद दोनों जहाजों को बीच रास्ते से यू-टर्न लेना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी क्रू मेंबर के घायल होने या जहाज को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

ईरानी गनबोट्स ने होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की
Hormuz Strait Firing
मालवाहक जहाजों पर गोलीबारी 

आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में शनिवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भारत आ रहे दो मालवाहक जहाजों पर गोलीबारी (Hormuz Strait Firing) की गई। इस घटना के बाद दोनों जहाजों को अपना रास्ता बदलकर यू-टर्न लेना पड़ा। राहत की बात यह है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते हुए भारत की दिशा में बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक जहाज पर करीब 20 लाख बैरल तेल लदा हुआ था, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

भारत आ रहे 5 जहाज होर्मुज के पास लंगर डाल खड़े हुए, 1.7 लाख MT LPG लदा है,  ईरान ने दो दिन पहले दी थी अनुमति

भारत सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब 

घटना के तुरंत बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया है। माना जा रहा है कि नई दिल्ली इस मामले में विस्तृत जवाब और सुरक्षा आश्वासन चाहती है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।

इसी बीच ईरान ने शनिवार को ही घोषणा की है कि वह एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्त पाबंदियां लागू कर रहा है। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका द्वारा उसके बंदरगाहों और जहाजों पर कथित नौसैनिक नाकेबंदी के जवाब में उठाया गया है।

क्या होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत में पेट्रोल-डीजल की हो जाएगी  किल्लत? जानें सबसे खराब स्थिति क्या होगी? - India TV Hindi
Hormuz Strait
बिना किसी चेतावनी के फायरिंग

इससे पहले भी शनिवार को होर्मुज क्षेत्र में एक अन्य टैंकर पर गोलीबारी (Hormuz Strait Firing) की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के टैंकर के पास पहुंचकर फायरिंग की। यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में लगभग 37 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में हुई।

होर्मुज में गोलियों की गूंज! दो जहाजों पर फायरिंग, ईरान बोला- हमारी मंजूरी  के बिना एंट्री नहीं - strait of hormuz firing iran us blockade irgc navy  control oil supply crisis global

अमेरिकी नाकाबंदी रहेगी जारी 

ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टैंकर और उसका चालक दल सुरक्षित है, जबकि मामले की जांच जारी है।

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने दावा किया है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण पहले की तरह बहाल हो गया है और जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, वह जलडमरूमध्य से आवाजाही पर सख्त नियंत्रण बनाए रखेगा।

दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है। Read More Hormuz Strait Firing: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब…

Women’s Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण कानून लागू, लेकिन अभी नहीं मिलेगा 33% आरक्षण का लाभ, जानें क्या है वजह..

Women’s Reservation Bill 2023: देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण अधिनियम 2023 को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। हालांकि, कानून लागू होने के बावजूद महिलाओं को इसका तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा।

अभी 33 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं 

आपको बता दें कि, लोकसभा में गुरुवार देर रात इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद यह अधिनियम अब विधिवत कानून बन चुका है, लेकिन मौजूदा लोकसभा और विधानसभाओं में अभी 33 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं होगा।

आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, कब से मिलेगा महिलाओं को 33% Reservation का फायदा?
Women’s Reservation Bill 2023 लागू
अभी क्यों नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ?

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इसके पीछे तकनीकी और संवैधानिक कारण हैं। महिला आरक्षण का लाभ तभी लागू किया जा सकेगा जब अगली जनगणना पूरी हो जाएगी और उसके आधार पर परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतलब साफ है कि वर्तमान लोकसभा या मौजूदा विधानसभा चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का प्रावधान लागू नहीं किया जा सकता।

अधिकारियों का कहना है कि,”अधिनियम (Women’s Reservation Bill 2023) लागू हो चुका है, लेकिन इसे वर्तमान सदन में लागू नहीं किया जा सकता। अगली जनगणना और परिसीमन के बाद ही महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी।”

Women's Reservation Act 2023: महिला आरक्षण कानून लागू, लेकिन 2029 से पहले नहीं मिलेगा फायदा — जानिए पूरा मामला - AVN News

क्या है महिला आरक्षण कानून?

सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (Women’s Reservation Bill 2023) पारित किया था, जिसे आमतौर पर महिला आरक्षण कानून कहा जाता है।

Women Reservation Act 2023 Implemented Notification Released Hindi News - महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया ...

इस कानून के तहत:

1. लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी

2. राज्य विधानसभाओं में भी एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेंगी

3. अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षित वर्गों में भी महिलाओं के लिए अलग आरक्षण होगा

यह कानून महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

2029 से लागू होने की चर्चा क्यों?

हालांकि मूल कानून के अनुसार आरक्षण 2027 की जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जुड़ा था, इसलिए इसके 2034 से पहले लागू होने की संभावना कम मानी जा रही थी। लेकिन संसद में इस समय चल रही बहस और प्रस्तावित संशोधनों के जरिए सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की तैयारी में दिख रही है। इसी को लेकर लोकसभा में तीन विधेयकों पर चर्चा चल रही है, जिनका उद्देश्य महिला कोटा को जल्द लागू करना बताया जा रहा है।

महिला आरक्षण कानून देशभर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन - News18 हिंदी

महिला आरक्षण कानून लागू होने से लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि महिला आरक्षण कानून लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या में बड़ा इजाफा होगा। इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी और देश की राजनीति में संतुलित प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। Read More Women’s Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण कानून लागू, लेकिन अभी नहीं मिलेगा 33% आरक्षण का लाभ, जानें क्या है वजह..

शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने का है विशेष महत्व, जानें इसको करने से होने वाले प्रमुख लाभ…

BE NEWS – हिंदू सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता के समर्पित है। ऐसे ही शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से जातक को शनिदेव से संबधित सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानें इसका विशेष महत्व…

सुंदरकांड का बहुत ही फलदायी

हिंदू धर्म में शनिवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा को पाठ करने का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा लिखित ‘श्री रामचरितमानस’ के पांचवें अध्याय, सुंदरकांड का बहुत ही लाभकारी और फलदायी माना जाता है। वैसे तो हर दिन इसका पाठ किया जा सकता है पर शनिवार के दिन इसका विशेष महत्व माना जाता है। कहते है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से बजरंगबली के साथ- साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद भी मिलता है। जीवन में बार-बार आ रही परेशानियां, ग्रह दोष दूर हो जाते है।

सावन में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें सुंदरकांड का पाठ, कई ...
सुंदरकांड का पाठ करने होने वाले लाभ

कहते है कि शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की साढें साती, ढैय्या और महादशा के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख- शांति आती हैं। ऐसी मान्यता है कि संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं, साथ ही बल और बुद्धि भी मिलती हैं। घर में मौजूद प्रेत बाधा, नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर दूर होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करते समय इसको अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।

Read More शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने का है विशेष महत्व, जानें इसको करने से होने वाले प्रमुख लाभ…