NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, CBI जांच में सामने आया गेस पेपर नेटवर्क, 10 छात्रों को बेचा गया पेपर

NEET-UG 2026: नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है और इस दौरान लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस पूरे मामले में एक संगठित नेटवर्क के जरिए “गेस पेपर” की बिक्री की गई थी, जिससे कई छात्रों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र मिलने का दावा किया जा रहा है।

पेपर इतना आसान था लगा ही नहीं NEET Exam है...', लीक मामले पर क्या बोले  अभ्यर्थी? - neet ug 2026 exam cancelled paper leak cbi investigation  student protest ntcpvp - AajTak
NEET-UG 2026
10 छात्रों को बेचा गया था गेस पेपर

आपको बता दें कि नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। राजस्थान में हुई हालिया गिरफ्तारियों के बाद इस पूरे नेक्सस की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। जांच में सामने आया है कि इस लीक के तार राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा से भी जुड़े हुए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी दिनेश ने लगभग 10 छात्रों को गेस पेपर बेचा था और सभी से नकद में पैसे वसूले थे। बताया जा रहा है कि उसने पहले खुद आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए इस गेस पेपर को आगे बेचा। सूत्रों के अनुसार, दिनेश ने यह गेस पेपर हरियाणा के यश नामक व्यक्ति से प्राप्त किया था, जिसके बाद इसे आगे छात्रों तक पहुंचाया गया।

नीट पेपर लीक में खुलासा: जिन दो भाइयों ने 30 लाख में खरीदे थे पेपर, उनके  परिवार से 4 बच्चे एग्जाम में हुए थे पास | NEET UG 2026 Paper Leak Scandal

करीब 15 लाख रुपये में खरीदा गया था पेपर

राजस्थान विशेष अभियान समूह (SOG) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिनेश बिवाल और उसके भाई मंगिलाल बिवाल को हरियाणा से जुड़े एक व्यक्ति से NEET-UG 2026 का 120 प्रश्नों वाला गेस पेपर प्राप्त करते हुए पकड़ा गया था। जानकारी के अनुसार, इस गेस पेपर को करीब 15 लाख रुपये में खरीदा गया था, जिसके बाद इसे सीकर और आसपास के कई छात्रों को बेचा गया।

See also  "संकट में भारत ही सच्चा साथी..." ईरानी राजदूत ने जताया आभार, अमेरिका पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

जयपुर नहीं, महाराष्ट्र के इस शहर से लीक हुआ था NEET UG एग्जाम का पेपर, जांच  में हुआ बड़ा खुलासा | NEET UG Paper Leak 2026: CBI Takes Over as SOG  Uncovers

CBI ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

SOG अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पहले स्थानीय स्तर पर जांच चल रही थी, लेकिन अब जांच CBI के पास है। CBI ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उन्हें दिल्ली ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जाएगी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

NEET-UG Controversy: 2024 का 'जख्म' और 2026 में फिर वही कहानी... क्या दांव  पर है 22 लाख छात्रों का भविष्य? | neet-ug-2024-2026-paper-leak -controversy-explained-latest-updates

परिवार के 5 छात्रों की सफलता पर भी शक

जांच एजेंसियों ने एक और चौंकाने वाला पहलू सामने रखा है। अधिकारियों के अनुसार, दिनेश के परिवार के पांच सदस्यों के NEET परीक्षा पास करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि दिनेश के बेटे, मंगिलाल के दो बेटे और उनके दिवंगत बड़े भाई की दो बेटियों ने एक साथ NEET परीक्षा पास की थी और वर्तमान में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। इसी वजह से जांच एजेंसियों को इस पूरे मामले में गहराई से जांच करने की जरूरत महसूस हुई है।

NEET paper leak news update BAMS student Subham Khairnar from Nashik  arrested 10 लाख में खरीदा 15 में बेचा; NEET पेपर लीक में नासिक से BAMS  छात्र गिरफ्तार, बदल लिया था हुलिया,

जांच जारी, कई सवाल बाकी

CBI अब इस बात की जांच कर रही है कि यह गेस पेपर नेटवर्क कैसे काम करता था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह सिर्फ गेस पेपर बिक्री का मामला है या इसके पीछे संगठित पेपर लीक रैकेट सक्रिय था। वहीं इस मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  West Bengal Election Result 2026: बंगाल में 'कमल' की सुनामी! नंदीग्राम से जीते शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में ममता की साख दांव पर