NTA ने किया NEET-UG 2026 की नई तारीखों का हुआ ऐलान, 21 जून को देशभर में होगी दोबारा…

NEET-UG 2026: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

Neet Ug 2026 Exam Cancelled Reconduct Nta Announcement Paper Leak Controversy Latest News - NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम; परीक्षा में गड़बड़ी के चलते सरकार ने CBI को
NEET-UG 2026
पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई थी परीक्षा

आपको बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 की शुचिता बहाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने NEET-UG 2026 की परीक्षा (Retest) की तारीख घोषित कर दी है। पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई यह परीक्षा अब देशभर में रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। सभी अभ्यर्थियों के पुराने आवेदन मान्य रहेंगे। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

neet ug 2026 re exam date announced 21 june nta government update hindi news NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पेपर लीक के बाद NTA ने तय की तारीख,

सीबीआई को सौंपी गई मामले की जांच 

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद मामला लगातार राजनीतिक और शैक्षणिक बहस का केंद्र बना हुआ है। पेपर लीक की आशंका के चलते केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

NEET UG 2026 Exam Updates: परीक्षा खत्म, जानें क्या हो सकती है कैटेगरी वाइज Expected Cut-Off | NEET UG 2026 Exam Live Updates, NTA NEET Exam Centre Guidelines, Dress Code, Reporting Time

धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च स्तरीय बैठक

पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस बार परीक्षा NEET-UG 2026 पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो ताकि मेहनती छात्रों के भविष्य पर कोई असर न पड़े। सूत्रों के अनुसार, बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, डिजिटल निगरानी, प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

NEET UG 2026 Re Exam: कैंडिडेट्स को नुकसान तो कोचिंग सेंटर्स को फायदा, दोबारा एग्जाम से कटऑफ पर क्या असर? | NEET UG 2026 Re Exam good for Coaching Centers Cutoff likely rise

“छात्रों की मेहनत से समझौता नहीं होगा”

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी महानिदेशक अभिषेक सिंह ने भी छात्रों को भरोसा दिलाया कि इस बार परीक्षा प्रणाली को और सख्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया की वजह से ईमानदारी से तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है और एजेंसी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी छात्र या अभिभावक के पास पेपर लीक से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे उसे ईमेल के जरिए साझा कर सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Education Minister Meeting: NEET Exam New Date Discussion | NTA

राजनीतिक विरोध जारी

पुन: परीक्षा की घोषणा के बावजूद इस मुद्दे पर राजनीति थमती नजर नहीं आ रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नीट को पूरी तरह खत्म करने की मांग दोहराई है। उन्होंने सुझाव दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेडिकल दाखिले 12वीं के अंकों के आधार पर किए जाने चाहिए, क्योंकि नीट ग्रामीण और गरीब छात्रों के साथ भेदभाव करता है। Read More NTA ने किया NEET-UG 2026 की नई तारीखों का हुआ ऐलान, 21 जून को देशभर में होगी दोबारा…