Punjab Assembly Controversy: पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, CM भगवंत मान पर शराब पीकर आने का लगा आरोप,विपक्ष का वॉकआउट

Punjab Assembly Controversy: मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र  में उस समय सियासी तूफान खड़ा हो गया, जब विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब के नशे में सदन में आने का आरोप लगाया। कांग्रेस और अकाली दल ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया और विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा के बाहर भी विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए अल्कोहल टेस्ट की मांग उठाई।

एजुकेशन फील्ड में पंजाब को देश में अव्वल बनाना है... CM भगवंत मान ने युवाओं को दी बधाई | Education revolution resolve to make Punjab a top state CM Bhagwant Mann Arvind
मुख्यमंत्री भगवंत मान
मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष सत्र

दरअसल, पंजाब सरकार ने मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजदूरों को राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने इसे मजदूरों के लिए “तोहफा” बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसी दौरान विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा के विशेष सत्र में शराब पीकर सदन में आने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में जमकर नारेबाजी हुई और विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे सदन के सदस्यों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, विधानसभा स्पीकर ने इन मांगों को खारिज करते हुए कहा कि बिना ठोस आधार के ऐसे आरोप स्वीकार नहीं किए जा सकते।

पंजाब विधानसभा विशेष सत्र में हंगामा, CM भगवंत मान पर नशे में आने का आरोप- विपक्षी दलों ने वीडियो किया जारी - Indian Viewer
Punjab Assembly Controversy
मजदूरी बढ़ोतरी का ऐलान

इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा करना था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया, जिसे उन्होंने मजदूर दिवस का तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि सालों से मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिसे अब उनकी सरकार ने सुधारने का काम किया है।

Punjab:विधानसभा में क्यों उठी अल्कोहल टेस्ट की मांग? कांग्रेस-अकाली ने लगाए आरोप; स्पीकर ने कर दिया इनकार - Congress And Akali Dal Allege Cm Bhagwant Mann Intoxicated In ...

कांग्रेस हमेशा मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाती रही

सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाती रही है और बहाने बनाकर सदन से बाहर निकल जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि, “मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से ही समाज में असली बदलाव आएगा।”

सरकार के भीतर भी असंतोष

वहीं दूसरी ओर BJP ने विधानसभा के समानांतर “जनता दी विधानसभा” का आयोजन कर सरकार पर हमला बोला। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर भी असंतोष है और कैबिनेट बैठकों में मंत्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। Read More Punjab Assembly Controversy: पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, CM भगवंत मान पर शराब पीकर आने का लगा आरोप,विपक्ष का वॉकआउट

Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

Parliament Session – संसद के मौजूदा सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला, जब कुछ सांसदों ने सदन की मर्यादा तोड़ते हुए स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए छह सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबन का प्रस्ताव और सदन की मंजूरी

आपको बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच सदन ( Parliament Session) की मर्यादा भंग करने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इन सांसदों पर लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप है। इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पीकर ओम बिरला ने सभी आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Parliamentary Proceedings
Parliamentary Proceedings
राहुल गांधी के भाषण से शुरू हुआ विवाद

 Parliament Session हंगामे की शुरुआत उस समय हुई जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक बार फिर चीन से जुड़ा मुद्दा उठाया। जैसे ही उन्होंने इस विषय पर बोलना शुरू किया, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राहुल गांधी अपनी बात पूरी करने पर अड़े रहे, लेकिन शोर-शराबे के कारण उनका भाषण अधूरा रह गया।

हंगामे के चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी दौरान कुछ सांसदों ने आसन के पास पहुंचकर कागज के टुकड़े उछाल दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

see also: देश के बजट में, महिलाओं को मिला सम्मान! | BE NEWS

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

दोपहर तीन बजे जब लोकसभा की कार्यवाही चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

निलंबित किए गए सांसद

 Parliament Session निलंबन की कार्रवाई जिन सांसदों पर हुई, उनके नाम गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर (कांग्रेस, तमिलनाडु), अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, न कुरियाकोसे (कांग्रेस, केरल), एस. वेंकटेश (सीपीएम), हिबी ईडन (कांग्रेस, केरल), प्रशांत पडोले, थॉमस हैं। इन सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र में किसी भी कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

see also: शादियों के सीजन में सोने ने छुड़ाए पसीने, क्या अब गहने पहनना होगा सिर्फ एक सपना? | BE NEWS

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
विपक्ष का पलटवार

इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने से रोक रही है। वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि हिम्मत है तो सभी विपक्षी सांसदों को निलंबित करके दिखाए। फिलहाल, संसद का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है और राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।

सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

विरोध के दौरान विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंच गए, नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हालात इतने बिगड़ गए कि कार्यवाही चलाना संभव नहीं रहा। बार-बार अपील के बावजूद व्यवस्था बहाल न होने पर संबंधित सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। फिलहाल, लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। Read More Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित