Asha Bhosle Passes Away: संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन

Asha Bhosle Passes Away: भारतीय संगीत जगत की ‘मशहुर सिंगर’ और पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस (Asha Bhosle Passes Away) ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

When Asha Bhosle Responded to Speculations About a Feud with the Late Lata  Mangeshkar | Zoom TV

कार्डियक अरेस्ट और इन्फेक्शन बनी वजह

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, आशा ताई को बीते कल सीने में संक्रमण (Infection) और कार्डियक अरेस्ट की शिकायत के बाद आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर और बढ़ती उम्र की जटिलताओं के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके बेटे आनंद भोसले ने (Asha Bhosle Passes Away) इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।

Asha Bhosle Family | Asha Bhosle Husband | Asha Bhosle Children | Asha  Bhosle Net Worth | Asha Bhosle Family:दो शादी और तीन बच्चे, एक बेटी की हो  चुकी है,मृत्यु, जाने परिवार

कल होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आशा भोसले का पार्थिव शरीर कल (सोमवार) सुबह 11 बजे उनके लोअर परेल स्थित निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। संगीत प्रेमी और प्रशंसक वहां उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद, शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Asha Bhosle Recalls Facing Difficult Times In Her Life, Adds, 'Felt I  Wouldn't Be Able To Survive'
Asha Bhosle Passes Away
12,000 गानों का सफर और अनगिनत कीर्तिमान

आशा भोसले (Asha Bhosle Passes Away) का करियर किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के जैसे देश के सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया। इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप और कैबरे तक, उनकी आवाज की विविधता का कोई सानी नहीं था।

Legendary singer Asha Bhosle passes away at 92

देशभर में शोक की लहर

जैसे ही आशा भोसले के निधन (Asha Bhosle Passes Away) की खबर आई, सोशल मीडिया पर संवेदनाओं का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री से लेकर फिल्मी सितारों, बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में गहरा दुख है। फैंस, कलाकार और राजनीतिक हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।

Read More Asha Bhosle Passes Away: संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन

Arijit Singh Retirement: करियर के पीक पर अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? खुद सिंगर ने बताई असली वजह

Arijit Singh Retirement – बॉलीवुड के टॉप प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट (Arijit Singh Retirement) ने फैंस को चौंका दिया है। महज 38 साल की उम्र में, जब उनका करियर अपने शिखर पर है, ऐसे समय में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला हर किसी को हैरान कर रहा था। अब इस फैसले के पीछे की असली वजह खुद अरिजीत सिंह ने सामने रख दी है।

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की शेयर

बता दें कि बॉलीवुड के अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह ऐलान किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट (Arijit Singh Retirement) ले रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई कि आखिर इतनी कम उम्र में और इतने सफल करियर के बावजूद उन्होंने यह बड़ा फैसला क्यों लिया।

ये भी देखें – Bank Strike News: बैंक कर्मचारियों नें दी आंदोलन की धमकी | BE News

Arijit Singh Retirement
Arijit Singh Retirement
एक्स पोस्ट में बताया सच

सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह के नाम से वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह बयान उनके पर्सनल एक्स (X) अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने (Arijit Singh Retirement) के पीछे की वजहों को विस्तार से समझाया है।

अरिजीत सिंह ने लिखा, “इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है। कई कारण हैं और मैं यह फैसला लंबे समय से लेने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार अब मैंने वह हिम्मत जुटा ली।” उन्होंने आगे बताया कि वह एक ही तरह के काम से जल्दी बोर हो जाते हैं। “मैं चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। यही वजह है कि मैं एक ही गाने के अरेंजमेंट बार-बार बदलता हूं और स्टेज पर अलग तरह से परफॉर्म करता हूं। सच कहूं तो मैं बोर हो गया था।”

ये भी देखें – KGMU Illegal Mazars: KGMU के मजारों पर चलेगा बुलडोजर! | BE News

अरिजीत सिंह

कुछ अलग म्यूजिक करना चाहते हैं अरिजीत

अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे कुछ अलग तरह का म्यूजिक करना है, ताकि मैं सच में जी सकूं। इसके अलावा मैं दूसरे सिंगर्स को सुनना चाहता हूं, जो मुझे असली मोटिवेशन दें।”

दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अरिजीत सिंह का मानना है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर खुद को जिंदा रखने के लिए बदलाव जरूरी है और यही सोच उनके इस फैसले की सबसे बड़ी वजह है।

म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे

रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए अरिजीत सिंह (Arijit Singh Retirement) ने अपने फैंस को यह भरोसा भी दिलाया कि वह म्यूजिक बनाना कभी बंद नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा था, “मैं म्यूजिक का फैन हूं और भविष्य में भी सीखता रहूंगा। मैं एक छोटे से आर्टिस्ट की तरह काम करता रहूंगा।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट्स अभी बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे और शायद इसी साल फैंस को उनके कुछ नए गाने सुनने को मिलें। अरिजीत सिंह के इस फैसले ने भले ही फैंस को भावुक कर दिया हो, लेकिन उनके शब्दों से साफ है कि यह विदाई नहीं, बल्कि म्यूजिक की एक नई शुरुआत है। Read More Arijit Singh Retirement: करियर के पीक पर अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? खुद सिंगर ने बताई असली वजह