NTA ने किया NEET-UG 2026 की नई तारीखों का हुआ ऐलान, 21 जून को देशभर में होगी दोबारा…

NEET-UG 2026: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

Neet Ug 2026 Exam Cancelled Reconduct Nta Announcement Paper Leak Controversy Latest News - NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम; परीक्षा में गड़बड़ी के चलते सरकार ने CBI को
NEET-UG 2026
पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई थी परीक्षा

आपको बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की शुचिता बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने NEET-UG 2026 की परीक्षा (Retest) की तारीख घोषित कर दी है। पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई यह परीक्षा अब देशभर में रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। सभी अभ्यर्थियों के पुराने आवेदन मान्य रहेंगे। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

neet ug 2026 re exam date announced 21 june nta government update hindi news NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पेपर लीक के बाद NTA ने तय की तारीख,

सीबीआई को सौंपी गई मामले की जांच 

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद मामला लगातार राजनीतिक और शैक्षणिक बहस का केंद्र बना हुआ है। पेपर लीक की आशंका के चलते केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

NEET UG 2026 Exam Updates: परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है कैटेगरी वाइज Expected Cut-Off | NEET UG 2026 Exam Live Updates, NTA NEET Exam Centre Guidelines, Dress Code, Reporting Time

धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च स्तरीय बैठक

पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस बार परीक्षा NEET-UG 2026 पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो ताकि मेहनती छात्रों के भविष्य पर कोई असर न पड़े। सूत्रों के अनुसार, बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, डिजिटल निगरानी, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

NEET UG 2026 Re Exam: कैंडिडेट्स को नुकसान तो कोचिंग सेंटर्स को फायदा, दोबारा एग्जाम से कटऑफ पर क्या असर? | NEET UG 2026 Re Exam good for Coaching Centers Cutoff likely rise

“छात्रों की मेहनत से समझौता नहीं होगा”

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी महानिदेशक अभिषेक सिंह ने भी छात्रों को भरोसा दिलाया कि इस बार परीक्षा प्रणाली को और सख्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया की वजह से ईमानदारी से तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है और एजेंसी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी छात्र या अभिभावक के पास पेपर लीक से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे उसे ईमेल के जरिए साझा कर सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Education Minister Meeting: NEET Exam New Date Discussion | NTA

राजनीतिक विरोध जारी

पुन: परीक्षा की घोषणा के बावजूद इस मुद्दे पर राजनीति थमती नजर नहीं आ रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नीट को पूरी तरह खत्म करने की मांग दोहराई है। उन्होंने सुझाव दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेडिकल दाखिले 12वीं के अंकों के आधार पर किए जाने चाहिए, क्योंकि नीट ग्रामीण और गरीब छात्रों के साथ भेदभाव करता है। Read More NTA ने किया NEET-UG 2026 की नई तारीखों का हुआ ऐलान, 21 जून को देशभर में होगी दोबारा…

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Prateek Yadav Death: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह के सबसे छोटे बेटे, का मंगलवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन - Vibes Of India

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रतीक यादव

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की उम्र में ( Prateek Yadav Death ) निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

Image
Prateek Yadav Death
लंबे समय से बीमार थे प्रतीक यादव

सुत्रों के अनुसार के अनुसार, प्रतीक यादव हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। कुछ दिन पहले उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पल्मोनरी एम्बोलिज्म ऐसी स्थिति होती है, जिसमें खून का थक्का धमनियों में फंस जाता है और फेफड़ों तक रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी का असर उनके दिल की कार्यप्रणाली पर भी पड़ा था। बताया गया कि वह पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहे थे और नियमित इलाज चल रहा था।

Image

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। अर्पणा यादव दोपहर में लखनऊ पहुंचीं और सीधे अपने आवास के लिए रवाना हुईं। वहीं, डिंपल, धर्मेंद्र यादव सहित यादव परिवार के कई सदस्य भी वहां मौजूद रहे।

Image

अंतिम दर्शन के लिए नेताओं का तांता

प्रतीक यादव के निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएल पुनिया (कांग्रेस नेता) भाजपा सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री) भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं लखनऊ की सुषमा खर्कवाल (महापौर, लखनऊ) ने भी परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Image

जिम और फिटनेस का था काफी शौक

प्रतीक यादव ने हमेशा सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। हालांकि, वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस प्रेम और सामाजिक गतिविधियों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते थे। बताया जाता है कि उन्हें जिम और फिटनेस का काफी शौक था। सोशल मीडिया पर भी उनकी अलग पहचान थी। उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय रहीं, लेकिन कई मौकों पर यह चर्चा होती रही कि प्रतीक खुद राजनीति से दूर रहना पसंद करते थे।

परिवार और समर्थकों में शोक की लहर

प्रतीक यादव के निधन ( Prateek Yadav Death ) की खबर के बाद उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। यादव परिवार के करीबी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। परिवार के लिए यह एक बड़ा व्यक्तिगत और भावनात्मक नुकसान माना जा रहा है।

Read More Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर