Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी, बोले- “लिरिक्स की नहीं थी जानकारी…”

Sarke Chunar Song Controversy: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता संजय दत्त सोमवार को दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के कार्यालय पहुंचे। आयोग द्वारा जारी समन के बाद अभिनेता ने सुनवाई में शामिल होकर बिना शर्त माफी मांगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष हुए पेश

आपको बता दें कि फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ (Sarke Chunar Song Controversy) को लेकर अभिनेता संजय दत्त आज सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को वे दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। अश्लीलता और आपत्तिजनक बोल के आरोपों के बीच अभिनेता ने आयोग से बिना शर्त माफी मांग ली है।

सरके चुनर तेरी' विवादित गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार, नोरा और संजय दत्त को अंतिम मौका - News18 हिंदी
Sarke Chunar Song Controversy
अश्लीलता और फूहड़ता के आरोप

दरअसल, फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का यह गाना (Sarke Chunar Song Controversy) संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। रिलीज के तुरंत बाद इसके हिंदी बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया था। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया। फिल्म के गाने के बोल और कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लीलता और फूहड़ता के आरोप लगाए गए थे। विवाद बढ़ने के बाद यह गाना यूट्यूब समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया था।

सरके चुनरी तेरी' विवाद में फंसे संजय दत्त ने NCW के सामने मांगी माफी, 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का किया ऐलान
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’
गाने के आपत्तिजनक शब्दों की नहीं थी जानकारी 

सुनवाई के बाद संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने बताया कि अभिनेता ने आयोग के सामने कहा कि, ” उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, यह गाना पहले किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था और हिंदी वर्जन के विवादित बोलों की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी।”

नोरा फतेही की बढ़ी मुश्‍क‍िलें! NCW ने दिया आख‍िरी मौका, 'सरके चुनर तेरी' विवाद में संजय दत्त को भी समन - sarke chunar teri row nora fatehi in trouble national commission for

संजय दत्त ने बिना किसी शर्त के मांगी माफी 

वकील ने कहा, “महिलाओं और राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रति सम्मान जताते हुए संजय दत्त ने बिना किसी शर्त के माफी मांगी है।” उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता ने अपनी ओर से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है।

नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब

सुनवाई के बाद जब संजय दत्त आयोग के दफ्तर से बाहर निकले, तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पहले से गाने के बोलों की जानकारी थी। हालांकि अभिनेता ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।

सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर महिला आयोग का बड़ा एक्शन, नोरा-संजय दत्त समेत कई दिग्गजों को समन | ncw issues summons to nora fatehi sanjay dutt over controversial song sarki chunar
Sarke Chunar Song
कब रिलीज होगी फिल्म ‘केडी’?

बता दें कि साउथ की चर्चित फिल्म ‘केडी: द डेविल’ 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक बड़े बजट की पीरियड एक्शन फिल्म है। जिसकी स्टार कास्ट में ध्रुव सरजा, किच्चा सुदीप, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। Read More Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त ने महिला आयोग से मांगी माफी, बोले- “लिरिक्स की नहीं थी जानकारी…”

Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का

Vadh 2 Trailer – लव फिल्म्स के बैनर तले बनी अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म वध 2 (Vadh 2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक गंभीर, रहस्यमयी और भावनात्मक दुनिया में ले जाता है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी रोचक होने के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भी भरी होगी।

थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर

आपको बता दें कि, जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित वध 2 (Vadh 2) में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट का मिक्सर देखने को मिलता है। ट्रेलर में कहानी की मुख्य घटना को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाता है। गंभीर टोन और रियलिस्टिक परफॉर्मेंस फिल्म की इमोशनल गहराई को मजबूती देती हैं।

ये भी देखें – Ayodhya के कनक भवन का यह रहस्य 90% लोग नहीं जानते है ! BE News

Vadh 2
Vadh 2
ट्रेलर में कलाकारों की दमदार झलक

फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के साथ कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा नए कलाकारों में अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सभी कलाकारों की झलक ट्रेलर में बहुत ही दमदार दिखाई दे रही है।

निर्देशक ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा, ” Vadh 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ एक अलग अनुभव दे। हमने स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया है, ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री मिले। ट्रेलर उस नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच साफ तौर पर नजर नहीं आता।”

Vadh 2 Trailer
 IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स

प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि Vadh 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन पूरी तरह नई कहानी के साथ। उन्होंने संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि मजबूत कहानियां उम्र की सीमाओं से परे होती हैं। वहीं प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने बताया कि IFFI में फिल्म को मिले अच्छे रिस्पॉन्स और दर्शकों का पहली ‘वध’ से इमोशनल जुड़ाव इस फ्रेंचाइज़ी और दमदार बना रहा है।

ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News

Vadh 2
फरवरी में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

लव फिल्म्स की स्किप्ट वध 2 (Vadh 2) को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Read More Vadh 2 Trailer: वध 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर में दिखेगा सस्पेंस के तड़का