भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से उन्होंने बीजेपी के हेडक्वाटर में पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें।

अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आज 20 जनवरी, दिन मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

ये भी देखें- महिलाओं में कैंसर | नियमित जांच और जागरूकता क्यों जरूरी? आशा शर्मा से जानिए बचाव के उपाय | BE NEWS

नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगी ताजपोशी ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि, “दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि, “संगठन पर्व के तहत पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान के अनुरूप संपन्न हुई है। प्रधानमंत्री ने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बधाई दी।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पार्टी की संगठनात्मक यात्रा को याद करते हुए कहा कि, “बीते डेढ़ वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे अवसरों ने देशसेवा के संकल्प को और मजबूत किया है। भाजपा का नेतृत्व अनुभव, परंपरा और राष्ट्रसेवा की भावना से आगे बढ़ता रहा है।”

भाजपा में नितिन नबीन का दौर शुरू, PM मोदी ने खुद को बताया पार्टी ...

पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी के शून्य से शिखर तक के सफर का जिक्र किया। साथ ही वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और चुनावी सफलताओं को भी बताया।

नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने मंच से कहा, “मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं। वह हम सभी के अध्यक्ष हैं।” उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा को मजबूत करने की नहीं, बल्कि एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी है।

नितिन नबीन:BJP की नई पीढ़ी का प्रतीक, सामान्य कार्यकर्ता से शीर्ष पद तक ...

जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन अब तक मिली हर जिम्मेदारी की तरह इस दायित्व को भी सफलतापूर्वक निभाएंगे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के बलिदान और योगदान को नमन किया। Read More भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

BE NEWS – नितिन नबीन निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गये है। आज औपचारिक रुप से वे बीजेपी के हेडक्वाटर में 11:30 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की मौजूदगी में सौंपी जाएगी जिम्मेदारी 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है और आज वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य अध्यक्ष और संगठन मंत्री समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

BJP के नए 'बॉस' बने नितिन नबीन, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष; कल ...

धार्मिक स्थलों पर जाकर लिया आशीर्वाद

पदभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सुबह झंडेवालान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए, इसके बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास की।

37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में हुए दाखिल

निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण के अनुसार, नितिन नबीन को पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के रूप में जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के नाम सामने आए। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। कुल 37 नामांकन पत्र उनके समर्थन में दाखिल हुए।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 20 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन किस जाति के हैं? यही गूगल पर ...

 

इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष

45 वर्षीय नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में वरिष्ठता के बावजूद सभी पदाधिकारी नितिन नबीन के साथ उम्र नहीं, बल्कि पद और प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्य करेंगे। Read More नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज दिल्ली में संभालेंगे पदभार, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हो सकती है चर्चा

BE NEWS – जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 व 13 जनवरी तक अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पहली बार वो भारत यात्रा पर आये हैं।

अंतरराष्ट्रीय पंतग महोत्सव का उद्घाटन

आपको बता दें कि पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आये जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज रविवार रात को सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहीं आज उन्होंने अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम पंहुच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद वो साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पंतग महोत्सव का उद्घाटन भी किया।

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत पहुंचे, अहमदाबाद में हुआ स्वागत ...

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात

इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को हाल ही में 25 वर्ष पूरे हुए हैं। शाम को प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

निवेश, टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम विषयों पर चर्चा होगी

इस उच्चस्तरीय बैठक में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, रक्षा-सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और ग्रीन एनर्जी जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी। चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ 25 प्रमुख जर्मन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

German Chancellor In India Photos: Meet With PM Modi, International Kites Festival and other Events

 मेक इन इंडिया पहल को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज की मुलाकात के दौरान करीब 8 अरब डॉलर की एक बड़ी रक्षा डील को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। यह डील भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75I के तहत छह आधुनिक स्टेल्थ पनडुब्बियों के निर्माण से जुड़ी है। इसके लिए 2500 टन वजनी टाइप-214NG सबमरीन का चयन किया गया है, जो एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन तकनीक से लैस है।  इस डील से मेक इन इंडिया पहल को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन एनर्जी सहयोग पर भी अहम फैसला संभव

इस यात्रा के दौरान ग्रीन एनर्जी सहयोग पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। जर्मनी की सरकारी कंपनी यूनिपर और भारत के ग्रीनको ग्रुप के बीच पहले ही समझौता हो चुका है, जिसके तहत हर साल 2.5 लाख मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति की जा सकती है। चांसलर मर्ज की इस यात्रा में इस डील को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। Read More जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर हो सकती है चर्चा

PM Modi at Somnath Temple: पीएम मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, ड्रोन शो में दिखा ‘भव्य भारत’

