शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने का है विशेष महत्व, जानें इसको करने से होने वाले प्रमुख लाभ…

BE NEWS – हिंदू सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता के समर्पित है। ऐसे ही शनिवार और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से जातक को शनिदेव से संबधित सभी कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानें इसका विशेष महत्व…

सुंदरकांड का बहुत ही फलदायी

हिंदू धर्म में शनिवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा को पाठ करने का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा लिखित ‘श्री रामचरितमानस’ के पांचवें अध्याय, सुंदरकांड का बहुत ही लाभकारी और फलदायी माना जाता है। वैसे तो हर दिन इसका पाठ किया जा सकता है पर शनिवार के दिन इसका विशेष महत्व माना जाता है। कहते है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करने से बजरंगबली के साथ- साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद भी मिलता है। जीवन में बार-बार आ रही परेशानियां, ग्रह दोष दूर हो जाते है।

सावन में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें सुंदरकांड का पाठ, कई ...
सुंदरकांड का पाठ करने होने वाले लाभ

कहते है कि शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की साढें साती, ढैय्या और महादशा के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख- शांति आती हैं। ऐसी मान्यता है कि संकल्प लेकर लगातार सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं, साथ ही बल और बुद्धि भी मिलती हैं। घर में मौजूद प्रेत बाधा, नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर दूर होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुंदरकांड का पाठ करते समय इसको अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।

See also  Sakat Chauth Vrat 2026: संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि का पावन पर्व सकट चौथ आज, जानिए कैसे करें पूजा विधि, कथा और इसका धार्मिक महत्व