Trump Ceasefire Announcement: टल गया महायुद्ध! ट्रंप की डेडलाइन से पहले सीजफायर का ऐलान, जानें समझौते की 10 बड़ी शर्तें

Trump Ceasefire Announcement: दुनिया पर मंडरा रहा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा फिलहाल टल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी  विनाशकारी सैन्य कार्रवाई की ‘रात 8 बजे’ की डेडलाइन खत्म होने से महज कुछ घंटे पहले ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) का बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर की।

पाकिस्तानी पीएम की अपील और ट्रंप का फैसला

आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक सीजफायर (Trump Ceasefire Announcement) के पीछे एक दिलचस्प कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के विशेष अनुरोध के बाद हुआ है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान शांति की ओर कदम बढ़ाता है, तो अमेरिका भी एक व्यापक समझौते के लिए तैयार है।

Donald Trump Iran war, US Iran conflict update, no ceasefire Trump  statement 'बातचीत तो हो सकती है, लेकिन सीजफायर बिल्कुल नहीं', ईरान से जारी  जंग के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप - India
Trump Ceasefire Announcement
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: समझौते की सबसे बड़ी शर्त

इस युद्धविराम के पीछे अमेरिका की सबसे पहली और अनिवार्य शर्त ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलना है। दुनिया के तेल व्यापार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस रास्ते को ईरान ने बंद कर रखा था। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान इस शर्त से पीछे हटता है, तो उसे अपने नागरिक बुनियादी ढांचे पर भीषण हमलों का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका ने मानी सभी शर्तें, हासिल की बहुत बड़ी जीत', ईरान की 10 सूत्री  योजना में क्या है? - India TV Hindi
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर समझौता
इजरायल भी सीजफायर में शामिल

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने CNN को पुष्टि की है कि इस दो हफ्ते के सीजफायर (Trump Ceasefire Announcement) में इजरायल भी शामिल है। समझौते के तहत, जब तक बातचीत जारी रहेगी, इजरायल अपनी बमबारी रोक देगा। अमेरिका का मानना है कि वह अपने सैन्य लक्ष्य पहले ही हासिल कर चुका है और अब ईरान के साथ एक स्थायी शांति समझौते के बेहद करीब है।

ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: क्या झुका अमेरिका?

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस सीजफायर (Trump Ceasefire Announcement) को अपनी कूटनीतिक जीत बताया है। ईरान ने 10 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसे समझौते का आधार माना जा रहा है। इस प्रस्ताव की मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं:

1.होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण: जलमार्ग पर ईरान का संप्रभु अधिकार बना रहे।

2.प्रतिबंधों की समाप्ति: ईरान पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना।

3.यूरेनियम संवर्धन: ईरान को यूरेनियम संवर्धन की अनुमति देना।

4.मुआवजे की मांग: अब तक हुए नुकसान के लिए ईरान को मुआवजा मिले।

5.अमेरिकी सेना की वापसी: क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों को पूरी तरह वापस बुलाना।

6.हमला न करने की गारंटी: भविष्य में सैन्य कार्रवाई न करने की प्रतिबद्धता।

7.UNSC के प्रस्तावों का अंत: ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के पुराने प्रस्तावों को खत्म करना।

8.प्रतिरोध का अंत: लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति।

अगले 14 दिन दुनिया के लिए अहम

अगले दो हफ्ते यह तय करेंगे कि क्या यह दुनिया एक स्थायी शांति की ओर बढ़ेगी या फिर युद्ध की आग दोबारा दहकेगी। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यह समय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए है। यदि बातचीत विफल होती है, तो ‘डेडलाइन’ का खतरा फिर से वापस आ सकता है।फिलहाल, कच्चे तेल के बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था ने इस खबर के बाद राहत की सांस ली है। Read More Trump Ceasefire Announcement: टल गया महायुद्ध! ट्रंप की डेडलाइन से पहले सीजफायर का ऐलान, जानें समझौते की 10 बड़ी शर्तें