यूपी में एसआईआर का समय 3 माह के लिए बढ़ाए, लोगों को मौका दें; अखिलेश की चुनाव आयोग से मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी है, इसलिए चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाएं, लोगों को मौका दें। बीएलओ और पार्टियों के बीएलए को सही से ट्रेनिंग दी जाए, जिससे सभी मतदाताओं का वोट बन जाए।

अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे वे कितने पूरे हुए। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल नहीं चला पा रही है। भाजपा सरकार किसान को खाद नहीं दे पा रही है। मंडी नहीं चला पाई। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही हैं। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं।

See also  77th Republic Day 2026: ISS पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला, द्रौपदी मुर्मू ने 'अशोक चक्र' से किया सम्मानित