Israel Attacks Iran: खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत और 30 से अधिक घायल

Israel Attacks Iran:  ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

Violent protests near US embassy in Karachi
Violent protests near US embassy in Karachi
 अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन और हिंसा

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इस्राइल और अमेरिका के हमलों में हुई मौत के बाद भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल है। इसी बीच पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शनकारियों ने माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर कूच की और परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को कराची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच पाए और उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

ये भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=cs6p-5zhCL8

छह शिया मुसलमानों की पाकिस्तान पुलिस ने बिछाई लाशें, खामेनेई की हत्या का कर  रहे थे विरोध | Mint

हवाई हमलों में खामेनेई की हत्या

शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी और इस्राइली हवाई हमलों में आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या हुई। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशकों से अधिक समय तक देश का नेतृत्व कर रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद कराची में गुस्से का माहौल बन गया और प्रदर्शन हिंसक रूप ले गया।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हिंसक
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम

स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है और घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

राजनीतिक और धार्मिक तनाव

खामेनेई की हत्या और इसके बाद हुए प्रदर्शन ने ईरान-यूएस-इस्राइल संबंधों में नई बहस को जन्म दिया है। पाकिस्तान में कराची के हिंसक प्रदर्शन से यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में राजनीतिक और धार्मिक तनाव बढ़ सकता है। Read More Israel Attacks Iran: खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत और 30 से अधिक घायल

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या, लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, तीन दिन के शोक का किया ऐलान

Israel-Iran War – राजधानी लखनऊ में ईरान के सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामेनेई  (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रविवार सुबह छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कई लोग रोते-बिलखते नजर आए, जबकि महिलाओं ने भी शोक जताते हुए नारेबाजी में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि खामेनेई की हत्या धोखे से की गई है। वहीं कई धार्मिक नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।

लखनऊ विरोध प्रदर्शन
लखनऊ विरोध प्रदर्शन
भारत के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इस्राइल और अमेरिका के हमलों (Israel-Iran War) में हुई मौत के बाद भारत के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में शिया मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इस हमले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं। रविवार सुबह से ही लखनऊ के छोटे और बड़े इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

ये भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=T2zc4iurPfg

लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
स्वतंत्र देश पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि किसी भी स्वतंत्र देश पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि खामेनेई को दुनिया भर के मुसलमानों का नेता माना जाता था।

मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने तीन दिन के शोक का ऐलान करते हुए समुदाय से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। रविवार रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा और उसके बाद कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की गई। देशभर के शिया समुदाय से भी इसी समय शोकसभाएं आयोजित करने की अपील की गई है।

लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
इमामबाड़े और बाजार बंद

शोक के चलते बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों को बाहर से ही लौटना पड़ा। छोटे इमामबाड़े के आसपास की दुकानों पर भी ताले लगे रहे और इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर जताई चिंता 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खामेनेई को एक मजबूत नेता बताते हुए कहा कि दुनिया ने एक प्रभावशाली शख्सियत को खो दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। Read More Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या, लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, तीन दिन के शोक का किया ऐलान

New Rafale Deal: भारत ने फ्रांस से 114 नए जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, जानें DAC की मीटिंग के बड़े फैसले…

New Rafale Deal। भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को नई ऊंचाई देने के लिए केंद्र सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू (New Rafale Deal) विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह फैसला रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

MRFA प्रोजेक्ट के तहत भारत में होगा निर्माण

बता दें कि करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है, जिनमें से लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील राफेल से जुड़ी है। इसमें करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये 114 राफेल विमानों के लिए और शेष राशि हथियार, स्पेयर पार्ट्स व सपोर्ट पैकेज के लिए निर्धारित है।

नए राफेल (New Rafale Deal) जेट्स की खरीद MRFA (Multi-Role Fighter Aircraft) कार्यक्रम के तहत की जा रही है। योजना के मुताबिक, बड़ी संख्या में विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इन जेट्स के साथ अत्याधुनिक कॉम्बैट मिसाइलें भी शामिल होंगी, जो लंबी दूरी से सटीक हमले की क्षमता देंगी। साथ ही, AS-HAPS जैसे सिस्टम इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस (ISR) मिशनों को मजबूत करेंगे।

ये भी  देखें – India-US Trade Deal: लोकदल अध्यक्ष का सरकार पर सीधा हमला, क्या फिर होगा किसान आंदोलन?

