PM मोदी ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर किया धर्म ध्वजारोहण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी अयोध्या

उत्तर प्रदेश – अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर आज अभिजीत मुहूर्त में धार्मिक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक सुबह 11:50 बजे विशेष हाइड्रोलिक सिस्टम द्वारा धर्म ध्वजा को शिखर पर स्थापित किया। इस पावन अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

Ram Mandi Dhwaja

अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिन

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज 25 नंवबर दिन मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया। आज का ये पावन अवसर रामनगरी अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिनों में गिना जाएगा। इस खास मौके पर उनके साथ सीएम योगाी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया।

मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सार्थकता दिवस है। राम मंदिर के लिए अपने प्राण देने वालों की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने आज के दिन का सपना देखा था और कई लोगों ने तो इसके लिए अपने प्राणों की आहुति कर दे दी थी ।

मोहन भागवत की भावनात्मक स्मृति

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन राम भक्तों के 500 वर्ष पुराने संघर्ष की सिद्धि का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि आज की उपलब्धि उनके अथक प्रयासों की परिणति है। भागवत ने धर्म ध्वजा पर अंकित प्रतीक—कोविदार वृक्ष—का भी उल्लेख किया और बताया कि यह राम भक्तों के लिए साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

यूपी में एसआईआर का समय 3 माह के लिए बढ़ाए, लोगों को मौका दें; अखिलेश की चुनाव आयोग से मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी है, इसलिए चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाएं, लोगों को मौका दें। बीएलओ और पार्टियों के बीएलए को सही से ट्रेनिंग दी जाए, जिससे सभी मतदाताओं का वोट बन जाए।

अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे वे कितने पूरे हुए। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल नहीं चला पा रही है। भाजपा सरकार किसान को खाद नहीं दे पा रही है। मंडी नहीं चला पाई। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही हैं। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं।

UP Top News Today: बदायूं में पुजारी की हत्या, लखीमपुर में एनकाउंटर

यूपी के बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नवादा स्थित साईं मंदिर में बदमाशों ने मुख्य पुजारी की हत्या कर दी। मंदिर से चांदी के मुकुट गायब हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंदिर का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीबीआर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

उधर, लखीमपुर के उचौलिया थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे उसके साथी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन बदमाश एक बाइक पर गांव की ओर से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा डाला। देर रात बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाश बाइक से उतरकर गन्ने के खेत में चले गए और वहां से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

यूपी के जालौन में शादी की खुशियों के बीच दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। देवर की बारात से एक दिन पहले भाभी ने अपनी दो बेटियों के साथ आग लगा ली है। अस्पताल में मां और एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत गंभीर है। देवर की मंगलवार को बारात जाने वाली थी।

UP Weather: दिसंबर आते ही यूपी में कड़कड़ाती सर्दी की होगी शुरू, अभी से सताने लगी शीतलहर

यूपी में कोल्ड जेट स्ट्रीम धीरे-धीरे नीचे आने लगी है। इसका असर भी दिखने लगा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी। कड़कड़ाती सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। रविवार को कानपुर की रात एक बार फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां तापमान 07.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शीतलहर बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भीषण शीतलहर जारी है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर बनी हुई है। पूर्व में ऐसा कभी नहीं रहा जब नवंबर माह में ही शीतलहर की ऐसी स्थिति बन गई हो। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार और अधिक बारिश के बाद अक्टूबर माह में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ऐसी स्थितियां बनी हैं। अभी कोल्ड स्ट्रीम का सीधा असर नहीं आया है। कानपुर की रातें लगातार प्रदेश में सबसे ठंडी बनी हुई हैं। रविवार को न्यूनतम पारा 07.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 05.3 डिग्री कम है। शनिवार को यह 07.6 था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिमी व दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का दौर अभी एक या दो दिन और चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। अभी विक्षोभ आने की शृंखला शुरू नहीं हुई है। पहाड़ों पर अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। पश्चिमी हवाएं हल्की होने के बावजूद शीतलहर बनी हुई है।