Donald Trump के ‘नरक’ वाले विवादित पोस्ट पर भारत का जवाब, जाने विदेश मंत्रालय ने क्या कहा…

BE NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद लेख साझा किए जाने के बाद भारत में राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस लेख में भारत और चीन की तुलना ‘धरती पर नरक’ (Hell on Earth) से की गई थी। इस मामले पर भारत सरकार की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

Donald Trump Truth Social Post Michael Savage India China Hellhole Controversy - Trump ने भारत को बताया नर्क, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, जमकर ट्रोल हो रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ...
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
विदेश मंत्रालय का रुख, ‘हमने रिपोर्ट्स देखी हैं’

बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस मुद्दे पर संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स और ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से अवगत है। हालांकि, जायसवाल ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह की तीखी प्रतिक्रिया या विस्तृत टिप्पणी करने से फिलहाल परहेज किया। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि भारत इस मामले को संभलकर देख रहा है ताकि द्विपक्षीय संबंधों पर सीधा असर न पड़े।

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
क्या था ट्रंप का विवादित पोस्ट?

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर लेखक माइकल सैवेज का एक लेख री-शेयर किया था। यह लेख मुख्य रूप से अमेरिका में ‘बर्थ राइट सिटीजनशिप’ (जन्म के आधार पर नागरिकता) और प्रवासियों के मुद्दे पर केंद्रित था। जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता (birthright citizenship) को लेकर तीखी टिप्पणी की गई थी। लेख में दावा किया गया कि इस कानून का फायदा उठाकर विदेशी परिवार अमेरिका आते हैं और बाद में अपने रिश्तेदारों को भी बुला लेते हैं। इसी दौरान भारत और चीन को आपत्तिजनक शब्दों में संबोधित किया गया। ट्रंप द्वारा इस लेख को साझा किए जाने को प्रवासियों के प्रति उनके सख्त रुख और आगामी राजनीतिक विमर्श से जोड़कर देखा जा रहा है।

भारत में सियासी उबाल

ट्रंप (Donald Trump) के इस कदम पर भारत में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जैसी उभरती शक्ति और अमेरिका के रणनीतिक साझेदार के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल अपमानजनक है। विपक्ष ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत स्तर पर इस मुद्दे को अमेरिकी प्रशासन के सामने उठाना चाहिए और कड़ा विरोध दर्ज कराना चाहिए। Read More Donald Trump के ‘नरक’ वाले विवादित पोस्ट पर भारत का जवाब, जाने विदेश मंत्रालय ने क्या कहा…

India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”

India-US Trade Deal – केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुई नई India-US Trade Deal को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने इस समझौते को भारत के हित में बताते हुए इसे बहुत अच्छी ट्रेड डील करार दिया। इस डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगाया जाने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच हुई बहुत अच्छी India-US Trade Deal की आधिकारिक घोषणा की। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद संभव हुआ है।

पीयूष गोयल ने बताया कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया टेलीफोन बातचीत के बाद सामने आया है। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

India-US Trade Deal
India-US Trade Deal
 प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर समझौता

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत और भरोसेमंद संबंधों का लाभ भारत को मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ किया गया यह व्यापार समझौता न केवल पड़ोसी देशों बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ है।

गोयल ने बताया कि यह समझौता अचानक नहीं हुआ, बल्कि बीते कई महीनों से दोनों देशों की वार्ता टीमें लगातार बातचीत और विचार-विमर्श में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि यह डील देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

ये भी देखें – India-US Trade Deal पर बड़ा ब्रेकथ्रू। BE NEWS

Narendra Modi And Donald Trump
Narendra Modi And Donald Trump
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की पुष्टि

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि India-US Trade Deal पर सहमति बन गई है और भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ में कटौती की जा रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि, ‘140 करोड़ भारतीयों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान में औपचारिक रूप से ट्रेड डील शब्द का उल्लेख नहीं किया गया।’

ये भी देखें – Mardaani 3 Movie Review: Rani Mukerji is BACK!

Narendra Modi And Donald Trump

संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना

पीयूष गोयल ने संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों – जैसे डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संसद में व्यवहार अस्वीकार्य था। गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद चेयर के पास जाकर स्पीकर का अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने संसद के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश को जानकारी देना जरूरी समझा।

अमेरिका में विदेश मंत्री जयशंकर

इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वह 2 से 4 फरवरी तक वाशिंगटन में रहेंगे, जहां वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रीयल’ बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी। Read More India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”