इंडिगो संकट के बीच आया पीएम मोदी का बयान, कहा- “नियम-कानून बनाने का मकसद सिर्फ…”
BE NEWS – इंडिगो एयर लाइंस संकट के बीच आज पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, नियम और कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय जनता को परेशान करने के लिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइन संकट बना हुआ है। जिसकी वजह से सफर करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, किसी भी नियम – कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय नागरिकों को परेशान करने के लिए।

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब इंडिगो एयरलाइन गहरे संकट से जूझ रहा है। सैंकडों की संख्या में रोजाना फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है। यात्री घंटो फ्लाइट्स का इंतजार कर रहें है। एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हैं।
अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बन रहे हैं वो प्रशासन के मजबूत करें, लोगों के जीवन को आसान करें, न कि उनको और मुश्किल में डाले। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो के मौजूदा संकट पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।