Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी, बोले- “लिरिक्स की नहीं थी जानकारी…”

Sarke Chunar Song Controversy: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता संजय दत्त सोमवार को दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के कार्यालय पहुंचे। आयोग द्वारा जारी समन के बाद अभिनेता ने सुनवाई में शामिल होकर बिना शर्त माफी मांगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष हुए पेश

आपको बता दें कि फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ (Sarke Chunar Song Controversy) को लेकर अभिनेता संजय दत्त आज सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को वे दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। अश्लीलता और आपत्तिजनक बोल के आरोपों के बीच अभिनेता ने आयोग से बिना शर्त माफी मांग ली है।

सरके चुनर तेरी' विवादित गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार, नोरा और संजय दत्त को अंतिम मौका - News18 हिंदी
Sarke Chunar Song Controversy
अश्लीलता और फूहड़ता के आरोप

दरअसल, फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का यह गाना (Sarke Chunar Song Controversy) संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। रिलीज के तुरंत बाद इसके हिंदी बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया था। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया। फिल्म के गाने के बोल और कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लीलता और फूहड़ता के आरोप लगाए गए थे। विवाद बढ़ने के बाद यह गाना यूट्यूब समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया था।

सरके चुनरी तेरी' विवाद में फंसे संजय दत्त ने NCW के सामने मांगी माफी, 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का किया ऐलान
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’
गाने के आपत्तिजनक शब्दों की नहीं थी जानकारी 

सुनवाई के बाद संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने बताया कि अभिनेता ने आयोग के सामने कहा कि, ” उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, यह गाना पहले किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था और हिंदी वर्जन के विवादित बोलों की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी।”

नोरा फतेही की बढ़ी मुश्‍क‍िलें! NCW ने दिया आख‍िरी मौका, 'सरके चुनर तेरी' विवाद में संजय दत्त को भी समन - sarke chunar teri row nora fatehi in trouble national commission for

संजय दत्त ने बिना किसी शर्त के मांगी माफी 

वकील ने कहा, “महिलाओं और राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रति सम्मान जताते हुए संजय दत्त ने बिना किसी शर्त के माफी मांगी है।” उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता ने अपनी ओर से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है।

नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब

सुनवाई के बाद जब संजय दत्त आयोग के दफ्तर से बाहर निकले, तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पहले से गाने के बोलों की जानकारी थी। हालांकि अभिनेता ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।

सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन, नोरा-संजय दत्त समेत कई दिग्गजों को समन | ncw issues summons to nora fatehi sanjay dutt over controversial song sarki chunar
Sarke Chunar Song
कब रिलीज होगी फिल्म ‘केडी’?

बता दें कि साउथ की चर्चित फिल्म ‘केडी: द डेविल’ 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक बड़े बजट की पीरियड एक्शन फिल्म है। जिसकी स्टार कास्ट में ध्रुव सरजा, किच्चा सुदीप, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। Read More Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी, बोले- “लिरिक्स की नहीं थी जानकारी…”

दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, हनी सिंह और बादशाह को ‘फूहड़’ गानों पर फटकार, अपकमिंग एल्बम ‘Volume 1’ को ब्लॉक करने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई: भारतीय संगीत जगत के दो बड़े नाम, यो यो हनी सिंह और बादशाह, एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अश्लील और फूहड़ गीतों के प्रसार पर सख्त रुख अपनाते हुए दोनों गायकों को जोरदार फटकार लगाई है। अदालत ने न केवल विवादित गानों को हटाने का आदेश दिया है, बल्कि बादशाह की एक आगामी एल्बम की रिलीज पर भी रोक लगा दी है।

क्या है डेफसिस का मामला? दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील  खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट
‘वॉल्यूम 1’ पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश

आपको बता दें कि Delhi High Court ने मशहूर रैपर्स हनी सिंह और बादशाह के कथित फूहड़ और आपत्तिजनक गानों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके विवादित गीत ‘Volume 1’ को सभी सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से पूरी तरह हटाने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने केंद्र सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं को कड़े निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि हनी सिंह और बादशाह का विवादित गीत ‘वॉल्यूम 1’ इंटरनेट के किसी भी कोने में मौजूद नहीं रहना चाहिए।

अदालत ने कहा, “यह गीत जिस भी रूप में उपलब्ध है, उसे हटाना ही होगा। हम सोशल मीडिया पर इसकी थोड़ी सी भी मौजूदगी बर्दाश्त नहीं कर सकते।” निर्देश के अनुसार, गाने के छोटे अंश, क्लिप्स या लिखित बोल (lyrics) भी अब किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेंगे।

हनी सिंह और बादशाह
हनी सिंह और बादशाह
‘टटीरी’ गाने ने बढ़ाई बादशाह की मुश्किलें

बादशाह का हालिया गाना ‘टटीरी’ विवादों का मुख्य केंद्र रहा है। हालांकि यह एक पारंपरिक हरियाणवी लोक गीत है, लेकिन बादशाह द्वारा इसमें किए गए बदलावों और इसके फिल्मांकन को लेकर भारी विरोध हुआ।

टटीरी' गाने के कारण रैपर बादशाह का संकट बढ़ा | Nepal's first 24-hour  updated news portal | Ratopati Hindi
‘टटीरी’ विवाद
विवाद के मुख्य कारण:

अश्लील लिरिक्स: गाने के बोल को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और फूहड़ माना गया।

स्कूल ड्रेस विवाद: वीडियो में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में डांस करते हुए दिखाया गया था, जिस पर बाल अधिकार कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

महिला आयोग की कार्रवाई: राज्य महिला आयोग ने भी इस गाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी आलोचना की थी, जिसके बाद बादशाह को यह गाना यूट्यूब से डिलीट करना पड़ा था।

Singer Badshah Summoned: 'टटीरी' गाने पर बुरे फंसे रैपर बादशाह, हरियाणा  महिला आयोग ने भेजा समन; जानिए क्या है पूरा मामला | Republic Bharat
‘टटीरी’ Song
अपकमिंग एल्बम पर लगा ‘ब्रेक’

कोर्ट ने इन विवादों को गंभीरता से लेते हुए बादशाह की आने वाली नई एल्बम की रिलीज पर भी रोक लगा दी है। अदालत का मानना है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर समाज में अश्लीलता परोसने की अनुमति नहीं दी जा सकती। Read More दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, हनी सिंह और बादशाह को ‘फूहड़’ गानों पर फटकार, अपकमिंग एल्बम ‘Volume 1’ को ब्लॉक करने का दिया आदेश

Arijit Singh Retirement: करियर के पीक पर अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? खुद सिंगर ने बताई असली वजह

Arijit Singh Retirement – बॉलीवुड के टॉप प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट (Arijit Singh Retirement) ने फैंस को चौंका दिया है। महज 38 साल की उम्र में, जब उनका करियर अपने शिखर पर है, ऐसे समय में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला हर किसी को हैरान कर रहा था। अब इस फैसले के पीछे की असली वजह खुद अरिजीत सिंह ने सामने रख दी है।

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की शेयर

बता दें कि बॉलीवुड के अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह ऐलान किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट (Arijit Singh Retirement) ले रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि आखिर इतनी कम उम्र में और इतने सफल करियर के बावजूद उन्होंने यह बड़ा फैसला क्यों लिया।

ये भी देखें – Bank Strike News: बैंक कर्मचारियों नें दी आंदोलन की धमकी | BE News

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement
एक्स पोस्ट में बताया सच

सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह के नाम से वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह बयान उनके पर्सनल एक्स (X) अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने (Arijit Singh Retirement) के पीछे की वजहों को विस्तार से समझाया है।

अरिजीत सिंह ने लिखा, “इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है। कई कारण हैं और मैं यह फैसला लंबे समय से लेने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार अब मैंने वह हिम्मत जुटा ली।” उन्होंने आगे बताया कि वह एक ही तरह के काम से जल्दी बोर हो जाते हैं। “मैं चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। यही वजह है कि मैं एक ही गाने के अरेंजमेंट बार-बार बदलता हूं और स्टेज पर अलग तरह से परफॉर्म करता हूं। सच कहूं तो मैं बोर हो गया था।”

ये भी देखें – KGMU Illegal Mazars: KGMU के मजारों पर चलेगा बुलडोजर! | BE News

अरिजीत सिंह

कुछ अलग म्यूजिक करना चाहते हैं अरिजीत

अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे कुछ अलग तरह का म्यूजिक करना है, ताकि मैं सच में जी सकूं। इसके अलावा मैं दूसरे सिंगर्स को सुनना चाहता हूं, जो मुझे असली मोटिवेशन दें।”

दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अरिजीत सिंह का मानना है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर खुद को जिंदा रखने के लिए बदलाव जरूरी है और यही सोच उनके इस फैसले की सबसे बड़ी वजह है।

म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे

रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अरिजीत सिंह (Arijit Singh Retirement) ने अपने फैंस को यह भरोसा भी दिलाया कि वह म्यूजिक बनाना कभी बंद नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा था, “मैं म्यूजिक का फैन हूं और भविष्य में भी सीखता रहूंगा। मैं एक छोटे से आर्टिस्ट की तरह काम करता रहूंगा।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट्स अभी बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे और शायद इसी साल फैंस को उनके कुछ नए गाने सुनने को मिलें। अरिजीत सिंह के इस फैसले ने भले ही फैंस को भावुक कर दिया हो, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि यह विदाई नहीं, बल्कि म्यूजिक की एक नई शुरुआत है। Read More Arijit Singh Retirement: करियर के पीक पर अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? खुद सिंगर ने बताई असली वजह

Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का

Vadh 2 Trailer – लव फिल्म्स के बैनर तले बनी अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म वध 2 (Vadh 2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक गंभीर, रहस्यमयी और भावनात्मक दुनिया में ले जाता है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी रोचक होने के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भी भरी होगी।

थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर

आपको बता दें कि, जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित वध 2 (Vadh 2) में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर देखने को मिलता है। ट्रेलर में कहानी की मुख्य घटना को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है। गंभीर टोन और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस फिल्म की इमोशनल गहराई को मजबूती देती हैं।

ये भी देखें – Ayodhya के कनक भवन का यह रहस्य 90% लोग नहीं जानते है ! BE News

Vadh 2
Vadh 2
ट्रेलर में कलाकारों की दमदार झलक

फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा नए कलाकारों में अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सभी कलाकारों की झलक ट्रेलर में बहुत ही दमदार दिखाई दे रही है।

निर्देशक ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, ” Vadh 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ एक अलग अनुभव दे। हमने स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया है, ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री मिले। ट्रेलर उस नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच साफ तौर पर नजर नहीं आता।”

Vadh 2 Trailer
 IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स

प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि Vadh 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन पूरी तरह नई कहानी के साथ। उन्होंने संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि मजबूत कहानियां उम्र की सीमाओं से परे होती हैं। वहीं प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने बताया कि IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स और दर्शकों का पहली ‘वध’ से इमोशनल जुड़ाव इस फ्रेंचाइज़ी और दमदार बना रहा है।

ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News

Vadh 2
फरवरी में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

लव फिल्म्स की स्किप्ट वध 2 (Vadh 2) को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Read More Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का