 BE NEWS – पीएम मोदी गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित शौर्य यात्रा का हिस्सा बनें हुए हैं। यह पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया है, जो कि महमूद गजनवी के पहले हमले की 1000वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है। जिसमें उन असंख्य वीरों को सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपना प्राणों की आहुति दे दी थी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित भव्य शौर्य यात्रा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानि आज 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित भव्य शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। यह शौर्य यात्रा उन असंख्य वीरों और बलिदानियों को समर्पित है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

सोमनाथ मंदिर परिसर में लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 108 घोड़ों की प्रतीकात्मक सवारी शामिल रही, जो वीरता, साहस और त्याग का प्रतीक मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने डमरू भी बजाया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जलाभिषेक कर किया दर्शन-पूजन

शौर्य यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे मंदिर न्यास द्वारा आयोजित 72 घंटे तक चलने वाले मंत्र जाप में भी शामिल हुए। पीएम की उपस्थिति में विशेष ड्रोन और ऑडियो-विजुअल शो का आयोजन किया गया, जिसमें रोशनी और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से सोमनाथ के गौरवशाली इतिहास और अध्यात्मिक विरासत का जीवंत चित्रण किया गया। ड्रोन शो से आकाश में “अखंड सोमनाथ, अखंड भारत” लिखा गया, जिसने वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 11 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

साधु-संतों की उपस्थिति

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित इस शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत और मुनि भी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

अहमदाबाद और राजकोट में आगे के कार्यक्रम

सोमनाथ दौरे के बाद पीएम मोदी राजकोट के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे अहमदाबाद जाएंगे, जहां अहमदाबाद मेट्रो के चरण-2 के बचे हुए सेक्शन (सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक) का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भी भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान व्यापार शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। Read More PM Modi at Somnath Temple: पीएम मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, ड्रोन शो में दिखा ‘भव्य भारत’

PM मोदी ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स संग की अहम बैठक, India AI Impact Summit 2026 से पहले किया गया मंथन

BE NEWS – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  स्टार्टअप्स के साथ एक महत्वपूर्ण राउंडटेबल बैठक की। यह बैठक अगले महीने भारत में आयोजित होने वाले India AI Impact Summit 2026 से पहले हुई, जिसे देश के लिए वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

12 भारतीय AI स्टार्टअप्स ने लिया हिस्सा

दरअसल इस बैठक में AI for All- Global Impact Challenge के तहत चयनित 12 भारतीय AI स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। इन स्टार्टअप्स ने प्रधानमंत्री के सामने अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुतियां दीं। ये कंपनियां भारतीय भाषाओं पर आधारित फाउंडेशन मॉडल, मल्टी-लिंगुअल LLMs, स्पीच-टू-टेक्स्ट और टेक्स्ट-टू-ऑडियो तकनीक, टेक्स्ट-टू-वीडियो समाधान, ई-कॉमर्स और मार्केटिंग के लिए जनरेटिव AI आधारित 3D कंटेंट, इंजीनियरिंग सिमुलेशन, मैटेरियल रिसर्च, हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स और मेडिकल रिसर्च जैसे उभरते क्षेत्रों में काम कर रही हैं।

ये भी देखें – Neha Singh Rathore को Supreme Court से राहत, गिरफ्तारी पर रोक लगी रोक | BE News

देश में AI सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ रहा

AI स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार की नीतियों और समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में AI सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसमें असीम संभावनाएं हैं। स्टार्टअप्स का मानना है कि AI इनोवेशन और उसके व्यावहारिक उपयोग का वैश्विक केंद्र अब धीरे-धीरे भारत बनता जा रहा है।

परिवर्तनकारी और समावेशी विकास की दिशा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाज और अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि आगामी India AI Impact Summit भारत को वैश्विक तकनीकी मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत AI के माध्यम से परिवर्तनकारी और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

दोनों में अपार क्षमता मौजूद

प्रधानमंत्री ने AI स्टार्टअप्स और उद्यमियों को देश के भविष्य का “को-आर्किटेक्ट” बताते हुए कहा कि भारत में इनोवेशन और बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए। दोनों में अपार क्षमता मौजूद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को “Made in India, Made for the World” की भावना के साथ एक अलग और भरोसेमंद AI मॉडल दुनिया के सामने पेश करना चाहिए।

दुनिया का विश्वास देश की सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘ भारत पर दुनिया का विश्वास देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारतीय AI मॉडल नैतिकता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और डेटा प्राइवेसी जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए।’

उन्होंने स्टार्टअप्स की दिशा में सोचने और काम करने का आह्वान किया तथा कहा कि भारत सस्ती, समावेशी और भरोसेमंद AI को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दे सकता है। साथ ही, भारतीय AI समाधानों में स्थानीय कंटेंट और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। Read More PM मोदी ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स संग की अहम बैठक, India AI Impact Summit 2026 से पहले किया गया मंथन

दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जिसके चलते आज सोमवार को सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते है। इन उच्चस्तरीय बैठकों के चलते यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से संवाद कर रहे हैं।

ये भी देखें – Trump Tariff War: भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं Donald Trump | India Russia Relations | BE News

यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना

इसी क्रम में आज सीएम योगी की भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात संभव है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नितिन नबीन के साथ सीएम योगी की पहली औपचारिक मुलाकात होगी। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन में हालिया बदलावों के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी नए समीकरण साधने की तैयारी में है। Read More दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

BE NEWS – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 5 जनवरी 2026 को अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।

Anti Rape Bill Aparajita: अपराजिता विधेयक पर पीएम मोदी-अमित शाह का ...

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, ‘ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम के संदेश के बाद भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भी ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी।

कम उम्र में राजनीति में रखा कदम

ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था। उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनसे उन्हें सामाजिक और राजनीतिक प्रेरणा मिली। 17 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद ममता ने अपने जीवन की जिम्मेदारियों को खुद ही संभाला।

ये भी देखें- Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News

शिक्षा और शुरुआती राजनीतिक सफर

ममता बनर्जी ने स्नातक की पढ़ाई के बाद इस्लामिक इतिहास में परास्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की। छात्र जीवन के दौरान ही उनका संपर्क कांग्रेस पार्टी से हुआ और उन्होंने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। जिसके बाद 1984 का लोकसभा चुनाव उनके राजनीतिक जीवन का अहम मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने माकपा के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हराकर सांसद बनकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक नई पहचान बनाई।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 05 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

अपनी पार्टी, अपनी पहचान

ममता बनर्जी भारतीय राजनीति की उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई और उसे सत्ता तक पहुंचाया। उन्होंने 1997 में कांग्रेस से अलग होकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। 2011 में तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के साथ ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं और तब से लगातार तीन कार्यकालों से राज्य की बागडोर संभाल रही हैं। Read More पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज 71वां जन्मदिन,पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

BE NEWS – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2026 की सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने नए वर्ष पर आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ 2026 की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुरुआत देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ की। पीएम मोदी ने सुबह करीब 7:50 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर संदेश में कामना की कि वर्ष 2026 हर नागरिक के जीवन में नई संभावनाएं, आशा और सफलता लेकर आए। उन्होंने कहा कि नया साल केवल समय का परिवर्तन नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत है।

संस्कृत श्लोक से दिया जीवन मूल्यों का संदेश

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ” 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।”

अपने नववर्ष संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्राचीन संस्कृत श्लोक भी लिखा जिसके माध्यम से उन्होंने ज्ञान, वैराग्य, ऐश्वर्य, वीरता, तेज, बल, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, कांति, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी।

सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह

प्रधानमंत्री का यह ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लाखों लोगों ने इसे सुना और साझा किया। देशभर से नागरिकों ने प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दीं और उनके सकारात्मक व प्रेरणादायक संदेश की सराहना की। संदेश में शांति, सद्भाव और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की गई।

ये भी देखें- New Year शोभायात्रा 2026 | राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा | Dinesh Sharma मौजूद | BE NEWS

2025 की उपलब्धियों से मिली नई ऊर्जा

इससे पहले अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 को भारत के लिए उपलब्धियों से भरा बताया था। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, खेल और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्रों में मिली सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि देश 2026 में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर रहा है। Read More प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त कर 2015 में हुई मुलाकात को किया याद

BE NEWS – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालीदा जिया की 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे ढाका के एवर केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

बीएनपी के लिए एक बड़ा झटका

आपको बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 30 दिसंबर दिन मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में ढाका के एवर केयर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी, लिवर सिरोसिस, हृदय रोग व कई अन्य बीमारियों से जुझ रही थीं। उनको 23 नवंबर को सांस लेने की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चुनाव के ठीक पहले उनका जाना बीएनपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। इस दौरान उन्होंने उनके साथ 2015 में हुई मुलाकात को याद किया।

ये भी देखेंं- Today Breaking News ! आज 30 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Khaleda Zia | Biography & Facts | Britannica

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के ढाका में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हम उनकी परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद नुकसान को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

उनके महत्वपूर्ण योगदान को किया याद 
आगे उन्होंने कहा कि, “बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई मेरी भेंट याद है। हमें उम्मीद है कि उनका दृष्टिकोण और विरासत हमारे सहयोग का मार्गदर्शन करती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें। प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर देश को संबोधित करते हुए इसे आत्मसम्मान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया। Read More पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”