Kanpur: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलें, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सर्वे के आदेश

रिपोर्ट: सत्यम गोस्वामी

Kanpur: कानपुर में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। फसलों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने तहसील सदर के सचेंडी और सोना गांव के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया।

बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल को किया बर्बाद, किसानों में मायूसी
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलें
खेतों में पहुंचकर डीएम ने जाना किसानों का दर्द

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीधे खेतों में जाकर फसल क्षति की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत की और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का हाल जाना। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण तैयार खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की व्यथा सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

DM strict on the plight of Samsi lake of Kanpur

गाटा-वार सर्वे के लिए लेखपालों को दी कड़ी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के हर प्रभावित गांव में तत्काल प्रभाव से सर्वे शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे का काम ‘गाटा-वार’ और ‘क्षेत्र-वार’ होना चाहिए ताकि एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित न रहे। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लेखपालों द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की स्वयं निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि रिपोर्ट में कोई त्रुटि न हो।

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल तबाह, खेतों में खड़ी मेहनत पर फिरा पानी, मुआवजे की आस में किसान | rain hailstorm crop damage mp up bihar jammu farmers distress india

समयबद्ध रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि फसल क्षति का आकलन समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयार की गई आकलन रिपोर्ट को तत्काल शासन के पास भेजा जाएगा, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर क्षतिपूर्ति (मुआवजा) का भुगतान किया जा सके।


जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि फसल सर्वे के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों की मदद सुनिश्चित करें ताकि उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके। Read More Kanpur: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलें, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सर्वे के आदेश

सीएम योगी से मुलाकात कर मूक-बधिर खुशी गुप्ता का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, अपने हाथों से बनाई पेंटिंग की भेंट

BE NEWS-  कानपुर की मूक-बधिर (दिव्यांग) किशोरी खुशी गुप्ता का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया, जब वह बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग उपहार में दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उसकी प्रशंसा की, बल्कि उसके उपचार और परिवार की मदद का आश्वासन भी दिया।

बिना बताए ही कानपुर से लखनऊ पहुंची खुशी

दरअसल पिछले कई वर्षों से खुशी योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद कर रही थी, लेकिन उसके पिता जो कि कानपुर में गार्ड की नौकरी करते हैं, बार-बार उसे यह सोचकर मना कर देते थे कि मुख्यमंत्री से मिल पाना संभव नहीं होगा। लेकिन पिछले सप्ताह जब खुशी बिना बताए ही कानपुर से लखनऊ पहुँच गई और लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में भटकती हुई खुशी को गश्त पर निकले इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने देखा। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह मूक-बधिर है और सीएम योगी से मुलाकात करना चाहती है। ट्रांसलेटर की मदद से उसकी बात समझी गई और इंस्पेक्टर ने वादा किया कि वह उसकी मुलाकात करवाने की कोशिश करेंगे और उनका यह प्रयास सार्थक रहा।

खुशी के ऑपरेशन और स्पीच थैरेपी की तैयारी 

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान खुशी और उसके पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। परिवार फिलहाल कानपुर में किराए के मकान में रहता है। खुशी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत लखनऊ में परिवार के ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही खुशी के ऑपरेशन और स्पीच थैरेपी की तैयारी शुरू करने को कहा। उन्होनें परिवार को आश्वासन दिया कि इलाज के बाद खुशी सुन भी सकेगी और बोल भी पाएगी।

सीएम योगी को अपनी बनाई पेंटिंग्स कीं भेंट 

मुलाकात के दौरान खुशी ने सीएम योगी को अपनी बनाई पेंटिंग्स भेंट कीं। उसके पिता ने बताया कि वह बचपन से ही सीएम योगी की तस्वीरें बनाती रही है। सीएम योगी ने न सिर्फ उसकी पेंटिंग्स स्वीकार कीं बल्कि परिवार को उपहार देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री खुशी के इलाज और स्पीच थैरेपी को लेकर बात करते दिख रहे हैं।