PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

PM Modi Kerala Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शहर को भारत का मॉडल शहर बनाने का आश्वासन दिया।

4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिरुवनंतपुरम में इनोवेशन और उद्यमिता हब का शिलान्यास किया और राज्य को 4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया गया, जिससे रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसायी डिजिटल लेन-देन और क्रेडिट फैसिलिटी का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में की पूजा - India TV Hindi

केरल में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा

पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं-

  • नागरकोइल – मंगलुरु

  • तिरुवनंतपुरम – तांबरम

  • तिरुवनंतपुरम – चार्लापल्ली

इसके अलावा, त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। ये ट्रेनें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करेंगी, यात्रियों के लिए सफर को किफायती और सुरक्षित बनाएंगी, और पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगी।

ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News – YouTube

केरल में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, लोग कर रहे फूलों की ...

स्टार्टअप और इनोवेशन में नए अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की पहल शुरू हो गई है। उन्होंने CSIR-NIIST में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला रखी। यह पहल विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगी।

डिजिटल लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा 

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वाले और फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे व्यवसायी ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ उठा सकेंगे। इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केरल में इस योजना से लगभग 1 लाख लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

आज राजस्थान और तेंलगाना के दौरे पर पीएम मोदी, हजारों करोड़ की ...

केरल में गुजरात का फॉर्मूला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केरल में हाल की नगर निगम चुनाव जीत दर्शाती है कि जनता एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होकर भाजपा और एनडीए पर भरोसा कर रही है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गुजरात की जनता ने बीते दशकों में भाजपा को मौका दिया, वैसे ही केरल में भी अब जनता सरकार की सेवाओं पर भरोसा कर रही है।

विकसित भारत की ओर एक कदम

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में पूरे देश का योगदान है और पिछले 11 सालों में सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश किया है। रेल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप हब, डिजिटल क्रेडिट फैसिलिटी जैसी पहलों से पूरे राज्य और देश में विकास की गति को और मजबूत किया जा रहा है। Read More PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”

“दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला

BE NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए काग्रेंस पर जमकर निशाना साधा।

गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

आपको बता दें कि असम के गुवाहाटी में आज पीएम मोदी ने गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जहां मंच पर से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने काग्रेंस पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, असम और पुर्वोत्तर का विकास कांग्रेस सरकार के एजेंडे में कभी था ही नहीं। उनकी सरकार में बैठे लोग कहते थे कि असम और पुर्वोत्तर में जाता ही कौन है। उन्हें लगता था कि यहां आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की कोई जरूरत नहीं है।” प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी सोच के कारण दशकों तक पूरे क्षेत्र की उपेक्षा हुई, जिसे उनकी सरकार अब एक-एक कर सुधार रही है।

हिंसा से विकास तक का सफर

आगे उन्होंने कहा कि, जिन इलाकों की पहचान पहले हिंसा और खून-खराबे से होती थी, आज वहां 4G और 5G तकनीक के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, वे अब ‘आकांक्षी जिले’ बन चुके हैं और आने वाले समय में यही क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरेंगे।

आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज

पीएम मोदी ने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर को विशेष प्राथमिकता दी है। असम आज भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभर रहा है और आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल भविष्य में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। Read More “दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला

पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर

BE NEWS: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओमान दौरे पर हैं। जहां पहुंचने पर उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी को उनके कार्यकाल में मिला यो 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। जो कि खाड़ी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक है।

पीएम मोदी को ओमान ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित | Oman ...

ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

दरअसल पीएम मोदी इस वक्त तीन देशों के दौरे पर हैं। चार दिनों की उनकी इस यात्रा में वह जार्डन और इथियोपिया के बाद आज ओमान पहुंचे हैं। जहां उनको आज ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। जो खाड़ी देश के सबसे बड़े सम्मान मे से एक है। इससे पहले यह नागरिक सम्मान एलिजाबेथ  II, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला,क्वीन मैक्सिमा और जार्डन के किंग अब्दुल्ला जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है। इससे पहले इथियोपिया में पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया था।

भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ये प्यार और गर्व दोनों देशों  के बीच के गहरे रिश्तों को दिखा रहा है।ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे पीएम मोदी ने वहां हुए एक कम्युनिटी प्रोग्राम की कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन को दिखाया है। Read More पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर

“यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों…” इथियोपिया में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर बोले PM मोदी

BE NEWS – पीएम मोदी इस समय इथियोपिया दौरे पर है। जहां उन्हें ‘ ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया ‘ से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीयों के लिए गौरव को पल बताया।

ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे। जहां पर उनको इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान वहां के पीएम डॉ. अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को दिया। यह सम्मान मिलना भारत और इथियोपिया के रिश्तों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। किसी विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी को दिया जाने वाला ये 28वां सर्वोच्च सम्मान है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक और देश के लिए गौरव का पल बताया।

ये भी देखें:Lucknow University में छात्रों का प्रदर्शन!, जाने क्या है मामला | Dr Bhimrao Ambedkar | BE News

इथियोपिया ने PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले ...

मजबूत हुए भारत-इथियोपिया के रिश्ते 

पीएम मोदी ने इस सम्मान के मिलने पर कहा कि, “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीय का है, जिनके विश्वास, सम्मान और प्रयासों से भारत-इथियोपिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि इतनी प्राचीन और समृद्ध सभ्यता वाले देश से ये सम्मान मिलना बहुत ही गर्व की बात है। यह सम्मान मैं पूरे भारत की और से स्वीकार करता हूं। ”

इथियोपिया में PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, मिला सर्वोच्च सम्मान, आज ...

पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह किसी विदेशी देश के द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान है। जो दुनिया में बढ़ रही भातर की शाख को दर्शाता है। पीएम मोदी को मिला ये सम्मान भारत और इथियोपिया की दोस्ती के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।” Read More “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों…” इथियोपिया में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर बोले PM मोदी

लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

BE NEWS – दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। जिसके लिए वो आज दिल्ली पहुंच चुके है। जहां मैसी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके लिए अरुण जेटली स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।

मैसी के आने पर कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम

आपको बता दें कि मैसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जिसका आज अंतिम दिन है। उनके भारत टूर की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई थी, जोकि बहुत ही खराब रही थी। रविवार के दिन वो मुंबई दौरे पर थे, जहां सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे दिग्गज लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज वो दिल्ली पहुंच चुके है। जिसे देखते दिल्ली प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं।

लियोनल मेसी कोलकाता के बाद अब हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच ...

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

मैसी के लिए होटल में कॉर्पोरेट और VIP मेहमानों के साथ एक मीट एंड ग्रीट रखा गया है। इसके बाद पीएम मोदी से वो उनके आवास पर  मुलाकात करेंगे। उनके साथ केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मुलाकातों के दौर के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल आइकन दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद मेसी मैदान में उतरेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात व उनके साथ बातचीत करेंगे। इसी क्रम में 3:55 से 4:15 बजे तक एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 बच्चे हिस्सा लेंगे। Read More लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

BE NEWS – पीएम  मोदी 25 दिसंबर को राजधानी में बने प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसकी तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

इस आयोजन को लेकर विशाल पंडाल बनाने का कार्य करीब एक हफ्ते से जारी है, जिसको लेकर एलडीए इस समय प्रेरणा स्थल पर ही हैं और तैयारियों में लगा हुआ है। पंडाल का ढांचा तैयार हो चुका है। जिस पर वाटर प्रुफ तिरपाल लगाने और इसे सजाने का काम चल रहा है। इसके लिए विशेष फूलों का भा इंतजाम किया गया है। इसी मंच सो पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। मंच के सामने बने 3000 दर्शक क्षमता वाले एम्फीथिएटर को वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था के अनुरूप संवारा जा रहा है, जहां विशेष फूलों और सजावटी तत्वों का उपयोग किया जा रहा है।

Lucknow:लखनऊ में 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार, पीएम करेंगे ...

प्रतिमाओं पर होगी अत्याधुनिक लाइटिंग

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं को विशेष प्रोजेक्शन लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं के निर्माण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए बनाए गए संग्रहालय का फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है।

ये भी देखे: Top News: सुबह की बड़ी खबरें | Headlines Today | अब तक 25 | Rahul Gandhi | PM Modi | BE News

स्वच्छता, खानपान और पार्किंग पर विशेष ध्यान

आयोजन को सफल बनाने के लिए आसपास के पांच जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को लाने की योजना बनाई गई है। उनके लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग टीमों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बसों और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों भी बनाएं गए है, जिसकी रूपरेखा पुलिस और यातायात विभाग ने तैयार कर ली है। इसके साथ आयोजन स्थल पर तीन हेलीपैड भी बनाए गये हैं। Read More 25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

UP BJP President: कल होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, आज भरेंगे नामांकन

BE NEWS – बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन प्रक्रिया आज शुरु होने वाली है। यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल किया जाएगा। इस रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। जिसके लेकर अब राजनैतिक हलचल मची हुई है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम

आपको बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना है। BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ रहा है। पंकज चौधरी, पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि इस पद के लिए दो और नामों पर चर्चा तेज है। जिनमें यूपी के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और बाबूराम निषाद के नाम भी सम्मिलित है।

दिल्ली में जल्द ही बनेगी बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार... जानिए नंबर ...

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए बड़ा दिन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। 13 दिसंबर यानि आज नामांकन किया जाएगा और 14 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया लखनऊ स्थित कार्यालय पर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगी। नामांकन दखिल करने के लिए पंकज चौधरी आज लखनऊ पहुंचेंगे। उनके नाम के लेकर पार्टी संगठन और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचन की पूरी संभावना जताई जा रही है।

ये भी देखे: SIR Controversy : UP में SIR से BJP की बढ़ी टेंशन! 17% फॉर्म गायब | CM Yogi | BE NEWS Read More UP BJP President: कल होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, आज भरेंगे नामांकन

PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

BE NEWS: पीएम मोदी आज संसद भवन में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ) के सांसदों के साथ बैठक करेंगें। ये बैठक ऐसे समय पर की जा रही है, जब पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।

विधानसभा चुनाव पर चर्चा

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में उत्तर प्रदेश के NDA सांसदों के साथ में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगानी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें चुनावी रणनीति बनाई जायेगी।  पार्टी में मजबूती लाने के लिए पीएम मोदी विभिन्न राज्यों के सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहें है, और जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है।

चुनाव से पहले में चढ़ा सियासी पारा, बिहार NDA के 30 सांसदों ने संसद भवन ...

प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र के दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रांतीय परिषद के सदस्यों का चयन प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। जिसमें 403 में से 327 सदस्य चुने जा चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।

बता दें कि शनिवार शाम तक यह तय हो जाएगा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष आखिर कौन होगा। किसके हाथ में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। जिसकी घोषणा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचने पर करेंगे। कयास ये लगाये जा रहें है कि BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ सकता है।

ये भी देखें: Cough Syrup तस्करी सिंडिकेट पर ईडी की सबसे बड़ी रेड! लखनऊ में बर्खास्त सिपाही की कोठी सील | BE News Read More PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

UNESCO ने दिवाली को माना विश्व धरोहर, पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- “यह हमारी सभ्यता की आत्मा…”

BE NEWS – भारत के सबसे बड़े त्योहार और प्रकाश पर्व दिवाली को  UNESCO ने विश्व धरोहर के रुप में स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने इस खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर आज दिल्ली सरकार ने अलग से दिपावली मनाने की घोषणा की है।

आज दोबारा मनाई जायेगी दीपावली

आपको बता दें कि UNESCO ने आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज की लिस्ट जारी की है, जिसमें हमारे देश के प्रमुख त्योहार दिवाली को विश्व धरोहर माना है। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने 10 दिसंबर यानि आज दोबारा दीपावली मनाई जायेगी।

Diwali 2023: India Celebrates Festival Of Lights With Great Joy; PM ...

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर खुशी

इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ” हमारे लिए, दीपावली हमारे संस्कृति और मूल्यों से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्मशीलता का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को अमूर्त धरोहर सूची में शामिल करने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।”

इस खास मौके पर सभी इमारतों को लाइटों से सजाया जाएगा। दिल्ली हाट में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इसके साथ ही लाल किले को दीपों से सजाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जनता से इस भव्य आयोजन पर भारी संख्या मे शामिल होने की अपील की है।

इंडिगो संकट के बीच आया पीएम मोदी का बयान, कहा- “नियम-कानून बनाने का मकसद सिर्फ…”

BE NEWS – इंडिगो एयर लाइंस संकट के बीच आज पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, नियम और कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय जनता को परेशान करने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइन संकट बना हुआ है। जिसकी वजह से सफर करने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, किसी भी नियम – कानून को बनाने का मकसद सिर्फ सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए होना चाहिए, न कि आम भारतीय नागरिकों को परेशान करने के लिए।

अयोध्या और दिल्ली के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट को किया डायवर्ट, खराब ...

 

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब इंडिगो एयरलाइन गहरे संकट से जूझ रहा है। सैंकडों की संख्या में रोजाना फ्लाइट्स  कैंसिल हो रही है। यात्री घंटो फ्लाइट्स का इंतजार कर रहें है। एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जिसकी वजह से लोग बहुत परेशान हैं।

अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बन रहे हैं वो प्रशासन के मजबूत करें, लोगों के जीवन को आसान करें, न कि उनको और मुश्किल में डाले। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो के मौजूदा संकट पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।