Prateek Yadav Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, बैकुंठधाम में नम आंखों से दी गई विदाई, अखिलेश और शिवपाल रहे मौजूद
Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव के निधन के बाद गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाजवादी परिवार के इस दुखद क्षण में हर आंख नम दिखाई दी। परिवार, रिश्तेदारों और समर्थकों की मौजूदगी में पूरे भावुक माहौल के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव आज पंचतत्व में विलीन (Prateek Yadav Last Rites) हो गए। लखनऊ के बैकुंठधाम में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने के कारण हुए उनके आकस्मिक निधन ने पूरे यादव परिवार और समर्थकों को झकझोर कर रख दिया है।

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को दोपहर करीब एक बजे बैकुंठधाम (Prateek Yadav Last Rites) लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। उनकी पत्नी अपरणा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद रहा।

अंतिम यात्रा में भावुक दिखा परिवार
विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा (Prateek Yadav Last Rites) निकाली गई। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।वहीं इस भावुक पल में पति को अंतिम विदाई देने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, अंतिम संस्कार स्थल पर शिवपाल सिंह यादव ने प्रतीक यादव की दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना देते नजर आए। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

डिंपल यादव और मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा यूपी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य और ओम प्रकाश राजभर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, खासकर अपर्णा यादव और उनकी दो छोटी बेटियों के लिए।

शोक में डूबा यादव परिवार
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहने के बावजूद हमेशा चर्चा में रहे। उनके निधन से यादव परिवार और करीबी समर्थकों में गहरा दुख है। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद हर शख्स की आंखों में भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं। Read More Prateek Yadav Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, बैकुंठधाम में नम आंखों से दी गई विदाई, अखिलेश और शिवपाल रहे मौजूद