Tamil Nadu New Government: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ

Tamil Nadu New Government: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विजय लोकभवन पहुंचे और औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

तमिलनाडु की सियासत में एक नए युग की शुरुआत

आपको बता दें कि तमिलनाडु की सियासत में एक नए युग की शुरुआत ( Tamil Nadu New Government ) होने जा रही है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके (TVK) के प्रमुख और सुपरस्टार विजय अब सूबे की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवीके प्रमुख ने आज तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर औपचारिक तौर पर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

तमिलनाडु: TVK चीफ थलापति विजय आज राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कांग्रेस ने दिया समर्थन - India TV Hindi

नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ ग्रहण

तमिलनाडु की राजनीति के लिए कल का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। विजय कल चेन्नई के मशहूर नेहरू स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे। ज्योतिषीय आकलन के बाद शपथ ग्रहण के लिए कल सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे के बीच का शुभ मुहूर्त निकाला गया है।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। 5000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में जनता और समर्थक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। स्टेडियम के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में कल सुबह 6 बजे तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। खुद विजय सुबह 10 बजे से पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच जाएंगे।

TVK चीफ विजय ने किया सरकार बनाने का दावा, तमिलनाडु के राज्यपाल से की मुलाकात - thalapathy vijay tvk stakes claim to form tamil nadu government tamil nadu governor
Tamil Nadu New Government
क्या है तमिलनाडु का सियासी समीकरण?

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके ने अपने दम पर 108 सीटें जीतकर राजनीतिक दिग्गजों को चौंका दिया है। हालांकि, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पार्टी को अभी भी कुछ समर्थन की दरकार है। सूबे में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 118 है। ऐसे में 108 सीटें जीतने वाली टीवीके को बहुमत साबित करने के लिए अभी 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

तमिलनाडु में ऐतिहासिक बदलाव: विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, राज्यपाल को पत्र भेज पेश किया सरकार बनाने का दावा - Birsa Bhumi Live

कैसे पूरा होगा जादुई आंकड़ा?

सूत्रों के मुताबिक, इस 10 सीटों के फासले को पाटने के लिए टीवीके छोटे और क्षेत्रीय दलों के संपर्क में है और उनसे समर्थन मांग सकती है। इसके अलावा, एक बड़ी राजनीतिक हलचल के तहत कांग्रेस पार्टी ने पहले ही टीवीके को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन देने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि विजय बिना किसी बड़ी बाधा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने जा रहे हैं।

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में टीवीके को कांग्रेस का सशर्त समर्थन। फिर भी सरकार बनने की स्थिति नहीं। विजय की एआईएडीएमके और छोटे दलों से बात । satya ...

आगे क्या?

तमिलनाडु की राजनीति अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। एक तरफ विजय की अगुवाई में नई सरकार बनने की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर समर्थन जुटाने की चुनौती भी सामने है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो राज्य को जल्द ही एक नया नेतृत्व मिल सकता है। Read More Tamil Nadu New Government: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ

Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष

Parliament Budget Session- संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और सोमवार को कार्यवाही का चौथा दिन रहा। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। इस चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला ने 18 घंटे का समय निर्धारित किया है, जबकि राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे चर्चा होनी है।

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
आज इस कार्यवाही का चौथा दिन

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत हो चुकी है। आज इस कार्यवाही का चौथा दिन था, हालांकि आज 2 फरवरी दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के कारण बार-बार बाधित होती रही। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि वे सिर्फ दो-तीन पंक्तियां कहना चाहते हैं, जो पूर्व सेना प्रमुख के बयानों से जुड़ी हैं।

विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में

राहुल गांधी के बयान पर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा कि, “राहुल गांधी को बोलने के कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने देश को बदनाम करने और सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।”

ये भी देखें – Budget 2026 Analysis: आम आदमी को राहत या बड़ा झटका?क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

Rahul Gandhi on NEET-UG paper leak: ‘Exam system up for sale… it's a ...

भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित

हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को बिना तथ्यों के बयान देने से बचने की चेतावनी दी और कहा कि सदन नियमों के अनुसार ही चलेगा। इसके बावजूद शोर-शराबा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे और फिर शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। अंततः भारी हंगामे के बीच सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

देश से माफी मांगने की मांग

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि, “विपक्ष के नेता बार-बार सदन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की कार्यवाही से जुड़े तमाम घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है।”

ये भी देखें – Union Budget 2026 : UP वालों को बजट में क्या क्या मिला? | Nirmala Sitharaman

Read More Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष