Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब सम्राट चौधरी होंगे CM? विजय और निशांत के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज…

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है, जिससे राज्य में ‘नीतीश युग’ के एक बड़े अध्याय का अंत माना जा रहा है। इस इस्तीफे के साथ ही नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और सूत्रों की मानें तो बिहार की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथों में जा सकती है।

VIDEO: नीतीश की भावुक विदाई, अब सम्राट CM, विजय और निशांत होंगे डिप्टी सीएम?  बिहार में सियासत तेज - India TV Hindi

राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज

आपको बता दें कि बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की सबसे अधिक चर्चा है कि भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद गठबंधन में नए नेतृत्व पर सहमति बनती दिख रही है।

Bihar Politics

निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM!

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सरप्राइज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम है। सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम पद के लिए मना लिया गया है। बताया जा रहा है कि निशांत पहले संगठन में रहकर अनुभव लेना चाहते थे, लेकिन बदलते समीकरणों के बीच वे अब सरकार का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

निशांत कुमार के साथ-साथ अनुभवी नेता विजय चौधरी के भी डिप्टी सीएम बनने की प्रबल संभावना है। यानी बिहार में एक बार फिर दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लागू होगा।

See also  Bihar Politics: बिहार में 'नीतीश युग' का अंत, राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, नए सीएम पर मंथन तेज

Bihar New CM LIVE: बिहार को आज अलविदा कहेंगे नीतीश कुमार, नई कैबिनेट में  कौन-कौन होंगे मंत्री? देखें संभावित लिस्ट - India TV Hindi

कब होगा शपथ ग्रहण?

ताजा जानकारी के मुताबिक, आज शाम तक नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को नए सीएम और डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। यदि मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल नहीं होता है, तो बाकी कैबिनेट का विस्तार मई के पहले सप्ताह में किया जा सकता है।

नीतीश कुमार की विदाई

नीतीश कुमार का इस्तीफा बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। कई दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहने वाले नीतीश अब अपनी नई भूमिका की ओर देख रहे हैं। राजभवन के बाहर और राजनीतिक कार्यालयों में समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है।