New Rafale Deal

थल सेना और नौसेना को भी मिली मजबूती

बैठक में सिर्फ वायुसेना ही नहीं, बल्कि थल सेना और नौसेना के लिए भी अहम मंजूरियां दी गईं है, जिसमें थल सेना के लिए ‘विभव’ एंटी-टैंक माइंस, ARVs, T-72 टैंकों और BMP-II वाहनों के ओवरहाल को स्वीकृति मिली है। वहीं भारतीय नौसेना के लिए 4 मेगावाट मरीन गैस टर्बाइन बेस्ड इलेक्ट्रिक पावर जनरेटर और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8I की खरीद को हरी झंडी मिली है। इससे नौसेना की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, समुद्री निगरानी और स्ट्राइक क्षमता और मजबूत होगी।

ये भी  देखें – Akhilesh Yadav PC: “जब मुंह खोला तो बुरा बोला” अखिलेश यादव | UP Politics

Rafale Deal
क्यों खौफ पैदा करता है राफेल?

भारत पहले ही फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीद चुका है, जो अंबाला और हाशिमारा एयरबेस पर तैनात हैं। राफेल की ताकत उसके अत्याधुनिक हथियार और तकनीक में छिपी है-

 Meteor मिसाइल

100 किमी से अधिक रेंज वाली दुनिया की सबसे उन्नत हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में शामिल।

 SCALP क्रूज मिसाइल

300-500 किमी दूर स्थित दुश्मन के ठिकानों और बंकरों को सटीक निशाना बनाने में सक्षम।

HAMMER मिसाइल

कम दूरी में मजबूत संरचनाओं को नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई।

RBE2 AESA रडार

एक साथ 40 टारगेट ट्रैक करने की क्षमता।

 SPECTRA सिस्टम

दुश्मन के रडार से बचाव और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग में सक्षम उन्नत सुरक्षा प्रणाली।

 63 हजार करोड़ रुपये की डील

भारत अप्रैल 2025 में 26 राफेल-मरीन जेट्स की 63 हजार करोड़ रुपये की डील पहले ही कर चुका है। ये जेट्स विमानवाहक पोत INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात किए जाएंगे और विशेष रूप से नौसेना मिशनों के लिए तैयार किए गए हैं।

एक बड़ा रणनीतिक संदेश

राफेल की नई डील (New Rafale Deal) सिर्फ एक रक्षा खरीद नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों के लिहाज से एक बड़ा रणनीतिक संदेश भी है। अत्याधुनिक तकनीक, लंबी दूरी की मारक क्षमता और मल्टी-रोल ऑपरेशन की योग्यता के कारण राफेल भारतीय वायुसेना को निर्णायक बढ़त देने में अहम भूमिका निभाएगा। Read More New Rafale Deal: भारत ने फ्रांस से 114 नए जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, जानें DAC की मीटिंग के बड़े फैसले…

Privilege Motion Against Rahul Gandhi: “देश को गुमराह कर रहे राहुल”, निशिकांत दुबे ने सदस्यता खत्म करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

Privilege Motion Against Rahul Gandhi: लोकसभा में सियासी हलचल उस समय तेज हो गई जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को लेकर नोटिस दिया। यह कदम उस बयान के बाद उठाया गया, जिसमें राहुल गांधी ने इंडिया–US ट्रेड डील और केंद्रीय बजट पर सवाल खड़े किए थे।

जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) नहीं लाएगी। हालांकि, उनके हालिया भाषण के कुछ हिस्सों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा, क्योंकि लगाए गए आरोपों को प्रमाणित नहीं किया गया था।

Privilege Motion Against Rahul Gandhi

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, निशिकांत दुबे ने लोकसभा सचिवालय में नोटिस दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में तथ्यों पर आधारित न होने वाले आरोप लगाए और कुछ असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। नोटिस में कहा गया है कि यह सदन की गरिमा के विपरीत है। यह कार्रवाई लोकसभा के नियमों के तहत, विशेष रूप से Rule 380 का हवाला देते हुए की गई है, जिसके तहत रिकॉर्ड से आपत्तिजनक या असंसदीय टिप्पणियां हटाई जा सकती हैं।

पीएम मोदी से मिले किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने संसद में उत्पन्न गतिरोध की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

ये भी देखें – India-US Trade Deal: लोकदल अध्यक्ष का सरकार पर सीधा हमला, क्या फिर होगा किसान आंदोलन?

Privilege Motion Against Rahul Gandhi

बजट और ट्रेड डील पर उठे सवाल

बीते दिन लोकसभा में राहुल गांधी ने इंडिया–US ट्रेड डील और यूनियन बजट पर सरकार से तीखे सवाल किए। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राजनीति की तुलना मार्शल आर्ट से करते हुए ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ जैसे शब्दों का उल्लेख किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और इसे अनुचित बताया।

विशेषाधिकार हनन का मुद्दा

यदि यह मामला विशेषाधिकार हनन के रूप में आगे बढ़ता है, तो राहुल गांधी के लिए चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय सदन की प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

ये भी देखें – Maha Shivratri 2026: महादेव के विवाह में देवताओं को निमंत्रण | Kashi Vishwanath

Privilege Motion Against Rahul Gandhi
Privilege Motion Against Rahul Gandhi
पहले भी जा चुकी है सदस्यता

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की सदस्यता पर (Privilege Motion Against Rahul Gandhi) संकट आया हो। वर्ष 2023 में सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। हालांकि, बाद में उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी।

अब निगाहें लोकसभा की कार्यवाही पर टिकी हैं कि क्या यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है या नहीं। विपक्ष इसे राजनीतिक कदम बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष का कहना है कि सदन की मर्यादा सर्वोपरि है। Read More Privilege Motion Against Rahul Gandhi: “देश को गुमराह कर रहे राहुल”, निशिकांत दुबे ने सदस्यता खत्म करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

Parliament Budget Session 2026 – संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। लोकसभा से आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रिकॉर्ड से हटाए जाने के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही आज भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में शोरगुल के बीच कार्यवाही जारी है।

लोकसभा में स्थगन, विपक्ष का विरोध जारी

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही (Parliament Budget Session 2026) विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण बाधित रही। विपक्षी दलों ने स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस सौंपते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस समेत कई दलों का कहना है कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं कर रही और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले 9 फरवरी को सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ऐसा प्रस्ताव बजट सत्र के दूसरे चरण में लाया जा सकता है।

Parliament Budget Session 2026
Parliament Budget Session 2026
भाजपा महिला सांसदों की शिकायत

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के आचरण से भाजपा के सांसद, विशेषकर महिला सांसद, काफी नाराज थीं। रिजिजू के अनुसार, भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री की सीट के घेराव और सदन के वेल में घुसकर प्रदर्शन करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि शारीरिक टकराव की नौबत आ सकती थी, लेकिन भाजपा सांसदों ने संयम बरता।

Parliament Budget Session 2026
राज्यसभा में बजट पर चर्चा

राज्यसभा में हालांकि हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है। संभावना जताई जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा की मांग उठाई है।

ये भी देखें- संसद भवन में सांसदों का व्यवहार चिंताजनक | Democracy Under Question | Parliament Chaos | BE NEWS

Parliament Budget Session 2026

बजट चर्चा पर अनिश्चितता

लोकसभा में आज (Parliament Budget Session 2026) पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण इस पर संशय बना हुआ है। सोमवार को भी प्रश्नकाल बाधित रहा और अंततः दोपहर बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित करना पड़ा था। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की थी, लेकिन फिलहाल गतिरोध टूटता नजर नहीं आ रहा। Read More Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

