Riyan Parag Vape Controversy: रियान पराग पर IPL का बड़ा एक्शन, ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर लगा भारी जुर्माना

Riyan Parag Vape Controversy: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर लीग प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। हाल ही में एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अब आईपीएल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ सजा का ऐलान कर दिया है।

आईपीएल द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाए गए IPL Code of Conduct के लेवल-1 उल्लंघन के तहत की गई है।

राजस्थान का विजय रथ थमा, जानें कप्तान रियान पराग ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? - India TV Hindi
Riyan Parag
क्या है पूरा मामला?

दरअसल राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 40वें मैच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। मुकाबले के दौरान दूसरी पारी में पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते नजर आए। आईपीएल ने इसे खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला व्यवहार मानते हुए आर्टिकल 2.21 के तहत दोषी ठहराया है।

क्या Riyan Parag को होगी जेल? वेपिंग करते हुए ड्रेसिंग रूम से वीडियो वायरल
Riyan Parag Vape Controversy
सजा का ऐलान: 25 लाख का झटका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम का कप्तान बनाया है। अगर उनकी प्रति मैच फीस का अनुमान लगाया जाए, तो यह करीब 1 करोड़ रुपये प्रति मैच बैठती है। ऐसे में 25 प्रतिशत जुर्माना लगभग 25 लाख रुपये के आसपास माना जा रहा है, जो एक बड़ी रकम है।

SRH से बुरी तरह हारने के बाद बौखलाए रियान पराग, फील्डर्स की लगाई क्लास, कहा- कैच छोड़ना भारी पड़ा - India TV Hindi

इस तरह की घटनाओं पर सख्त संदेश

आईपीएल का यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर सख्त संदेश दिया जा सके और अन्य खिलाड़ी भी अनुशासन का पालन करें।

भैया की जगह कोई नहीं ले सकता', रियान पराग ने रोहित शर्मा-विराट कोहली से की संजू सैमसन की तुलना | Jansatta

अगली चुनौती: दिल्ली कैपिटल्स

वहीं, राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 1 मई (शुक्रवार) को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का असर पराग की कप्तानी और मैदान पर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर पड़ता है या नहीं। Read More Riyan Parag Vape Controversy: रियान पराग पर IPL का बड़ा एक्शन, ड्रेसिंग रूम में वेप इस्तेमाल करने पर लगा भारी जुर्माना

IPL 2026:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी आरसीबी, ऑरेंज कैप पर कब्जा और विराट कोहली का ‘स्पेशल ऑटोग्राफ’ बना चर्चा का विषय

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से वो गदर मचाया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पूरा गेंदबाजी आक्रमण पस्त नजर आया। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि मैच पावरप्ले में ही आरसीबी की मुट्ठी से फिसल गया।

Image
वैभव सूर्यवंशी
भुवी और हेजलवुड की बेरहमी से कुटाई

बता दें कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक नया सितारा तेजी से उभरकर सामने आया है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बाएं हाथ के इस ओपनर ने अनुभवी जोश हेजलवुड और ‘स्विंग के सुल्तान’ भुवनेश्वर कुमार को अपना निशाना बनाया। वैभव ने हेजलवुड के एक ही ओवर में 18 रन बटोरे, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। अगले ही ओवर में उन्होंने भुवी की गेंदों पर 2 गगनचुंबी छक्के जड़कर 16 रन कूट डाले। वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर बरसापारा स्टेडियम में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Image

300 की स्ट्राइक रेट से ’78’ रनों का तूफान

इस अर्धशतक के बाद भी वैभव का बल्ला शांत नहीं हुआ। वह आउट होने से पहले 26 गेंदों में 78 रन की ऐसी आतिशी पारी खेल गए, जिसने राजस्थान की जीत की राह आसान कर दी। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे, जहां उनका स्ट्राइक रेट पूरे 300.00 का रहा। आखिरकार, विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच लपक कर इस तूफान को रोका। मैच के बाद कोहली खुद भी इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा देख गदगद नजर आए और उन्हें शाबासी दी।

Image

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए वैभव सूर्यवंशी

अपनी (IPL 2026) इस पारी के साथ वैभव ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है:-

1.तीसरे सबसे तेज भारतीय: वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बन गए हैं। खास बात यह है कि 2026 के सीजन में वह दो बार 15 गेंदों में पचासा ठोक चुके हैं।

2. बटलर के बराबर पहुंचे: राजस्थान रॉयल्स के लिए पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 3 बार 50+ स्कोर बनाकर उन्होंने जोस बटलर की बराबरी कर ली है।

3. सब-20 क्लब में एंट्री: 20 से कम गेंदों में 3 बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में वह अब ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

किंग कोहली का ‘स्पेशल मैसेज’ और ऑरेंज कैप का गौरव

मैच खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स की जीत के असली हीरो रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए न केवल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, बल्कि वह अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर ऑरेंज कैप के हकदार भी बन गए हैं।

Image

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जब वैभव ‘किंग’ विराट कोहली से मिले, तो कोहली ने खेल भावना की एक मिसाल पेश की। अपनी टीम की हार के बावजूद, विराट ने इस युवा खिलाड़ी की कैप पर अपना ऑटोग्राफ दिया और उस पर चार शब्दों का एक बेहद खास संदेश लिखा- “डियर वैभव ‘वेल डन’ (Dear Vaibhav ‘Well Done’)”। राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई यह तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। Read More IPL 2026:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी आरसीबी, ऑरेंज कैप पर कब्जा और विराट कोहली का ‘स्पेशल ऑटोग्राफ’ बना चर्चा का विषय

T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान

T20 World Cup – पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में सलमान अली की कप्तानी में पाकिस्तान मैच खेलने उतरेगा।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इससे पहले पीसीबी ने विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। टीम के कप्तान सलमान अली अगा होंगे, जबकि टीम की सबसे बड़ी उम्मीदें दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर हैं।

सेलेक्टर्स ने फिर बाबर पर जताया भरोसा

बाबर आजम पिछली बार पाकिस्तान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। हालांकि पिछले समय में उनकी स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और उन्हें टीम में अंदर-बाहर किया जाता रहा। बावजूद इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर बाबर पर भरोसा जताया है।

ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपनी टीम को दी ...

 टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता

टी20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता दी गई है। फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह संभालेंगे। स्पिन विभाग में शादाब खान और अबरार अहमद पर नजरें रहेंगी।

रमीज ने ICC को आश्वस्त किया, भारत में विश्व कप के बहिष्कार का कोई फैसला ...

कोलंबो में खेला जाएगा पहला मैच

पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें भारत, नीदरलैंड्स और अमेरिका भी हैं। पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका, 15 फरवरी को भारत और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच होंगे।

 टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी दी थी। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट से हट सकती है। हालांकि आईसीसी ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अस्तित्व गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

सलमान अली अगा (कप्तान),अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक। Read More T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान