यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब…यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य नहीं है, बल्कि देश और पड़ोसी राज्यों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र भी है।

आपको बता दें कि यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर इनोवेशन और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग का राष्ट्रीय और वैश्विक हब बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले पौने नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है, जिसके परिणाम आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

अंतिम पायदान तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े हेल्थकेयर कंज्यूमर मार्केट के रूप में 35 करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं का भार वहन करता है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे। आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी तरह क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में दो AIIMS, 100 से अधिक जिला अस्पताल, सैकड़ों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की एक मजबूत श्रृंखला स्थापित की गई है। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन खड़े करना नहीं था, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था तैयार करना था, जिसमें अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

आयुष्मान योजना ने बदली गरीब की तकदीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू होने से पहले यदि किसी गरीब परिवार में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता था, तो पूरा परिवार भय और आर्थिक संकट में घिर जाता था। आज उत्तर प्रदेश में 5.5 करोड़ परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से प्रति परिवार ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो पात्र परिवार किसी कारणवश योजना में शामिल नहीं हो सके, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से कवर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, CHC, PHC तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भी देखें – Manikarnika Ghat विवाद पर गरजे CM Yogi, बोले -AI वीडियो से मंदिर तोड़ने का झूठा दुष्प्रचार | BE News

मातृ-शिशु मृत्युदर में उल्लेखनीय गिरावट

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश ने मातृ एवं शिशु मृत्युदर को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। संस्थागत प्रसव अब राष्ट्रीय औसत के समकक्ष पहुंच चुका है। कई जनपदों में ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। एक समय उत्तर प्रदेश वेक्टर जनित रोगों की चपेट में रहता था। मानसून आते ही इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और कालाजार जैसी बीमारियां विकराल रूप ले लेती थीं।

इंसेफेलाइटिस के कारण पिछले 40 वर्षों में लगभग 50,000 बच्चों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2017 में सरकार ने इसके खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू किया। समय पर पहचान, स्थानीय स्तर पर इलाज और जवाबदेही तय करने की व्यवस्था लागू की गई। मात्र दो वर्षों के भीतर इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से शून्य मृत्यु (Zero Death) दर्ज की जा रही है। डेंगू, मलेरिया, कालाजार और चिकनगुनिया पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

टेक्नोलॉजी से ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ की ओर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगला लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ विज़न को साकार करना है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया गांव स्तर से शुरू होनी चाहिए, ताकि मरीज को अनावश्यक रूप से 40-50 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही यह तय हो जाए कि मरीज को किस स्तर की चिकित्सा की आवश्यकता है। टेलीकंसल्टेशन, टेलीमेडिसिन और एआई आधारित स्क्रीनिंग से यह संभव है।

टेक्नोलॉजी से ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ की दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगला लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Ease of Living’ विज़न को साकार करना है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया गांव स्तर से शुरू होनी चाहिए, ताकि मरीज को अनावश्यक रूप से 40–50 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही यह तय हो जाएगा कि मरीज को किस स्तर की चिकित्सा की आवश्यकता है। टेलीकंसल्टेशन, टेलीमेडिसिन और AI आधारित स्क्रीनिंग से यह संभव होगा।

मेडिकल डिवाइस और फार्मा सेक्टर को नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क और ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का विकास युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल आत्मनिर्भर भारत नहीं, बल्कि ‘Make in India’ से ‘Make for the World’ की दिशा में आगे बढ़ना है।कोविड काल ने यह सिखाया कि संकट के समय दुनिया अपनी मोनोपोली दिखाती है। ऐसे में देश और प्रदेश को स्वास्थ्य और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा।

मुख्यमंत्री ने तक्षशिला विश्वविद्यालय और वैद्य जीवक की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा हमेशा यह मानती रही है कि “नास्ति मूलमनौषधम्” यानि कोई भी वनस्पति ऐसी नहीं, जिसमें औषधीय गुण न हों। उसी तरह “अयोग्य: पुरुषो नास्ति” यानि कोई व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, आवश्यकता केवल सही योजक की होती है। आज सरकार की नीतियां वही योग्य योजक हैं, जो युवाओं, स्टार्टअप्स व इनोवेटर्स को अवसर प्रदान कर रही हैं।

निवेशकों को यूपी आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित वातावरण और सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध है। सरकार समयबद्ध स्वीकृति और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और फार्मा के क्षेत्र में देश ही नहीं, दुनिया का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, सचिव भारत सरकार मनोज जोशी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित घोष और औषधि महानियंत्रक भारत सरकार राजीव रघुवंशी समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। Read More यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब…यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दिया था आकार

BE NEWS – दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता और देश ने महान मुर्तिकार रामवन जी सुतार का 100 वर्ष की उम्र में कल देर रात निधन हो गया। अपने जीवन काल में उन्होंने देश को कई अनमोल रचनाएं दी।

सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता

आपको बता दें कि मशहूर भारतीय मुर्तिकार रामवन जी सुतार जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था, उनका 17 दिसंबर दिन बुधवार को देर रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। इस खबर की उनके पुत्र मूर्तिकार अनिलराम सुतार ने खुद दी। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर – 94 में किया जाएगा। Read More महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दिया था आकार

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

BE NEWS – यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस भीषण हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता देने की घोषणा का है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। सीएम योगी ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व समुचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें: Anis Mansoori का बड़ा दावा: पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार |

Mathura Raod Acciedents

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लोगों के मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को S.N मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिजन उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। Read More यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात बसें और तीन कारें आपस में टकराई, 10 लोगों की मौत

BE NEWS – घने कोहरे के कारण मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सात बसों और तीन कारों के टकरा जाने को कारण वाहनों में भीषण आग लग गई। जिसमेंं 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में लगी आग

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया । Read More घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात बसें और तीन कारें आपस में टकराई, 10 लोगों की मौत

25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

BE NEWS – पीएम  मोदी 25 दिसंबर को राजधानी में बने प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसकी तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

इस आयोजन को लेकर विशाल पंडाल बनाने का कार्य करीब एक हफ्ते से जारी है, जिसको लेकर एलडीए इस समय प्रेरणा स्थल पर ही हैं और तैयारियों में लगा हुआ है। पंडाल का ढांचा तैयार हो चुका है। जिस पर वाटर प्रुफ तिरपाल लगाने और इसे सजाने का काम चल रहा है। इसके लिए विशेष फूलों का भा इंतजाम किया गया है। इसी मंच सो पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। मंच के सामने बने 3000 दर्शक क्षमता वाले एम्फीथिएटर को वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था के अनुरूप संवारा जा रहा है, जहां विशेष फूलों और सजावटी तत्वों का उपयोग किया जा रहा है।

Lucknow:लखनऊ में 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार, पीएम करेंगे ...

प्रतिमाओं पर होगी अत्याधुनिक लाइटिंग

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं को विशेष प्रोजेक्शन लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं के निर्माण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए बनाए गए संग्रहालय का फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है।

ये भी देखे: Top News: सुबह की बड़ी खबरें | Headlines Today | अब तक 25 | Rahul Gandhi | PM Modi | BE News

स्वच्छता, खानपान और पार्किंग पर विशेष ध्यान

आयोजन को सफल बनाने के लिए आसपास के पांच जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को लाने की योजना बनाई गई है। उनके लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग टीमों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बसों और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों भी बनाएं गए है, जिसकी रूपरेखा पुलिस और यातायात विभाग ने तैयार कर ली है। इसके साथ आयोजन स्थल पर तीन हेलीपैड भी बनाए गये हैं। Read More 25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

BE NEWS – BJP अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत 10 लोग प्रस्तावक बने।

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज 13 दिसंबर दिन शनिवार को अपना  नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया। इसके अनुसार पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो गए। वो पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

Cough syrup scandal: Constable built luxurious houses with ill-gotten gains; ED raids underway at 25 locations

सीएम योगी बने प्रस्तावक

बता दें कि पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, स्मृति ईरानी, ए. के. शर्मा, कमलेश पासवान, सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण और बेबी रानी रॉय ये सभी मौजूद रहें। Read More UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, वंदे मातरम्, इंडिगो विवाद और यूपी में मतदाता सूची पर उठाए बड़े सवाल

BE NEWS- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। वंदे मातरम् विवाद से लेकर इंडिगो एयरलाइंस, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची और दिल्ली प्रदूषण तक उन्होनें केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की नीतियों को सवाल खड़ा किया।

वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर आरोप

बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का वंदे मातरम् से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, बल्कि इतिहास में उनके नेताओं का व्यवहार इसके विपरीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा के पुरखों ने अंग्रेज़ों की मुखबिरी की थी। RSS ने 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और लाहौर अधिवेशन में तिरंगे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। भाजपा वंदे मातरम् के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक पाप छिपाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

इंडिगो एयरलाइन विवाद

इंडिगो संकट पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा और एयरलाइन कंपनी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को 31 करोड़ रुपये चंदा देने के बाद इंडिगो मनमानी कर रही है। सारा रिकॉर्ड सामने आ चुका है कि भाजपा नेताओं ने एयरलाइन से चंदा लिया है। बड़े उद्योगपतियों से काला चंदा लेकर भाजपा अपनी राजनीतिक मशीनरी चलाती है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- सर्वे ...

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर संजय सिंह कहा कि, पहले उन्होंने 2 करोड़ वोट हटाए जाने की आशंका जताई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में 3 करोड़ वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। औसतन हर विधानसभा में लगभग 74 हजार वोट हटाए जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। अगर इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ होगी, तो चुनाव कराना ही बेमानी हो जाएगा।

ये भी देखे: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! | – YouTube

कई अहम मुद्दो पर चर्चा की मांग

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर उन्होंने सरकार करते हुए आलोचना की और कहा कि, वायु प्रदूषण जानलेवा हो चुका है, और इस पर सदन में तत्काल चर्चा आवश्यक है। दिल्ली में बढ़ते अपराध और 140 साल पुराने एक मंदिर समेत कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई ने लोगों को बेघर किया है। इस पर बात होनी चाहिए। इन सभी मुद्दों पर संजय सिंह ने संसद में चर्चा की मांग की है।

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुईं कैबिनेट की बैठक, 18 मंडलों में नए डीडीआरसी केंद्र खोलने की मिली मंजूरी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हुई कैबिनेट का बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। जिसमें सरकार ने राज्य के सभी 18 मंडलों पर नए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोलने को मंजुरी दे दी है। Read More सीएम योगी की अध्यक्षता में हुईं कैबिनेट की बैठक, 18 मंडलों में नए डीडीआरसी केंद्र खोलने की मिली मंजूरी

दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास पर NIA ने की छापेमारी, परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ

BE NEWS – दिल्ली में हुए ब्लास्ट से जुड़े धमाकों की जांच के लिए एनआईए की टीम ने कई जगाहों पर छापेमारी की। इस धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ स्थित उनके घर पर छापेमारी की। Read More दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास पर NIA ने की छापेमारी, परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ

राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

BE NEWS – लखनऊ में आज ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची हैं। जहां उनके साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं।

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित गुलजार उपवन में आज यानि 28 नवंबर दिन शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची। जहां मंच पर उनका स्वागत सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

इस दौरान बच्चियों ने मयुर नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं छत्तीसगढ़ से आये हुए रंगोली कलाकार ने उनके स्वागत में खुबसूरत रंगोली बनाई। इसके साथ ही उनके लिए एक विशेष कक्ष का प्रबंध भी किया गया है जहां पर वे कुछ समय ध्यान करेंगी।

 

हमारे लिए एक गौरव का क्षण- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक गौरव का क्षण है कि हम ध्यान और योग को लेकर इतने बड़े कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहें हैं। उन्होंने ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं और बधाई दी।

मेडिटेशन से दूर होता है तनाव: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में मेडिटेशन मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 1937 में, जब समाज अनेक व्याधियों और चुनौतियों से जूझ रहा था, तब ब्रह्मकुमारीज संस्था की स्थापना हुई। कठिन परिस्थितियों में जन्मी यह संस्था आज राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों में सक्रिय योगदान दे रही है।