Parliament Session – संसद के मौजूदा सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला, जब कुछ सांसदों ने सदन की मर्यादा तोड़ते हुए स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए छह सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

निलंबन का प्रस्ताव और सदन की मंजूरी

आपको बता दें कि लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच सदन ( Parliament Session) की मर्यादा भंग करने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इन सांसदों पर लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप है। इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पीकर ओम बिरला ने सभी आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Parliamentary Proceedings
Parliamentary Proceedings
राहुल गांधी के भाषण से शुरू हुआ विवाद

 Parliament Session हंगामे की शुरुआत उस समय हुई जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान एक बार फिर चीन से जुड़ा मुद्दा उठाया। जैसे ही उन्होंने इस विषय पर बोलना शुरू किया, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राहुल गांधी अपनी बात पूरी करने पर अड़े रहे, लेकिन शोर-शराबे के कारण उनका भाषण अधूरा रह गया।

हंगामे के चलते कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इसी दौरान कुछ सांसदों ने आसन के पास पहुंचकर कागज के टुकड़े उछाल दिए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

see also: देश के बजट में, महिलाओं को मिला सम्मान! | BE NEWS

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
निलंबन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

दोपहर तीन बजे जब लोकसभा की कार्यवाही चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

निलंबित किए गए सांसद

 Parliament Session निलंबन की कार्रवाई जिन सांसदों पर हुई, उनके नाम गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर (कांग्रेस, तमिलनाडु), अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, किरण कुमार रेड्डी, न कुरियाकोसे (कांग्रेस, केरल), एस. वेंकटेश (सीपीएम), हिबी ईडन (कांग्रेस, केरल), प्रशांत पडोले, थॉमस हैं। इन सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र में किसी भी कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।

see also: शादियों के सीजन में सोने ने छुड़ाए पसीने, क्या अब गहने पहनना होगा सिर्फ एक सपना? | BE NEWS

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
विपक्ष का पलटवार

इससे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बोलने से रोक रही है। वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि यदि हिम्मत है तो सभी विपक्षी सांसदों को निलंबित करके दिखाए। फिलहाल, संसद का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है और राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।

सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

विरोध के दौरान विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंच गए, नारेबाजी की और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हालात इतने बिगड़ गए कि कार्यवाही चलाना संभव नहीं रहा। बार-बार अपील के बावजूद व्यवस्था बहाल न होने पर संबंधित सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। फिलहाल, लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। Read More Parliament Session: स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष

Parliament Budget Session- संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और सोमवार को कार्यवाही का चौथा दिन रहा। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। इस चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला ने 18 घंटे का समय निर्धारित किया है, जबकि राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे चर्चा होनी है।

Parliament Budget Session
Parliament Budget Session
आज इस कार्यवाही का चौथा दिन

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की शुरुआत हो चुकी है। आज इस कार्यवाही का चौथा दिन था, हालांकि आज 2 फरवरी दिन सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के कारण बार-बार बाधित होती रही। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि वे सिर्फ दो-तीन पंक्तियां कहना चाहते हैं, जो पूर्व सेना प्रमुख के बयानों से जुड़ी हैं।

विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में

राहुल गांधी के बयान पर सत्तापक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। भाजपा सांसद सीपी जोशी ने कहा कि, “राहुल गांधी को बोलने के कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने देश को बदनाम करने और सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहा है।”

ये भी देखें – Budget 2026 Analysis: आम आदमी को राहत या बड़ा झटका?क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

Rahul Gandhi on NEET-UG paper leak: ‘Exam system up for sale… it's a ...

भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित

हंगामा बढ़ने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को बिना तथ्यों के बयान देने से बचने की चेतावनी दी और कहा कि सदन नियमों के अनुसार ही चलेगा। इसके बावजूद शोर-शराबा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे और फिर शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। अंततः भारी हंगामे के बीच सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

देश से माफी मांगने की मांग

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि, “विपक्ष के नेता बार-बार सदन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उधर, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session) की कार्यवाही से जुड़े तमाम घटनाक्रम पर देशभर की नजर बनी हुई है।”

ये भी देखें – Union Budget 2026 : UP वालों को बजट में क्या क्या मिला? | Nirmala Sitharaman

Read More Parliament Budget Session – राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सीपी जोशी बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर विपक्ष

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या बदलेगा आम आदमी की किस्मत?

Union Budget 2026: अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी टैरिफ के जवाब में केंद्र सरकार ने Union Budget 2026 के ज़रिये बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्सनल इस्तेमाल के लिए इम्पोर्ट किए जाने वाले सभी ड्यूटी वाले सामानों पर टैरिफ रेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ इम्पोर्ट पर निर्भर सेक्टर्स को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Nirmala Sitharaman's Union Budget 2026
Nirmala Sitharaman’s Union Budget 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट

आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी, दिन रविवार को अपना लगातार नौवां बजट (Union Budget 2026) पेश किया हैं। एनडीए सरकार के तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद यह दूसरा पूर्ण बजट होगा, जिससे उम्मीदें भी पहले से कहीं ज्यादा हैं। जिसमें सरकार का फोकस खास तौर पर उन उद्योगों को सपोर्ट करने पर है जो अमेरिकी टैरिफ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसी कड़ी में सी-फूड इंडस्ट्री को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने एक्सपोर्ट के लिए सी-फूड प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले खास इनपुट्स के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट की सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया। अब यह सीमा पिछले वर्ष के एक्सपोर्ट टर्नओवर की FOB वैल्यू के 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दी गई है।

ये भी देखें – Budget 2026 LIVE | Nirmala Sitharaman Budget Speech Live | BE News

Union Budget 2026
फुटवियर और लेदर सेक्टर को भी फायदा

वित्त मंत्री ने Union Budget 2026 यह भी प्रस्ताव दिया कि जिन खास इनपुट्स के ड्यूटी-फ्री इम्पोर्ट की सुविधा अभी लेदर और सिंथेटिक फुटवियर एक्सपोर्ट के लिए उपलब्ध है, वही सुविधा अब शू अपर एक्सपोर्ट करने वालों को भी दी जाएगी। इससे फुटवियर इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी देखें – UGC Equality Regulations 2026: सरकार के गले की फांस बना यूजीसी कानून | BE News

Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the 'Union Budget 2
Finance Minister Nirmala Sitharaman presents the ‘Union Budget 2
रक्षा, बैटरी और एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा

Union Budget 2026 में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा, लिथियम-आयन बैटरी सेक्टर को बढ़ावा देते हुए सरकार ने बैटरी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल और जरूरी मिनरल्स के लिए कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है। यह छूट अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के लिए इस्तेमाल होने वाले कैपिटल गुड्स तक भी बढ़ाई जाएगी।

न्यूक्लियर और सोलर सेक्टर को राहत

न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी सामानों के इम्पोर्ट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट को 2035 तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है, जो सभी न्यूक्लियर प्लांट्स पर लागू होगा, चाहे उनकी क्षमता कुछ भी हो। वहीं, सोलर ग्लास निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनेट और क्रिटिकल मिनरल्स की प्रोसेसिंग से जुड़े कैपिटल गुड्स के इम्पोर्ट को भी ड्यूटी-फ्री करने का प्रस्ताव है।

US टैरिफ का सीधा असर

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों के इम्पोर्ट पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था, जिससे टेक्सटाइल, सी-फूड और अन्य एक्सपोर्ट सेक्टर्स पर दबाव बढ़ गया था। Union Budget 2026 में किए गए ये ऐलान उसी चुनौती से निपटने की रणनीति के तौर पर देखे जा रहे हैं।

इसके साथ ही सरकार ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर विकसित करने में मदद देने का भी प्रस्ताव रखा है, जिससे भारत की क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन मजबूत हो सके। Read More Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट, क्या बदलेगा आम आदमी की किस्मत?

Ajit Pawar Funeral: नम आंखों और ‘अमर रहें’ के नारों के बीच पंचतत्व में विलीन अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि

Ajit Pawar Funeral:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar)  का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार (Ajit Pawar Funeral) किया गया।

समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब 

बता दें कि सुबह से ही विद्या प्रतिष्ठान मैदान और आसपास के इलाकों में अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटा अजित पवार का पार्थिव शरीर जैसे ही अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। लोग नम आंखों से ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाते हुए अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देते नजर आए।

ये भी देखें – AIMIM पार्षद सहर यूनुस शेख के बयान पर क्या कहती है जनता? BE News

Ajit Pawar Funeral
Ajit Pawar Funeral
परिवार ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार के दौरान अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भावुक हो गईं। उन्होंने अपने पति को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। राजकीय सम्मान के तहत पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा अंतिम संस्कार से पहले बेटे जय पवार को सौंपा गया। बेटों ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में पुरी करते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी।

ये भी देखें – Nepal Gen Z Revolution: क्या रैपर Balen Shah बनेंगे नए प्रधानमंत्री? | Nepal Election | BE News

Ajit Pawar Funeral

राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी

अजित पवार की अंतिम विदाई (Ajit Pawar Funeral) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे और अजित पवार के निधन (Ajit Pawar Funeral) पर गहरा शोक व्यक्त किया। एनसीपी (एससीपी) नेता सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को गले लगाकर सांत्वना दी।

Ajit Pawar Funeral

ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच जारी

इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बारामती में क्रैश हुए चार्टर प्लेन का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया गया है। डीजीसीए और फोरेंसिक टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।

समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

अंतिम यात्रा के दौरान अजित पवार के पार्थिव शरीर (Ajit Pawar Funeral) को ले जा रहे वाहन के पीछे-पीछे हजारों समर्थक चलते नजर आए। सड़कों के दोनों ओर लोग अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े रहे। ड्रोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उमड़ा विशाल जनसैलाब साफ देखा जा सकता है।

अजित पवार के अचानक निधन से महाराष्ट्र की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। समर्थक, कार्यकर्ता और राजनीतिक जगत उन्हें एक मजबूत, निर्णायक और जनप्रिय नेता के रूप में याद कर रहा है। Read More Ajit Pawar Funeral: नम आंखों और ‘अमर रहें’ के नारों के बीच पंचतत्व में विलीन अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि

Ajit Pawar Funeral: शोक में डूबा महाराष्ट्र, जननेता ‘अजित दादा’ को नम आंखों से अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार उनके निधन (Ajit Pawar Funeral) पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सुबह से ही अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों और ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों के बीच पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार स्थल की ओर ले जाया गया। जहां उनके बेटे पार्थ और जय ने बारामती में अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। वहीं शवयात्रा के दौरान सड़कों के दोनों ओर भारी जनसैलाब उमड़ा रहा।

ये भी देखें – UGC New Rules Protest: जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी..कर दी बड़ी मांग! | PM Modi

Ajit Pawar Funeral
Ajit Pawar Funeral
ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार्टर विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया गया है। डीजीसीए अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

ये भी देखें – Avimukteshwaranand Controversy: भगवा में बगावत क्या कह दिया योगी ने? | BE News

 Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash
राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पंकजा मुंडे और राधाकृष्ण विखे पाटिल विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच चुके हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अंतिम संस्कार में शामिल होने बारामती पहुंचे। इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शरद पवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

Ajit Pawar Funeral

परिवार और समर्थकों का अंतिम विदा

अजित पवार के बेटे जय पवार, भतीजे रोहित पवार सहित पवार परिवार के सदस्य अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। समर्थक लगातार अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बारामती और आसपास के इलाकों में शोकाकुल माहौल है। राज्य भर में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं सरकार की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। Read More Ajit Pawar Funeral: शोक में डूबा महाराष्ट्र, जननेता ‘अजित दादा’ को नम आंखों से अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब