Hormuz Strait Firing: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब…
Hormuz Strait Firing: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत की ओर आ रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर कथित तौर पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद दोनों जहाजों को बीच रास्ते से यू-टर्न लेना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी क्रू मेंबर के घायल होने या जहाज को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

मालवाहक जहाजों पर गोलीबारी
आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में शनिवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भारत आ रहे दो मालवाहक जहाजों पर गोलीबारी (Hormuz Strait Firing) की गई। इस घटना के बाद दोनों जहाजों को अपना रास्ता बदलकर यू-टर्न लेना पड़ा। राहत की बात यह है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते हुए भारत की दिशा में बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक जहाज पर करीब 20 लाख बैरल तेल लदा हुआ था, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।
भारत सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब
घटना के तुरंत बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया है। माना जा रहा है कि नई दिल्ली इस मामले में विस्तृत जवाब और सुरक्षा आश्वासन चाहती है, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।
इसी बीच ईरान ने शनिवार को ही घोषणा की है कि वह एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्त पाबंदियां लागू कर रहा है। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका द्वारा उसके बंदरगाहों और जहाजों पर कथित नौसैनिक नाकेबंदी के जवाब में उठाया गया है।

बिना किसी चेतावनी के फायरिंग
इससे पहले भी शनिवार को होर्मुज क्षेत्र में एक अन्य टैंकर पर गोलीबारी (Hormuz Strait Firing) की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के टैंकर के पास पहुंचकर फायरिंग की। यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में लगभग 37 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में हुई।

अमेरिकी नाकाबंदी रहेगी जारी
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टैंकर और उसका चालक दल सुरक्षित है, जबकि मामले की जांच जारी है।
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने दावा किया है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण पहले की तरह बहाल हो गया है और जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, वह जलडमरूमध्य से आवाजाही पर सख्त नियंत्रण बनाए रखेगा।
दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है। Read More Hormuz Strait Firing: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब…