Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

Parliament Session – संसद के मौजूदा सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला, जब कुछ सांसदों ने सदन की मर्यादा तोड़ते हुए स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए छह सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबन का प्रस्ताव और सदन की मंजूरी

आपको बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच सदन ( Parliament Session) की मर्यादा भंग करने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इन सांसदों पर लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप है। इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पीकर ओम बिरला ने सभी आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Parliamentary Proceedings
Parliamentary Proceedings
राहुल गांधी के भाषण से शुरू हुआ विवाद

 Parliament Session हंगामे की शुरुआत उस समय हुई जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक बार फिर चीन से जुड़ा मुद्दा उठाया। जैसे ही उन्होंने इस विषय पर बोलना शुरू किया, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राहुल गांधी अपनी बात पूरी करने पर अड़े रहे, लेकिन शोर-शराबे के कारण उनका भाषण अधूरा रह गया।

हंगामे के चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी दौरान कुछ सांसदों ने आसन के पास पहुंचकर कागज के टुकड़े उछाल दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

see also: देश के बजट में, महिलाओं को मिला सम्मान! | BE NEWS

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

दोपहर तीन बजे जब लोकसभा की कार्यवाही चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

निलंबित किए गए सांसद

 Parliament Session निलंबन की कार्रवाई जिन सांसदों पर हुई, उनके नाम गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर (कांग्रेस, तमिलनाडु), अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, न कुरियाकोसे (कांग्रेस, केरल), एस. वेंकटेश (सीपीएम), हिबी ईडन (कांग्रेस, केरल), प्रशांत पडोले, थॉमस हैं। इन सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र में किसी भी कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

see also: शादियों के सीजन में सोने ने छुड़ाए पसीने, क्या अब गहने पहनना होगा सिर्फ एक सपना? | BE NEWS

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
विपक्ष का पलटवार

इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने से रोक रही है। वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि हिम्मत है तो सभी विपक्षी सांसदों को निलंबित करके दिखाए। फिलहाल, संसद का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है और राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।

सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

विरोध के दौरान विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंच गए, नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हालात इतने बिगड़ गए कि कार्यवाही चलाना संभव नहीं रहा। बार-बार अपील के बावजूद व्यवस्था बहाल न होने पर संबंधित सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। फिलहाल, लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। Read More Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिरा T20 WC

T20 World Cup 2026 – भारत और पाकिस्तान के बीच T20 World Cup 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना निर्धारित था, लेकिन अब इस मुकाबले को लेकर बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है, कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026
T20 WC 2026 पहले ही विवादों में घिरा

बता दें कि T20 World Cup 2026 का आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिर चुका है। पिछले महीने BCCI के कहने पर मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) नाराज हुआ। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को भारत भेजने से मना कर दिया और अपनी मैचों को श्रीलंका में कराने की मांग की। ICC ने BCB की मांग को मान्यता नहीं दी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरान बांग्लादेश के समर्थन में खुलकर अपनी राय रखी। अब पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेने के फैसले से टूर्नामेंट में नया विवाद पैदा हो गया है।

वहीं पाकिस्तान सरकार के इस कदम के बाद टीम इंडिया को बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे, जो भारत के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। पाकिस्तान ने   क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने ट्वीट के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी है।

ये भी देखें – फिर टूटेगा पाकिस्तान? | Balochistan Crisis 2026 Explained | BLA Attacks vs Pakistan Army

T20 World Cup 2026

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत और पाकिस्तान T20 World Cup 2026 के ग्रुप-ए में शामिल हैं। इस ग्रुप में नीदरलैंड, नामीबिया और USA की टीम भी शामिल है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को टीम इंडिया नामीबिया से भिड़ेगी। तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना था, लेकिन अब यह मुकाबला नहीं होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से बाईलेटरल सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में आमने-सामना करती हैं। इस बार ICC टूर्नामेंट में भी भारत-पाक मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। T20 World Cup 2026 की तैयारियों और विवादों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी देखें – Bengal vs Bangladesh: ममता के राज में क्या सच में बदल रहा है नक्शा? | West Bengal Politics 2026

Read More T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिरा T20 WC

Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष

Parliament Budget Session- संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और सोमवार को कार्यवाही का चौथा दिन रहा। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। इस चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला ने 18 घंटे का समय निर्धारित किया है, जबकि राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे चर्चा होनी है।

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
आज इस कार्यवाही का चौथा दिन

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत हो चुकी है। आज इस कार्यवाही का चौथा दिन था, हालांकि आज 2 फरवरी दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के कारण बार-बार बाधित होती रही। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि वे सिर्फ दो-तीन पंक्तियां कहना चाहते हैं, जो पूर्व सेना प्रमुख के बयानों से जुड़ी हैं।

विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में

राहुल गांधी के बयान पर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा कि, “राहुल गांधी को बोलने के कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने देश को बदनाम करने और सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।”

ये भी देखें – Budget 2026 Analysis: आम आदमी को राहत या बड़ा झटका?क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

Rahul Gandhi on NEET-UG paper leak: ‘Exam system up for sale… it's a ...

भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित

हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को बिना तथ्यों के बयान देने से बचने की चेतावनी दी और कहा कि सदन नियमों के अनुसार ही चलेगा। इसके बावजूद शोर-शराबा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे और फिर शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। अंततः भारी हंगामे के बीच सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

देश से माफी मांगने की मांग

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि, “विपक्ष के नेता बार-बार सदन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की कार्यवाही से जुड़े तमाम घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है।”

ये भी देखें – Union Budget 2026 : UP वालों को बजट में क्या क्या मिला? | Nirmala Sitharaman

Read More Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या बदलेगा आम आदमी की किस्मत?

Union Budget 2026: अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी टैरिफ के जवाब में केंद्र सरकार ने Union Budget 2026 के ज़रिये बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्सनल इस्तेमाल के लिए इम्पोर्ट किए जाने वाले सभी ड्यूटी वाले सामानों पर टैरिफ रेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ इम्पोर्ट पर निर्भर सेक्टर्स को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Nirmala Sitharaman's Union Budget 2026
Nirmala Sitharaman’s Union Budget 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट

आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, दिन रविवार को अपना लगातार नौवां बजट (Union Budget 2026) पेश किया हैं। एनडीए सरकार के तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद यह दूसरा पूर्ण बजट होगा, जिससे उम्मीदें भी पहले से कहीं ज्यादा हैं। जिसमें सरकार का फोकस खास तौर पर उन उद्योगों को सपोर्ट करने पर है जो अमेरिकी टैरिफ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसी कड़ी में सी-फूड इंडस्ट्री को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने एक्सपोर्ट के लिए सी-फूड प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले खास इनपुट्स के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट की सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया। अब यह सीमा पिछले वर्ष के एक्सपोर्ट टर्नओवर की FOB वैल्यू के 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दी गई है।

ये भी देखें – Budget 2026 LIVE | Nirmala Sitharaman Budget Speech Live | BE News

Union Budget 2026
फुटवियर और लेदर सेक्टर को भी फायदा

वित्त मंत्री ने Union Budget 2026 यह भी प्रस्ताव दिया कि जिन खास इनपुट्स के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट की सुविधा अभी लेदर और सिंथेटिक फुटवियर एक्सपोर्ट के लिए उपलब्ध है, वही सुविधा अब शू अपर एक्सपोर्ट करने वालों को भी दी जाएगी। इससे फुटवियर इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी देखें – UGC Equality Regulations 2026: सरकार के गले की फांस बना यूजीसी कानून | BE News

Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the 'Union Budget 2
Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the ‘Union Budget 2
रक्षा, बैटरी और एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा

Union Budget 2026 में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा, लिथियम-आयन बैटरी सेक्टर को बढ़ावा देते हुए सरकार ने बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल और जरूरी मिनरल्स के लिए कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है। यह छूट अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए इस्तेमाल होने वाले कैपिटल गुड्स तक भी बढ़ाई जाएगी।

न्यूक्लियर और सोलर सेक्टर को राहत

न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी सामानों के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट को 2035 तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है, जो सभी न्यूक्लियर प्लांट्स पर लागू होगा, चाहे उनकी क्षमता कुछ भी हो। वहीं, सोलर ग्लास निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनेट और क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग से जुड़े कैपिटल गुड्स के इम्पोर्ट को भी ड्यूटी-फ्री करने का प्रस्ताव है।

US टैरिफ का सीधा असर

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों के इम्पोर्ट पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था, जिससे टेक्सटाइल, सी-फूड और अन्य एक्सपोर्ट सेक्टर्स पर दबाव बढ़ गया था। Union Budget 2026 में किए गए ये ऐलान उसी चुनौती से निपटने की रणनीति के तौर पर देखे जा रहे हैं।

इसके साथ ही सरकार ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर विकसित करने में मदद देने का भी प्रस्ताव रखा है, जिससे भारत की क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन मजबूत हो सके। Read More Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या बदलेगा आम आदमी की किस्मत?

Mardaani -3 Review: रानी मुखर्जी का पावरफुल कमबैक, सोशल मीडिया पर छाया फिल्म ‘मर्दानी 3’ का क्रेज…

Mardaani -3 Review- करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म Mardaani -3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक बार फिर रानी मुखर्जी को दमदार महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में है।

फिल्म की कहानी की शुरुआत

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर जहां पहले से ही ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, इसी बीच फिल्म Mardaani -3 से एक लड़की एक एंबेसडर की बेटी है, जबकि दूसरी उसके घर में काम करने वाले कर्मचारी की बेटी। मामला संवेदनशील होने के कारण इसकी जांच शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता है कि मामला सिर्फ अपहरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक बड़े और संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं। इस अपराध का पर्दाफाश कैसे होता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

ये भी देखें – नसीमुद्दीन का बड़ा धमाका! | क्या करेंगे नई पार्टी का ऐलान? || BE NEWS

Mardani- 3
Mardani- 3
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियंस का रिएक्शन

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखी। कई यूजर्स ने फिल्म को इंटेंस, इमोशनली स्ट्रॉन्ग और हार्ड-हिटिंग क्राइम ड्रामा बताया है। एक यूजर ने लिखा, “अभी-अभी Mardaani -3 देखी। कहानी सिंपल है लेकिन बेहद असरदार। फिल्म अपनी कोर थीम क्राइम और जस्टिस को मजबूती से पकड़ती है और अंत तक बांधे रखती है।”

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “Mardaani -3 एक पैसा वसूल मास थ्रिलर है। रानी मुखर्जी असली क्वीन हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”एक अन्य रिव्यू में कहा गया, “रानी मुखर्जी पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाए नजर आती हैं। उनका एक्शन रॉ और पावरफुल है। इमोशनल क्लाइमैक्स मजबूत है और सेकंड हाफ में कहानी की पकड़ और बेहतर हो जाती है।”

ये भी देखें – लखनऊ में चला बाबा का बुलडोजर! | अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन | BE NEWS

बॉर्डर 2 के बीच भी बनाई जगह

भले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा हो, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए Mardaani -3 के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके कलेक्शन को मजबूती दे सकता है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्टारकास्ट और क्रू

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म Mardaani -3 की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान अभिराज मीनावाला ने संभाली है। रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में जीशु सेनगुप्ता, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोदीवाला और मिखाइल यावलकर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कुल मिलाकर

सोशल मीडिया रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि Mardaani -3 ने दर्शकों की उम्मीदों पर काफी हद तक खरा उतरने का काम किया है। मजबूत परफॉर्मेंस, और रानी मुखर्जी का पावरफुल अंदाज इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। सवाल यह है कि क्या यह फिल्म अपनी पिछली दो फिल्मों जैसी छाप छोड़ पाती है या नहीं? Read More Mardaani -3 Review: रानी मुखर्जी का पावरफुल कमबैक, सोशल मीडिया पर छाया फिल्म ‘मर्दानी 3’ का क्रेज…

Magh Mela 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मनाने में जुटा प्रयागराज प्रशासन, माफी और प्रोटोकॉल पर बनी सहमति के संकेत

Magh Mela- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद को शांत करने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन अब बैकफुट पर नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम में हुई अपनी चूक को स्वीकार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी तैयार हो गया है। मामले को सुलझाने के लिए लखनऊ से शासन के दो वरिष्ठ अधिकारी मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे हैं।

शंकराचार्य ने रखी दो स्पष्ट शर्तें

बता दें कि इस पूरे प्रकरण पर प्रशासन की कोशिशों के बावजूद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी वापसी को लेकर दो स्पष्ट शर्तें रखी हैं। पहली शर्त यह है कि जिन अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। दूसरी शर्त के तहत संगम स्नान के दौरान चारों शंकराचार्यों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल को पूरी तरह लागू किया जाए।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने पुष्टि की है कि शासन स्तर से संपर्क किया गया है और अधिकारी वाराणसी पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब फैसला पूरी तरह प्रशासन के रवैये पर निर्भर करेगा।

ये भी देखें – योगी कैबिनेट के अहम फैसले | UP Cabinet Big Decisions Today | BE NEWS

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
मौनी अमावस्या की घटना के बाद शुरू हुआ विवाद

इस विवाद की शुरुआत 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन हुई थी। संगम नोज तक पालकी ले जाने को लेकर शंकराचार्य के शिष्यों और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। प्रशासन ने बैरिकेडिंग तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि शंकराचार्य पक्ष का कहना था कि उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना से आहत होकर शंकराचार्य पिछले 12 दिनों तक अपने शिविर में धरने पर बैठे रहे और बाद में नाराजगी जताते हुए माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले गए थे।

माघी पूर्णिमा से पहले समाधान की कोशिश

शंकराचार्य का अचानक मेला छोड़ना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। माघी पूर्णिमा का प्रमुख स्नान निकट होने के कारण सरकार किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहती। अधिकारियों का कहना है कि शंकराचार्य को पूरे सम्मान के साथ वापस लाया जाएगा और प्रोटोकॉल के अनुसार ही संगम स्नान कराया जाएगा। Read More Magh Mela 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मनाने में जुटा प्रयागराज प्रशासन, माफी और प्रोटोकॉल पर बनी सहमति के संकेत

Mahatma Gandhi’s Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को किया याद

Mahatma Gandhi’s Death Anniversary – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। हर वर्ष 30 जनवरी को यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से महात्मा गांधी को नमन किया और उनके विचारों को याद किया।

Mahatma Gandhi's Death Anniversary
Mahatma Gandhi’s Death Anniversary
भारत के निर्माण का आधार 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि, ‘बापू का जीवन और विचार देशवासियों को कर्तव्य, आत्मबल और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता का स्वदेशी पर जोर आज के भारत के आत्मनिर्भरता के संकल्प से सीधे जुड़ा हुआ है और यही सोच विकसित भारत की नींव है।’

महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर (Mahatma Gandhi’s Death Anniversary)  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, ‘बापू की करुणा, नैतिकता और अहिंसक विचारधारा आज भी पूरी दुनिया को प्रकाश दिखाने का कार्य कर रही है। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि गांधी के आदर्शों को अपनाकर ही एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत का निर्माण संभव है।’

ये भी देखें – UGC पर सुप्रीम फैसला! | Supreme Court Big Decision on UGC | BE NEWS

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
उनके बलिदान की स्मृति में शहीद दिवस

महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में यह दिन शहीद दिवस (Mahatma Gandhi’s Death Anniversary) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश उन सभी महान आत्माओं को याद करता है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें दुनिया बापू के नाम से जानती है, ने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ उनका सत्याग्रह भारत की आज़ादी का मजबूत आधार बना। असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए उन्होंने ब्रिटिश शासन को हिला दिया। गांधी जी का अहिंसा, समानता और मानवता का संदेश आज भी न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

ये भी देखें – Lucknow में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शक्ति प्रदर्शन, DM ऑफिस पर सौंपा ज्ञापन! | BE News Read More Mahatma Gandhi’s Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को किया याद

UP Cabinet Meeting: शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, कैबिनेट बैठक में लगी कई अहम फैसलों पर मुहर

UP Cabinet Meeting- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक (UP Cabinet Meeting) में राज्य सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट ने प्रदेश के करीब 11.92 लाख शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सुविधा राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लागू की जाएगी।

UP Cabinet Meeting
UP Cabinet Meeting
माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी लाभ

बता दें कि कैबिनेट बैठक (UP Cabinet Meeting) में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 2.97 लाख से अधिक कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मंजूरी दी गई। इस पर सरकार को 89.25 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, जो कर्मचारी पहले से किसी सरकारी स्वास्थ्य योजना से आच्छादित हैं, उन्हें इसका अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते वर्ष 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर शिक्षकों को कैशलेस इलाज देने की घोषणा की थी, जिसे अब कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।

इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया समेत शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्मिक लाभान्वित होंगे। योजना के क्रियान्वयन पर सरकार को करीब 358.61 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।

ये भी देखें- लखनऊ में चला बाबा का बुलडोजर! | अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन | BE NEWS

Big relief for teachers
Big relief for teachers
कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास

बैठक (UP Cabinet Meeting) में कुल 32 प्रस्तावों में से 30 को मंजूरी दी गई, जबकि 14वें और 17वें प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया गया। इलके साथ ही कई अन्य प्रमुख फैसले पर भी मुहर लगाई गई, जिनमें शहरी पुनर्विकास नीति 2026 को स्वीकृति मिली, भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सरल होगी। बरेली और मुरादाबाद में विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला की स्थापना की जाएगी। विकास शुल्क के संशोधित दरें लागू होंगी।

ये भी देखें- Lucknow में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का शक्ति प्रदर्शन, DM ऑफिस पर सौंपा ज्ञापन! | BE News

Cashless Treatment
Cashless Treatment
आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास

कैबिनेट (UP Cabinet Meeting) ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को भी मंजूरी दी। बहराइच के परतापुर समेत अन्य गांवों में प्रभावित परिवारों को भूमि पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। कुल 136 परिवारों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा, साथ ही खेती के लिए भी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

CM फेलो को प्रतियोगी परीक्षाओं में राहत

सरकार ने सीएम फेलो को यूपीपीएससी और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में अधिकतम तीन वर्ष की आयु सीमा छूट और अतिरिक्त अंक देने का फैसला किया है। सेवा अवधि के आधार पर मुख्य परीक्षा में अधिमान अंक भी मिलेंगे। इससे युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर बढ़ेगा।

तीन वर्ष की वकालत का अनुभव अनिवार्य

कैबिनेट ने पीसीएस (न्यायिक) भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए अब तीन वर्ष की वकालत का अनुभव अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की संस्तुति के आधार पर लिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे न्यायिक सेवा की भर्ती प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व मजबूत होगी। Read More UP Cabinet Meeting: शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा कैशलेस इलाज, कैबिनेट बैठक में लगी कई अहम फैसलों पर मुहर

IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, लेकिन इस बार सीनियर नहीं बल्कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में। दोनों देशों के युवा खिलाड़ी मैदान पर टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी तारीख और समय अभी नोट कर लीजिए।

 शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप 2026 में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 6 में जगह बनाई और वहां अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की लय बरकरार रखी। अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान की टीम भी अच्छी लय में नजर आ रही है और सुपर 6 तक पहुंचने में सफल रही है। ऐसे में यह मैच सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है।

ये भी देखें –Baramati Plane Crash: कोहरे का कहर या बड़ी साजिश? सांभवी पाठक की आखिरी उड़ान का सच | BE News

IND vs PAK U19 World Cup
IND vs PAK U19 World Cup
इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK)  के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का यह अहम मुकाबला 1 फरवरी 2026 (रविवार) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो (जिम्बाब्वे) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। टॉस की टाइमिंग दोपहर 12:30 बजे होगी। रविवार का दिन होने की वजह से फैंस को मैच देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह मुकाबला 50 ओवर का वनडे मैच होगा, जिसमें रोमांच भरपूर रहने की उम्मीद है।

ये भी देखें – Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स खोलेगा Ajit Pawar विमान हादसे का राज! | BE NEWS

IND vs PAK U19 World Cup

सुपर 6 की रैंकिंग में भारत टॉप पर

अगर सुपर 6 की अंक तालिका पर नजर डालें तो ग्रुप 2 में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।

  • भारत के 3 मैचों में 6 अंक हैं

  • पाकिस्तान 3 मैचों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है

  • इंग्लैंड दूसरे नंबर पर मौजूद है

टीम इंडिया न सिर्फ अंक तालिका में आगे है, बल्कि उसका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। ऐसे में भारत के पास पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने का शानदार मौका है। Read More IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच

February Ekadashi 2026: फरवरी में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, सही तारीख व पारण समय…

February Ekadashi 2026 – हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं – एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धा और नियमपूर्वक एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

फरवरी 2026 (February Ekadashi 2026) में विजया एकादशी और आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इन दोनों एकादशियों की तिथि, पारण समय और धार्मिक महत्व।

February Ekadashi 2026

फरवरी एकादशी 2026 की तिथियां –

1.विजया एकादशी – 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

2. आमलकी एकादशी- 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

विजया एकादशी की तिथि, पारण समय 

विजया एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा। जिसकी पारण तिथि 14 फरवरी  सुबह 07:00 बजे से 09:14 बजे तक है।

धार्मिक महत्व 

शास्त्रों के अनुसार विजया एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। यह व्रत जीवन के कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

ये भी देखें – Bank strike: बैंक कर्मचारियों ने दी आंदोलन की धमकी | BE NEWS

February Ekadashi 2026
February Ekadashi 2026
आमलकी एकादशी तिथि, पारण समय और महत्व

आमलकी एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है। साल 2026 में यह एकादशी 27 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। वहीं पारण तिथि 28 फरवरी 2026 सुबह 06:47 बजे से 09:06 बजे तक रहेगी।

धार्मिक महत्व

मान्यता है कि आमलकी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के पापों का नाश होता है। इस दिन आंवले (आमलकी) के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है।

ये भी देखें – Avimukteshwaranand Controversy: भगवा में बगावत क्या कह दिया योगी ने? | BE News

February Ekadashi 2026
February Ekadashi 2026
कब करनी चाहिए एकादशी व्रत की शुरुआत

वैसे तो एकादशी व्रत वर्ष के किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू किया जा सकता है, लेकिन शास्त्रों में मार्गशीर्ष मास की उत्पन्ना एकादशी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन देवी एकादशी का प्राकट्य हुआ था। Read More February Ekadashi 2026: फरवरी में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, सही तारीख व पारण समय…