West Bengal Assembly Dissolved: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने भंग की वर्तमान विधानसभा, 18वीं विधानसभा के गठन की तैयारी शुरु

West Bengal Assembly Dissolved: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद अब नई सरकार के गठन की आधिकारिक प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य के राज्यपाल आर. एन. रवि ने एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कदम उठाते हुए वर्तमान पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया है।

Bengal Violence Live: चंद्रनाथ र‍थ हत्‍याकांड में बड़ा अपडेट तीन संदिग्‍धों  को हिरासत में लिया गया
West Bengal Assembly Dissolved
संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के बीच राज्यपाल की ओर से बड़ा प्रशासनिक कदम सामने आया है। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया है। बुधवार, 6 मई 2026 को जारी एक विशेष गजट अधिसूचना (संख्या 275-P.A./1L-03/2026) के माध्यम से इस फैसले की सार्वजनिक घोषणा की गई।

जिसके बाद संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार वर्तमान विधानसभा 7 मई 2026 से औपचारिक रूप से भंग (West Bengal Assembly Dissolved) मानी जाएगी। मुख्य सचिव दुष्मंत नारियाला ने राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश को जनहित में प्रकाशित किया है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कैबिनेट भंग की, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं
ममता बनर्जी
नई सरकार के स्वागत की तैयारी

पुरानी विधानसभा को भंग करना एक स्थापित संवैधानिक परंपरा है, जो नई निर्वाचित सरकार के कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त करती है। इस आदेश के साथ ही 17वीं विधानसभा का कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।

राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा, ममता बनर्जी ने नहीं दिया है सीएम पद से  इस्तीफा | Jansatta

अब आगे क्या?
  1. 18वीं विधानसभा का गठन: चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अब नई विधानसभा का हिस्सा बनेंगे।

  2. शपथ ग्रहण समारोह: आने वाले कुछ दिनों में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तिथि घोषित की जाएगी।

  3. पहला सत्र: नई सरकार के गठन के तुरंत बाद राज्यपाल विधानसभा का पहला सत्र आहूत करेंगे, जिसमें सभी नए विधायक पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस नए अध्याय की शुरुआत के साथ ही जनता की निगाहें अब नई कैबिनेट के स्वरूप और भावी विकास योजनाओं पर टिकी हैं। Read More West Bengal Assembly Dissolved: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने भंग की वर्तमान विधानसभा, 18वीं विधानसभा के गठन की तैयारी शुरु

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में ‘कमल’ की सुनामी! नंदीग्राम से जीते शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में ममता की साख दांव पर

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज 15 साल पुराना किला ढहता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों और अब तक के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में ऐतिहासिक बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है।

भवानीपुर महासंग्राम: ममता बनर्जी ने BJP पर बंगाल चुनावों में धांधली का आरोप  लगाया, शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया | AryavartKranti
West Bengal Election Result 2026
नंदीग्राम में शुभेंदु का जलवा बरकरार

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा सीट से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए जीत दर्ज कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभेंदु ने करीब 9,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। 2021 में ममता बनर्जी को इसी सीट पर हराने के बाद, इस जीत ने शुभेंदु का कद पार्टी में और ऊंचा कर दिया है।

Kolkata:'हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रही हैं सीएम', भाजपा नेता शुभेंदु  अधिकारी का ममता बनर्जी पर आरोप - Bjp Suvendu Adhikari Accuses Bengal Cm  Mamata Banerjee Of Dividing ...

ममता बनर्जी और शुभेंदु के बीच ‘हाई-वोल्टेज’ जंग

सभी की निगाहें अब भवानीपुर सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर भी उनका मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से ही है (चूंकि शुभेंदु दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं)।

ताज़ा स्थिति:
  • भवानीपुर में मतगणना के 14वें राउंड के बाद ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से लगभग 3,800 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • हालांकि ममता बनर्जी यहां बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन राज्यव्यापी रुझानों में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा (148) पार कर 200 सीटों के करीब पहुंचती दिख रही है।

कितने पढ़े-लिखे हैं भवानीपुर से ममता को चुनौती देने वाले सुवेंदु अधिकारी?  जानिये कितनी है नेटवर्थ

नियमों के उल्लंघन का आरोप

भवानीपुर मतगणना केंद्र (West Bengal Election Result 2026) पर उस समय हंगामा मच गया जब शुभेंदु अधिकारी के इलेक्शन एजेंट सूर्यनील दास ने गंभीर आरोप लगाए। दास का दावा है कि ममता बनर्जी बिना पहचान पत्र (Identity Card) के और मोबाइल फोन के साथ मतगणना कक्ष में दाखिल हुईं, जो चुनाव आयोग के नियमों का सीधा उल्लंघन है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कुछ समय के लिए मतगणना प्रभावित होने की खबरें भी आईं।

Tamil Nadu, West Bengal election results 2026: Modi's party gains in key  India state polls - BBC News

क्या बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है?

अगर वर्तमान रुझान (West Bengal Election Result 2026) नतीजों में बदलते हैं, तो यह बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर घेरी गई ममता सरकार के लिए यह नतीजे किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं। Read More West Bengal Election Result 2026: बंगाल में ‘कमल’ की सुनामी! नंदीग्राम से जीते शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर में ममता की साख दांव पर

Bengal Elections 2026: अमित शाह का कांग्रेस और TMC पर बड़ा हमला, कहा- “राहुल के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी..”

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दम दम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी की संगत पर अमित शाह का तंज

बता दें कि अपने संबोधन में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि उनकी भाषा अब बदल गई है।

अमित शाह ने कहा, “खड़गे जी पहले इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते थे, लेकिन राहुल बाबा के साथ रहकर उनकी भाषा भी बिगड़ने लगी है। इसी का असर है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कह रहे हैं।”

बंगाल चुनाव 2026: 'गोली का जवाब-गोले से देंगे', अमित शाह के बयान पर ममता  बनर्जी का तीखा पलटवार | Bengal Assembly Elections 2026 Amit Shah And Mamata  Banerjee Comments Each Other
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ममता बनर्जी
बंगाल चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जितना प्रधानमंत्री मोदी को गाली देगा, जनता उतनी ही मजबूती से भाजपा के साथ खड़ी होगी। शाह ने कहा, “जितना कीचड़ उछालने की कोशिश करेंगे, उतना ही कमल शान से खिलेगा।”

जनसभा में शाह ने दावा किया कि इस बार बंगाल चुनाव (Bengal Elections 2026) के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की विदाई तय है और भाजपा सत्ता में आने पर राज्य का मुख्यमंत्री एक बंगाली नेता ही होगा।

West Bengal Election
West Bengal Election
“ऑपरेशन सिंदूर” और सुरक्षा पर हुंकार

इस दौरान अमित शाह ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले आतंकियों के साथ नरमी बरती जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। शाह ने कहा कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया गया।

ममता दीदी की विदाई का समय तय: शाह

टीएमसी पर हमला जारी रखते हुए शाह ने कहा, “4 मई को सुबह वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में टीएमसी का राजनीतिक प्रभाव खत्म हो जाएगा।

महिला आरक्षण और घुसपैठ पर कड़ा रुख

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी अमित शाह ने टीएमसी और कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन दलों ने मिलकर महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने का काम किया है। अपने संबोधन के अंत में अमित शाह ने जनता से 29 तारीख को बड़ी संख्या में मतदान (Bengal Elections 2026) करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठिया मुक्त बंगाल के निर्माण के लिए है। Read More Bengal Elections 2026: अमित शाह का कांग्रेस और TMC पर बड़ा हमला, कहा- “राहुल के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी..”

