Mardaani -3 Review: रानी मुखर्जी का पावरफुल कमबैक, सोशल मीडिया पर छाया फिल्म ‘मर्दानी 3’ का क्रेज…

Mardaani -3 Review- करीब छह साल के लंबे इंतजार के बाद मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म Mardaani -3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक बार फिर रानी मुखर्जी को दमदार महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में है।

फिल्म की कहानी की शुरुआत

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर जहां पहले से ही ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, इसी बीच फिल्म Mardaani -3 से एक लड़की एक एंबेसडर की बेटी है, जबकि दूसरी उसके घर में काम करने वाले कर्मचारी की बेटी। मामला संवेदनशील होने के कारण इसकी जांच शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता है कि मामला सिर्फ अपहरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक बड़े और संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं। इस अपराध का पर्दाफाश कैसे होता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

ये भी देखें – नसीमुद्दीन का बड़ा धमाका! | क्या करेंगे नई पार्टी का ऐलान? || BE NEWS

Mardani- 3
Mardani- 3
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडियंस का रिएक्शन

फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखी। कई यूजर्स ने फिल्म को इंटेंस, इमोशनली स्ट्रॉन्ग और हार्ड-हिटिंग क्राइम ड्रामा बताया है। एक यूजर ने लिखा, “अभी-अभी Mardaani -3 देखी। कहानी सिंपल है लेकिन बेहद असरदार। फिल्म अपनी कोर थीम क्राइम और जस्टिस को मजबूती से पकड़ती है और अंत तक बांधे रखती है।”

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “Mardaani -3 एक पैसा वसूल मास थ्रिलर है। रानी मुखर्जी असली क्वीन हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”एक अन्य रिव्यू में कहा गया, “रानी मुखर्जी पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाए नजर आती हैं। उनका एक्शन रॉ और पावरफुल है। इमोशनल क्लाइमैक्स मजबूत है और सेकंड हाफ में कहानी की पकड़ और बेहतर हो जाती है।”

See also  Border 2: ‘घर कब आओगे’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाया दर्शकों का एक्साइटमेंट

ये भी देखें – लखनऊ में चला बाबा का बुलडोजर! | अवैध निर्माण पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन | BE NEWS

बॉर्डर 2 के बीच भी बनाई जगह

भले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा हो, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए Mardaani -3 के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके कलेक्शन को मजबूती दे सकता है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्टारकास्ट और क्रू

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म Mardaani -3 की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान अभिराज मीनावाला ने संभाली है। रानी मुखर्जी के अलावा फिल्म में जीशु सेनगुप्ता, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोदीवाला और मिखाइल यावलकर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कुल मिलाकर

सोशल मीडिया रिव्यू के आधार पर कहा जा सकता है कि Mardaani -3 ने दर्शकों की उम्मीदों पर काफी हद तक खरा उतरने का काम किया है। मजबूत परफॉर्मेंस, और रानी मुखर्जी का पावरफुल अंदाज इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। सवाल यह है कि क्या यह फिल्म अपनी पिछली दो फिल्मों जैसी छाप छोड़ पाती है या नहीं?