Assembly Elections 2026: BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक,पश्चिम बंगाल में अमित शाह और असम में जेपी नड्डा संभालेंगे कमान

Assembly Elections 2026: हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल और असम में अपनी विधायी इकाइयों को व्यवस्थित करने के लिए कमर कस ली है। पार्टी आलाकमान ने दोनों राज्यों में ‘विधायक दल के नेता’ के चयन के लिए कद्दावर केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है।

अमित शाह और मोहन चरण माझी पर भरोसा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक संवेदनशीलता और रणनीतिक महत्व को देखते हुए, भाजपा ने यहां अपने सबसे बड़े रणनीतिकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जिसका उद्देश्य बंगाल विधानसभा में एक ऐसा नेतृत्व तैयार करना जो सत्तापक्ष के सामने मजबूती से विपक्ष की आवाज बुलंद कर सके।

अमित शाह बने बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक, JP नड्डा को असम का जिम्मा सौंपा; BJP ने की बड़ी नियुक्तियां - Dainik Savera Times
Assembly Elections 2026
असम में जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी पर्यवेक्षक नियुक्त

वहीं, असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे। दोनों राज्यों में पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे और उनकी राय के आधार पर विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और संगठन के भीतर एकजुटता बनाए रखना है।

Haryana Assembly Election:26 अगस्त को जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, होंगे 50 से अधिक नाम - Bjp Candidate List After Aug 25 Haryana Assembly Election - Amar Ujala Hindi News Live

विपक्ष का रुख और विवादों की छाया

एक तरफ जहां भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (EC) का इस्तेमाल कर लाखों नाम मतदाता सूची से हटाए गए और धांधली की गई। इसी तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी श्रृंगेरी विधानसभा सीट पर रिकाउंटिंग को लेकर भाजपा पर ‘वोट डकैती’ का आरोप लगाया है।

किसके हाथों में होगी बंगाल और असम कमान

इन सभी आरोपों का बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन दिग्गजों की निगरानी में बंगाल और असम में भाजपा की कमान किसके हाथों में सौंपी जाती है। Read More Assembly Elections 2026: BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक,पश्चिम बंगाल में अमित शाह और असम में जेपी नड्डा संभालेंगे कमान

PM Modi Election Speech: “BJP की पांच राज्यों में ऐतिहासिक जीत तय, बनेगी हैट्रिक..” पीएम मोदी का बड़ा दावा

PM Modi Election Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई (मल्लावां) में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आगामी चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया। गंगा एक्सप्रेसवे के एक महत्वपूर्ण चरण के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 04 मई को आने वाले चुनावी नतीजे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

राजपूतों के एक वर्ग के विरोध और विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद भाजपा गुजरात  में हैट्रिक बनाने की राह पर है - फ्रंटलाइन

जीत की ‘हैट्रिक’ का भरोसा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरा। उन्होंने कहा,”कल ही गुजरात में स्थानीय चुनावों के नतीजे आए हैं, जहाँ 80 से 85 प्रतिशत सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यह रुझान साफ दिखाता है कि जनता का विश्वास किस ओर है। मुझे पूरा विश्वास है कि इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ ‘हैट्रिक’ लगाने जा रही है।”

पीएम ने बिहार विधानसभा चुनाव और एनडीए की प्रचंड जीत को याद करते हुए कहा कि भाजपा के विकास मॉडल को देश के हर कोने में स्वीकृति मिल रही है।

5 राज्यों के चुनाव में भाजपा जीतेगी…', हरदोई में PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-  BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक - Lalluram
PM Modi Election Speech
भयमुक्त मतदान और लोकतंत्र का उत्सव

पश्चिम बंगाल में जारी दूसरे चरण के मतदान पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दशकों बाद बंगाल में लोग बिना किसी डर के, लंबी कतारों में लगकर वोट डाल रहे हैं। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया।

भाषण के मुख्य बिंदु:

04 मई के नतीजे: ये नतीजे देश के विकास की गति को नई ऊर्जा देंगे।

विकास का संकल्प: हर चुनाव परिणाम ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर एक कदम है।

बंगाल की जनता: पीएम ने बंगाल के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।

Read More PM Modi Election Speech: “BJP की पांच राज्यों में ऐतिहासिक जीत तय, बनेगी हैट्रिक..” पीएम मोदी का बड़ा दावा

Raghav Chadha joins BJP: AAP में सबसे बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल होने का किया ऐलान

Raghav Chadha joins BJP : आम आदमी पार्टी (AAP) के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। पार्टी के युवा चेहरा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ‘आप’ से अपने 15 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए इस्तीफा दे दिया है। केवल राघव ही नहीं, बल्कि उनके साथ कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (Raghav Chadha joins BJP)  में शामिल होने का ऐलान किया है।

राघव चड्ढा को AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, क्या पार्टी से भी होगी विदाई? ये घटनाक्रम करते हैं बड़ा इशारा | Jansatta
अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा
छोड़ा ‘झाड़ू’ का साथ

बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने भावुक और कड़े शब्दों में पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा। उनके साथ मंच पर संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

राघव चड्ढा ने कहा, “जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा, वह आज अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्रहित के बजाय निजी स्वार्थों के लिए काम कर रही है। मुझे लंबे समय से महसूस हो रहा था कि मैं एक गलत पार्टी में सही इंसान हूं।”

AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद - India TV Hindi
Raghav Chadha joins BJP
दो-तिहाई बहुमत के साथ शामिल होने का ऐलान

राघव चड्ढा (Raghav Chadha joins BJP) ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके पास राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई (2/3) से ज्यादा सांसद हैं। चड्ढा के मुताबिक, यह गुट अब भारतीय जनता पार्टी में अपना विलय करने जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा BJP में शामिल हुए

पार्टी छोड़ने वाले 7 दिग्गज नेताओं की सूची:
  1. राघव चड्ढा: पार्टी के रणनीतिकार और राज्यसभा सांसद।

  2. संदीप पाठक: IIT बैकग्राउंड वाले संगठन महामंत्री और चुनावी चाणक्य।

  3. अशोक मित्तल: LPU के संस्थापक और शिक्षाविद।

  4. हरभजन सिंह: पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज खिलाड़ी।

  5. राजेंद्र गुप्ता: ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति।

  6. विक्रमजीत सिंह साहनी: सन फाउंडेशन के प्रमुख और समाजसेवी।

  7. स्वाति मालीवाल: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष।

संदीप पाठक ने भी साधा निशाना

संगठन में गहरी पैठ रखने वाले संदीप पाठक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, “उन्होंने हमेशा अरविंद केजरीवाल और पार्टी को खुद से आगे रखा, लेकिन पार्टी अब अपनी राह से भटक चुकी है। वहीं, स्वाति मालीवाल का इस्तीफा भी काफी चर्चा में है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनके और केजरीवाल के बीच विवाद की खबरें लगातार सुर्खियों में थीं।”

AAP के लिए बड़ा झटका

राज्यसभा में AAP की ताकत अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। एक साथ 7 बड़े चेहरों का जाना और भाजपा में विलय की घोषणा करना दिल्ली और पंजाब की राजनीति में भूचाल लाने वाला कदम है। देखना होगा कि आम आदमी पार्टी इस बगावत पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है। Read More Raghav Chadha joins BJP: AAP में सबसे बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, BJP में शामिल होने का किया ऐलान

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

Parliament Budget Session 2026 – संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। लोकसभा से आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रिकॉर्ड से हटाए जाने के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही आज भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में शोरगुल के बीच कार्यवाही जारी है।

लोकसभा में स्थगन, विपक्ष का विरोध जारी

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही (Parliament Budget Session 2026) विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण बाधित रही। विपक्षी दलों ने स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस सौंपते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस समेत कई दलों का कहना है कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं कर रही और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले 9 फरवरी को सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ऐसा प्रस्ताव बजट सत्र के दूसरे चरण में लाया जा सकता है।

Parliament Budget Session 2026
Parliament Budget Session 2026
भाजपा महिला सांसदों की शिकायत

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के आचरण से भाजपा के सांसद, विशेषकर महिला सांसद, काफी नाराज थीं। रिजिजू के अनुसार, भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री की सीट के घेराव और सदन के वेल में घुसकर प्रदर्शन करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि शारीरिक टकराव की नौबत आ सकती थी, लेकिन भाजपा सांसदों ने संयम बरता।

Parliament Budget Session 2026
राज्यसभा में बजट पर चर्चा

राज्यसभा में हालांकि हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है। संभावना जताई जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा की मांग उठाई है।

ये भी देखें- संसद भवन में सांसदों का व्यवहार चिंताजनक | Democracy Under Question | Parliament Chaos | BE NEWS

Parliament Budget Session 2026

बजट चर्चा पर अनिश्चितता

लोकसभा में आज (Parliament Budget Session 2026) पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण इस पर संशय बना हुआ है। सोमवार को भी प्रश्नकाल बाधित रहा और अंततः दोपहर बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित करना पड़ा था। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की थी, लेकिन फिलहाल गतिरोध टूटता नजर नहीं आ रहा। Read More Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से उन्होंने बीजेपी के हेडक्वाटर में पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें।

अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आज 20 जनवरी, दिन मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

ये भी देखें- महिलाओं में कैंसर | नियमित जांच और जागरूकता क्यों जरूरी? आशा शर्मा से जानिए बचाव के उपाय | BE NEWS

नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगी ताजपोशी ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि, “दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि, “संगठन पर्व के तहत पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान के अनुरूप संपन्न हुई है। प्रधानमंत्री ने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बधाई दी।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पार्टी की संगठनात्मक यात्रा को याद करते हुए कहा कि, “बीते डेढ़ वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे अवसरों ने देशसेवा के संकल्प को और मजबूत किया है। भाजपा का नेतृत्व अनुभव, परंपरा और राष्ट्रसेवा की भावना से आगे बढ़ता रहा है।”

भाजपा में नितिन नबीन का दौर शुरू, PM मोदी ने खुद को बताया पार्टी ...

पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र किया। साथ ही वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और चुनावी सफलताओं को भी बताया।

नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने मंच से कहा, “मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं। वह हम सभी के अध्यक्ष हैं।” उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा को मजबूत करने की नहीं, बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी है।

नितिन नबीन:BJP की नई पीढ़ी का प्रतीक, सामान्य कार्यकर्ता से शीर्ष पद तक ...

जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन अब तक मिली हर जिम्मेदारी की तरह इस दायित्व को भी सफलतापूर्वक निभाएंगे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के बलिदान और योगदान को नमन किया। Read More भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से वे बीजेपी के हेडक्वाटर में 11:30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की मौजूदगी में सौंपी जाएगी जिम्मेदारी 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है और आज वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य अध्यक्ष और संगठन मंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

BJP के नए 'बॉस' बने नितिन नबीन, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष; कल ...

धार्मिक स्थलों पर जाकर लिया आशीर्वाद

पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सुबह झंडेवालान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।

37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में हुए दाखिल

निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण के अनुसार, नितिन नबीन को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के रूप में जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के नाम सामने आए। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। कुल 37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में दाखिल हुए।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 20 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन किस जाति के हैं? यही गूगल पर ...

 

इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में वरिष्ठता के बावजूद सभी पदाधिकारी नितिन नबीन के साथ उम्र नहीं, बल्कि पद और प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य करेंगे। Read More नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

कोच्चि में बीजेपी और आरएसएस पर राहुल गांधी का जोरदार हमला, कहा- “दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने की कोशिशों में जुटे हैं”

BE NEWS – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कोच्चि में आयोजित कांग्रेस महापंचायत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस देश में सत्ता का केंद्रीकरण करना चाहते हैं।

बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कोच्चि में कांग्रेस महापंचायत के दौरान जनता को संबोधित किया। जहां उन्होंने बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि, “मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियां कुछ चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। जबकि आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।”

ये भी देखें –अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव? | मुलायम परिवार में बड़ा विवाद | BE NEWS

Priyanka Gandhi powerful Lok Sabha address happy rahul said better than ...

लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे अहम

कांग्रेस महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, “बीजेपी ऐसा भारत चाहती है जहां सवाल पूछने वालों को चुप करा दिया जाए।” उन्होंने कहा, “बीजेपी की सोच यह है कि आम लोग खामोश रहें और सिर्फ कुछ बड़े कॉरपोरेट आगे बढ़ें। लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे अहम होती है, लेकिन आज उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।”

राहुल गांधी ने केरल की जनता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कोई भी ताकत केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि केरल ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, बहस और विचारों की आज़ादी की रक्षा की है।

15,000 से अधिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी

यह कांग्रेस महापंचायत केरल में स्थानीय निकायों के लिए चुने गए कांग्रेस प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित की गई थी। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अनुसार, कोच्चि के मरीन ड्राइव पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य भर से 15,000 से अधिक निर्वाचित कांग्रेस प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया।

अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि, “कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता को जनता के हाथों में लौटाना है और पार्टी लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।” Read More कोच्चि में बीजेपी और आरएसएस पर राहुल गांधी का जोरदार हमला, कहा- “दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने की कोशिशों में जुटे हैं”

BMC Election Result 2026: मुंबई BMC चुनाव में BJP की बंपर जीत, शिवसेना UBT पीछे, जानें क्या हैं अब तक के रुझान…

BE NEWS – मुंबई में बीएमसी क्षेत्र के 227 वार्डों में चुनाव कल संपन्न हो चुके है, जिसकी मतगणना आज सुबह 10 बजे से जारी है। प्रत्येक सेंटर के लिए इलेक्शन डिसीजन ऑफिसर नियुक्त थे, जिनके अधीन एक-एक स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे।

चुनाव की मतगणना आज सुबह से जारी

आपको बता दें कि मुंबई में बृहन्मुंबई में महा- नगरपालिका क्षेत्र के 227 वार्डो में हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से जारी है। इन चुनाव में भाजपा ने 137 सीटों व शिव सेना 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। उधर शिवसेना UBT (महायुति) ने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन किया है। UBT ने 163 सीटों पर जबकि MNS ने 52 सीटों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर और VBA 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी (अजित पवार गुट) ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया और 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

ये भी देखें – Be News कवि सम्मेलन | कवि सौरभ श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति |

3 राज्यों में BJP की बंपर जीत का क्या है गुजरात कनेक्शन? | Madhya ...

