Punjab Assembly Controversy: पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, CM भगवंत मान पर शराब पीकर आने का लगा आरोप,विपक्ष का वॉकआउट
Punjab Assembly Controversy: मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय सियासी तूफान खड़ा हो गया, जब विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब के नशे में सदन में आने का आरोप लगाया। कांग्रेस और अकाली दल ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया और विरोध स्वरूप सदन से वॉकआउट कर दिया। विधानसभा के बाहर भी विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए अल्कोहल टेस्ट की मांग उठाई।

मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष सत्र
दरअसल, पंजाब सरकार ने मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजदूरों को राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने इसे मजदूरों के लिए “तोहफा” बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इसी दौरान विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा के विशेष सत्र में शराब पीकर सदन में आने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में जमकर नारेबाजी हुई और विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।
ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे सदन के सदस्यों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, विधानसभा स्पीकर ने इन मांगों को खारिज करते हुए कहा कि बिना ठोस आधार के ऐसे आरोप स्वीकार नहीं किए जा सकते।

मजदूरी बढ़ोतरी का ऐलान
इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के मुद्दों पर चर्चा करना था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया, जिसे उन्होंने मजदूर दिवस का तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि सालों से मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिसे अब उनकी सरकार ने सुधारने का काम किया है।

कांग्रेस हमेशा मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाती रही
सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाती रही है और बहाने बनाकर सदन से बाहर निकल जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि, “मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने से ही समाज में असली बदलाव आएगा।”
सरकार के भीतर भी असंतोष
वहीं दूसरी ओर BJP ने विधानसभा के समानांतर “जनता दी विधानसभा” का आयोजन कर सरकार पर हमला बोला। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर भी असंतोष है और कैबिनेट बैठकों में मंत्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। Read More Punjab Assembly Controversy: पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा, CM भगवंत मान पर शराब पीकर आने का लगा आरोप,विपक्ष का वॉकआउट