West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में गरजे अमित शाह, घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर साधा निशाना

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल चरम पर है और इसी बीच भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर के देबरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जोश भर दिया। इसके साथ ही उन्होंने खड़गपुर सदर इलाके में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

bjp sankalp patra in bengal home minister amit shah gives triple d formula बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का 'ट्रिपल D' वाला फॉर्मूला, West-bengal
Amit Shah in West Bengal
मतदान की अपील और सत्ता परिवर्तन का दावा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर के देबरा और खड़गपुर सदर में विशाल जनसभाओं और रोड शो के जरिए चुनावी हुंकार भरी। शाह ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य को ‘सिंडिकेट राज’ से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने  (West Bengal Elections) लोगों से आगामी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को “कमल के निशान” पर वोट देकर राज्य में बदलाव लाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है।

Image

ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मां, माटी और मानुष” के नाम पर जनता से वादे किए गए, लेकिन हकीकत में युवाओं को बेरोजगारी, किसानों को परेशानी और महिलाओं को असुरक्षा मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में “कटमनी” और “सिंडिकेट राज” ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

घुसपैठ का मुद्दा बना मुख्य हथियार

अपने भाषण में शाह ने बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि बाहरी घुसपैठिये राज्य में नौकरियां छीन रहे हैं और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर (West Bengal Elections) “एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाला जाएगा” और राज्य को सुरक्षित बनाया जाएगा।

मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं', अमित शाह ने ममता को ललकारा - West Bengal Assembly Elections Amit Shah Mamata Banerjee Suvendu Adhikari ntc ntyv - AajTak

सिंडिकेट और गुंडागर्दी पर सख्त रुख

शाह ने आरोप लगाया कि बंगाल में निर्माण सामग्री से लेकर छोटे कामों तक हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो इस पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

बेरोजगारी और आर्थिक मदद के वादे

युवाओं को साधने के लिए शाह ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह और किसानों को सालाना 9000 रुपये देने का वादा भी किया गया।

विकास योजनाओं पर भी घेरा

शाह ने घाताल बाढ़ समस्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 1500 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान को राज्य सरकार ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इस योजना को एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा। Read More West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में गरजे अमित शाह, घुसपैठ और सिंडिकेट राज पर साधा निशाना