Noida Basement Accident: बिल्डर की लापरवाही या सिस्टम फेल? इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले पर SIT ने शुरू की जांच

BE NEWS – ग्रेटर नोएडा में 17 दिसंबर की रात  निर्माणाधीन बेसमेंट में कार के डुबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। बेसमेंट बनाने वाले बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे आरोपी की जांच की रही है।

आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामले पर सीएम योगी द्वारा SIT टीम का गठन किया गया है। जो अब इस मामले की पूरी जांच करेगी। वहीं इस पूरे प्रकरण पर अब पुलिस ने एमजेड विजटाउन के निदेशक बिल्डर अभय कुमार जिन्होंने इस बेसमेंट की निर्माण किया था, उनके गिरफ्तार कर लिया है।

‘मैं यहां हूं पापा…’ इंजीनियर युवराज की मौत पर टूटे पिता, बताया बेटा ...

दो साल पहले खोदा गया था बेसमेंट का गड्ढा

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिल्डर ने दो वर्ष पहले एक मॉल निर्माण के लिए बेसमेंट बनाने के उद्देश्य से जमीन पर गड्ढा खुदवाया था। यह गड्ढा लंबे समय से पानी से भरा हुआ था। शुक्रवार को इसी बेसमेंट में कार समेत गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद बेसमेंट में डूबी कार को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को लगभग 96 घंटे बाद कार को बाहर निकाला जा सका।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

टूटी विंडशील्ड, खुली सनरूफ बता रही बहुत कुछ, पानी से निकली युवराज मेहता ...

बचाव कार्य में बरती गई भारी लापरवाही

युवराज मेहता के पिता ने SIT को दिए बयान में आरोप लगाया कि हादसे के समय उन्होंने लगातार पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ कर्मियों से बेटे को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, बचाव कर्मियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। उन्होंने पानी ठंडा होने का हवाला देकर अंदर उतरने से मना कर दिया, जिसके बाद केवल रस्सी फेंक कर के एक औपचारिकता निभाई गई। वहीं एनडीआरएफ को भी इस घटना की सूचना देने में देरी की गई। पीड़ित पिता का यह भी आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले में पहली गिरफ्तारी, बिल्डर ...

SIT कर रही पुलिस, प्रशासन और बिल्डरों की जांच

SIT टीम ने मंगलवार को सबसे पहले नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

SIT में शामिल मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें पांच दिन के भीतर सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। हादसा किस स्तर की लापरवाही से हुआ। इसमें पुलिस, प्रशासन, प्राधिकरण, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

गेट नहीं, सनरूफ से निकला था युवराज; कार ने खोले इंजीनियर की मौत के राज

नहीं थे बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम

पुलिस के अनुसार, जिस प्लॉट पर हादसा हुआ वहां कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे। इसी कारण यह दुर्घटना हुई। पीड़ित पिता की तहरीर पर 18 जनवरी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विशटाउन और लोटस ग्रीन बिल्डर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल गिरफ्तार बिल्डर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। Read More Noida Basement Accident: बिल्डर की लापरवाही या सिस्टम फेल? इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले पर SIT ने शुरू की जांच

लखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, कहा- “भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाई”

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक प्रार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है।

भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने प्रत्येक फरियादी के प्रार्थना पत्र स्वयं लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध कब्जा, दबंगई और भूमाफियाओं की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप से होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपकी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

 शीघ्रता से निस्तारण का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वादी जमीन कब्जा व मारपीट आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर एक व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी शिकायत सुनी, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर कानून व राजस्व के प्रकरण में तेजी से सुनवाई करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और जनपद, मंडल, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भूमाफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखें।

ये भी देखें- दलित महिला की हत्यालव एंगल या दबाव? | BE NEWS

इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता दे रही सरकार

जनता दर्शन में पहुंचकर गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ पीड़ितों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिसको लेकर सीएम योगी ने कहा कि, सरकार इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। आप भी हॉस्पिटल से जल्द एस्टिमेट बनवाकर दें, एस्टिमेट मिलते ही आपके इलाज में सरकार तुरंत आर्थिक मदद करेगी। धन के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा।

नौनिहालों को सीएम योगी ने किया दुलार

जनता दर्शन में कई बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। नन्हे-मुन्ने बच्चों के सामने सीएम योगी का बालप्रेम फिर उमड़ पड़ा। उन्होंने बच्चों का हाल जाना, उन्हें दुलारा-पुचकारा और चॉकलेट दी। सीएम ने अभिभावकों से कहा कि ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यह अपनत्वपूर्ण भाव सुनकर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। Read More लखनऊ: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, कहा- “भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाई”

दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जिसके चलते आज सोमवार को सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते है। इन उच्चस्तरीय बैठकों के चलते यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबी बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से संवाद कर रहे हैं।

ये भी देखें – Trump Tariff War: भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं Donald Trump | India Russia Relations | BE News

यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना

इसी क्रम में आज सीएम योगी की भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात संभव है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नितिन नबीन के साथ सीएम योगी की पहली औपचारिक मुलाकात होगी। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच यूपी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन में हालिया बदलावों के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी नए समीकरण साधने की तैयारी में है। Read More दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी का भव्य उत्सव शुरु, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन

BE NEWS – अयोध्या आज एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उल्लास की साक्षी बनने जा रही है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जा रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल द्वादशी है, जो 22 जनवरी 2024 को हुई प्राण प्रतिष्ठा की तिथि है। इसी शुभ संयोग के कारण आज के दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जा रहा है।

राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन

आज के मुख्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। दोनों नेता राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजन किया और इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिष्ठा द्वादशी से जुड़े पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आज विधिवत समापन होगा।

UP Prayagraj Mahakumbh Defense minister Rajnath Singh CM yogi ...

श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण 

आपको बता दें कि इस विशेष अवसर पर अयोध्या पूरी तरह से सजी-संवरी नजर आ रही है। मंदिरों, सड़कों और प्रमुख चौराहों को फूलों, दीपों और भगवा ध्वजों से सजाया गया है। बीते कई दिनों से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जबकि आज लाखों भक्तों के रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

महाभिषेक के बाद महाआरती

आज भगवान श्रीराम का पंचामृत से विशेष महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रृंगार कर राजभोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती संपन्न होगी। राजभोग के समय लगभग आधे घंटे के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहेंगे। महाआरती और महाभिषेक का प्रसारण मंदिर परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 31 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

रामलला का भव्‍य प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह आज, CM योगी पहुंचे अयोध्‍या

रामकथा पंडाल का आयोजन

दोपहर करीब 1:30 बजे प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का औपचारिक उद्घाटन होगा। इसके साथ ही अंगद टीला परिसर स्थित रामकथा पंडाल में एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संत, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। सभा के कारण आज रामकथा का समय ढाई बजे की बजाय साढ़े तीन बजे निर्धारित किया गया है।

मां अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण

उत्सव के अंतर्गत परकोटे में स्थित छह मंदिरों में से मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। यह ध्वजारोहण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पारंपरिक विधि से किया जाएगा। सेना की एक टुकड़ी प्रोटोकॉल के तहत मौके पर मौजूद रहेगी।

अयोध्याधाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांचवां दिन ...

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा

आज के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को पांच जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग और सहायता दल तैनात किए गए हैं। Read More अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी का भव्य उत्सव शुरु, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, आज होगा रामलला का अभिषेक, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे उपस्थित

BE NEWS – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस बार यह तिथि 31  दिसंबर यानि आज के दिन पड़ रही है। इसके लिए भव्य तैयारियों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष

आपको बता दें कि आज 31 दिसंबर दिन बुधवार को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने वाले है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित होंगे। चार घंटे तक रहकर आयोजित विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

अयोध्या : आज फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ ...

अंगद टीला पर जनता को करेंगे संबोधित

प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के इस अवसर पर आज रामलला का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार कर भोग अर्पित कर आरती की जाएगी। इस अवसर पर रक्षामंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला पर जनता को संबोधित करेंगे।

ये भी देखें- New Year पर स्टंटबाजों की खैर नहीं, पुलिस हुई अलर्ट | BE NEWS

Shri Ram Lalla Pran-Pratishtha, Shri Ram Janam Bhoomi Ayodhya Dham Ji ...

2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज यह वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जो कि कल दिन मंगलवार को संपन्न हुए। जिसके लिए ट्रस्ट ने इस बार कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला को बनाया था। आज के इस शुभ अवसर पर संत- महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में लोग भी इस ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने वाले हैं।

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा

आज के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को पांच जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग और सहायता दल तैनात किए गए हैं।

Read More अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, आज होगा रामलला का अभिषेक, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे उपस्थित

राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर आज से मंडल पूजा का भव्य आयोजन, अयोध्या में पांच दिन तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

BE NEWS – अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने वाले है। इस शुभ अवसर पर आज से मंडल पूजा का प्रांरभ हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य और पेजावर मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ करने वाले है।

सीएम योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे सम्मिलत

आपको बता दें कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आज से मंडल पूजा का शुभारंभ हो रहा है। यह पूजा पांच दिनों तक चलेगी और इसका नेतृत्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य तथा उडुप्पी के प्रसिद्ध पेजावर मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ करेंगे। पूजा का आयोजन रामजन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का मुख्य आयोजन 31 दिसंबर को होगा।  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित होंगे।

Shri Ram Lalla Pran-Pratishtha, Shri Ram Janam Bhoomi Ayodhya Dham Ji ...

2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। ट्रस्ट ने इस बार कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला को बनाया है। श्रद्धालु सुग्रीव पथ के माध्यम से अंगद टीला तक पहुंच सकेंगे। जिला प्रशासन ने रामपथ स्थित श्रीराम चिकित्सालय के पास से गुजरने वाले इस मार्ग का औपचारिक नामकरण भी किया गया है।

दक्षिण भारत के आचार्यों द्वारा पूजा

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार मंडल पूजा के दौरान प्रतिदिन दो बार विधिपूर्वक पूजन होगा। इस पूजा में भगवान श्रीराम के साथ पंचायतन देवताओं और उनके परिकरों की आराधना की जाएगी। दक्षिण भारत से आए आचार्य और वैदिक विद्वान इस अनुष्ठान को कराएंगे।

अयोध्या : आज फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ ...

आंध्र प्रदेश के सीएम पहुंचेंगे अयोध्या 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 28 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। उनके दर्शन-पूजन का कार्यक्रम तय है और उनके मंडल पूजा में शामिल होने की भी संभावना है।

ये भी देखें- योगी सरकार पर सपा प्रवक्ता ने कसा तंजटीटी मनोज यादव सपा प्रवक्ता | BE NEWS

रामकथा, मानस पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोमवार से अंगद टीला पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू होगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीश्री मां आनंदमयी मानस परिवार द्वारा मानस पाठ किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य की रामकथा होगी।

किसी पारिश्रमिक के इस कार्यक्रम में आ रहे कलाकार

29 और 30 दिसंबर को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा और तृप्ति शाक्या भजन प्रस्तुत करेंगे। ट्रस्ट के अनुसार सभी कलाकार बिना किसी पारिश्रमिक के इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। Read More राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर आज से मंडल पूजा का भव्य आयोजन, अयोध्या में पांच दिन तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

BE NEWS – BJP अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत 10 लोग प्रस्तावक बने।

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज 13 दिसंबर दिन शनिवार को अपना  नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया। इसके अनुसार पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो गए। वो पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

Cough syrup scandal: Constable built luxurious houses with ill-gotten gains; ED raids underway at 25 locations

सीएम योगी बने प्रस्तावक

बता दें कि पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, स्मृति ईरानी, ए. के. शर्मा, कमलेश पासवान, सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण और बेबी रानी रॉय ये सभी मौजूद रहें। Read More UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

BE NEWS – लखनऊ में आज ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची हैं। जहां उनके साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं।

सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित गुलजार उपवन में आज यानि 28 नवंबर दिन शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंहुची। जहां मंच पर उनका स्वागत सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

इस दौरान बच्चियों ने मयुर नृत्य की प्रस्तुति कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं छत्तीसगढ़ से आये हुए रंगोली कलाकार ने उनके स्वागत में खुबसूरत रंगोली बनाई। इसके साथ ही उनके लिए एक विशेष कक्ष का प्रबंध भी किया गया है जहां पर वे कुछ समय ध्यान करेंगी।

 

हमारे लिए एक गौरव का क्षण- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए एक गौरव का क्षण है कि हम ध्यान और योग को लेकर इतने बड़े कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहें हैं। उन्होंने ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं और बधाई दी।

मेडिटेशन से दूर होता है तनाव: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में मेडिटेशन मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 1937 में, जब समाज अनेक व्याधियों और चुनौतियों से जूझ रहा था, तब ब्रह्मकुमारीज संस्था की स्थापना हुई। कठिन परिस्थितियों में जन्मी यह संस्था आज राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों में सक्रिय योगदान दे रही है।

PM मोदी ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर किया धर्म ध्वजारोहण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी अयोध्या

उत्तर प्रदेश – अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर आज अभिजीत मुहूर्त में धार्मिक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक सुबह 11:50 बजे विशेष हाइड्रोलिक सिस्टम द्वारा धर्म ध्वजा को शिखर पर स्थापित किया। इस पावन अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

Ram Mandi Dhwaja

अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिन

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज 25 नंवबर दिन मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया। आज का ये पावन अवसर रामनगरी अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिनों में गिना जाएगा। इस खास मौके पर उनके साथ सीएम योगाी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया।

मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सार्थकता दिवस है। राम मंदिर के लिए अपने प्राण देने वालों की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने आज के दिन का सपना देखा था और कई लोगों ने तो इसके लिए अपने प्राणों की आहुति कर दे दी थी ।

मोहन भागवत की भावनात्मक स्मृति

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन राम भक्तों के 500 वर्ष पुराने संघर्ष की सिद्धि का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि आज की उपलब्धि उनके अथक प्रयासों की परिणति है। भागवत ने धर्म ध्वजा पर अंकित प्रतीक—कोविदार वृक्ष—का भी उल्लेख किया और बताया कि यह राम भक्तों के लिए साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।