अब तक के प्रमुख रुझान
  • BJP गठबंधन: 118 सीटें

  • शिवसेना UBT: 70 सीटें

  • कांग्रेस: 12 सीटें

  • अन्य दल: 5 सीटें

  • AIMIM: 4 सीटें

इस प्रकार पहली बार BMC में BJP को पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि ठाकरे बंधु केवल 70 सीटों पर सिमट गए।

BMC चुनाव 2026: मुंबई की सत्ता की जंग में भाजपा, शिवसेना और MNS की ...

शुरुआती रुझान भाजपा गठबंधन आगे

रुझानों के अनुसार, भाजपा गठबंधन (महायुति) ने स्पष्ट बढ़त बनाई है। जैसे-जैसे काउंटिंग पूरी हो रही है, बीजेपी गठबंधन 118 सीटों पर आगे है, जबकि शिवसेना UBT केवल 70 सीटों पर सीमित रह गई है। कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर और अन्य दलों ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है। कुल मिलाकर 208 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।

पिछला चुनाव और तुलना

2017 के BMC चुनाव में शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, जबकि बीजेपी को 82 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 31, एनसीपी ने 9 और अन्य पार्टियों को कम सीटें मिली थीं। 2026 में भाजपा गठबंधन की जीत से शहर की सत्ता का समीकरण बदल गया है।

UBT और MVA के लिए अहम चुनाव

BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता का प्रतीक भी माना जाता है। 74,000 करोड़ रुपये के बजट वाली मुंबई नगर निगम पर कब्जा राजनीतिक प्रतिष्ठा का मुद्दा है। भाजपा और शिवसेना, कांग्रेस और VBA, एनसीपी और अन्य दलों के बीच यह चुनाव सियासी ताकत की परीक्षा रहा। Read More BMC Election Result 2026: मुंबई BMC चुनाव में BJP की बंपर जीत, शिवसेना UBT पीछे, जानें क्या हैं अब तक के रुझान…

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

BE NEWS – भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के घर आग सुबह भीषण आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग उनके घर के कमरे में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर के दिल्ली स्थित आवास में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग राजधानी के 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित उनके घर में सुबह करीब 8 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 8:03 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में लगी थी। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

ये भी देखें – बांग्लादेश में हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल | BE News

Panic ensued in the Chanakyapuri area after a fire broke out in a house

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग लगने के कारण हुए नुकसान का भी फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी रविशंकर प्रसाद के आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी आग के कारणों और संभावित नुकसान की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर दमकल विभाग का कहना है कि आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से मामले पर नजर रखी जा रही है। Read More भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

BE NEWS – महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से निलंबित किए गये 12 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी को पार्टी में शामिल कराया है।

एक बार फिर राज्य की राजनीति को नई दिशा

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को नई दिशा दे दी है। कांग्रेस के निलंबित सभी 12 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में शामिल कराया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी।

Ambernath Municipal Council 12 councillors suspended Congress January 7 joined BJP January 8, BJP 26 members Shiv Sena has 27 councillors | अंबरनाथ नगरपालिका परिषदः 7 जनवरी को कांग्रेस से 12 पार्षद निलंबित और 8 जनवरी को भाजपा में शामिल, बीजेपी सदस्यों की संख्या 26 और शिवसेना के पास 27 पार्षद

पोस्ट शेयर कर दी इसकी जानकारी 

उन्होंने लिखा कि, “भाजपा परिवार के विकासोन्मुख और लोकाभिमुख कार्यशैली से प्रेरित होकर उबाठा समूह के कल्याण ग्रामीण के उपजिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का ‘कमल’ अपने हाथ में लिया। इस अवसर पर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया गया और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने लिखा कि, इस मौके पर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के निर्विरोध उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदाताई भोइर सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी देखें- बंगाल में SIR से टेंशन में ममता! चुनाव आयोग को किया खुला चैलेंज? | BE NEWS

शिवसेना के खिलाफ गठबंधन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के खिलाफ गठबंधन करके अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA) नाम की एक पार्टी बनाई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने इन  सभी 12 पार्षदों को निंलवित कर दिया था। जोकि अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। Read More महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद बीजेपी में शामिल