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में गरजे अमित शाह, घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर साधा निशाना

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल चरम पर है और इसी बीच भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर के देबरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जोश भर दिया। इसके साथ ही उन्होंने खड़गपुर सदर इलाके में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

bjp sankalp patra in bengal home minister amit shah gives triple d formula बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का 'ट्रिपल D' वाला फॉर्मूला, West-bengal
Amit Shah in West Bengal
मतदान की अपील और सत्ता परिवर्तन का दावा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर के देबरा और खड़गपुर सदर में विशाल जनसभाओं और रोड शो के जरिए चुनावी हुंकार भरी। शाह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य को ‘सिंडिकेट राज’ से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने  (West Bengal Elections) लोगों से आगामी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को “कमल के निशान” पर वोट देकर राज्य में बदलाव लाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है।

Image

ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मां, माटी और मानुष” के नाम पर जनता से वादे किए गए, लेकिन हकीकत में युवाओं को बेरोजगारी, किसानों को परेशानी और महिलाओं को असुरक्षा मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में “कटमनी” और “सिंडिकेट राज” ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

घुसपैठ का मुद्दा बना मुख्य हथियार

अपने भाषण में शाह ने बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि बाहरी घुसपैठिये राज्य में नौकरियां छीन रहे हैं और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर (West Bengal Elections) “एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाला जाएगा” और राज्य को सुरक्षित बनाया जाएगा।

मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं', अमित शाह ने ममता को ललकारा - West Bengal Assembly Elections Amit Shah Mamata Banerjee Suvendu Adhikari ntc ntyv - AajTak

सिंडिकेट और गुंडागर्दी पर सख्त रुख

शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल में निर्माण सामग्री से लेकर छोटे कामों तक हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो इस पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

बेरोजगारी और आर्थिक मदद के वादे

युवाओं को साधने के लिए शाह ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह और किसानों को सालाना 9000 रुपये देने का वादा भी किया गया।

विकास योजनाओं पर भी घेरा

शाह ने घाताल बाढ़ समस्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 1500 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान को राज्य सरकार ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इस योजना को एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा। Read More West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में गरजे अमित शाह, घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर साधा निशाना

“ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार करें…” लियोनेल मेसी के इवेंट में हुए बवाल के बाद असम सीएम ने की मांग

BE NEWS- लियोनेल मेसी तीन दिनों के इण्डिया टूर पर भारत आये हुए है। इस दौरान कल कोलकाता में उनका एक इंवेट हुआ। जहां उनके जाने के बाद फैंस ने जमकर बवाल काटा। जिस पर अब सियासी धमासान शुरु हो चुका है। ममता सरकार पर निशाना साधते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

मैसी के फैंस का जोरदार हंगामा

आपको बता दें कि लियोनेल मैसी अपने तीन दिवसीय इंडिया टूर पर है। जिसके चलते कल कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका एक इवेंट हुआ। जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस आए हुए थे। लेकिन शो पर बस 10 मिनट तक रुकने के बाद ही मैसी बाहर निकल आये। जिसके बाद उनके फैंस ने जोरदार हंगामा किया। इवेंट की नाकामयाबी के बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि ममता सरकार भीड़ को नियंत्रित करने में नाकामयाब साबित हुई। VIP कल्चर के कारण लोग मैसी को देख तक नहीं पाएं।

ये भी देखें- UP BJP New President: यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए Pankaj Chaudhary ने नामांकन दाखिल किया | BE NEWS

मेसी भारत दौरे पर आए हैं. (Photo: PTI)

बंगाल में हर दिन लोगों पर अत्याचार- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, “जुबीन गर्ग की मौत के बाद तीन दिनों तक गुवाहाटी की सड़कों पर करीब दस करोड़ से भी ज्यादा लोग थे, लेकिन उसके बाद भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई। सबकुछ शांति से हुआ। कोई भी हादसा नहीं हुआ। वहीं मुंबई में महिला वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भी सब शांति से हुआ। लेकिन पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जिसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। लियोनेल मैसी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है, पश्चिम बंगाल के गृहमंत्री जो ममता खुद है, और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। जो भी हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर की है। बंगाल में हर दिन लोगों पर अत्याचार होते है यह चिंता का विषय है। ”

Read More “ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार करें…” लियोनेल मेसी के इवेंट में हुए बवाल के बाद असम सीएम ने की मांग