Mahi Vizh’s Post: माही विज का तलाक के बाद इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल, जानिए आखिर कौन हैं वो खास शख्स?

BE NEWS – टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर जय भानुशाली से तलाक के बाद माही ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में माही ने एक खास शख्स के लिए लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

किसके लिए था माही का ये स्पेशल पोस्ट

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस माही विज का अभी हाल में ही तलाक हुआ है। वहीं अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक खास शक्स के लिए एक पोस्ट शेयर की है औक अपने दिल का हाल बयां किया है। एक्ट्रेस ने जिस शख्स के साथ फोटो शेयर की है, वो कोई और नहीं बल्कि उनके बेस्ट फ्रेंड नदीम हैं। इस फोटो में माही नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं, जो किसी खास मौके की ओर इशारा कर रही है। दरअसल, यह पोस्ट नदीम के जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई थी।

ये भी देखें- Trump Threatens Iran | “खून बहा तो हमला तय” | Protesters Warning | BE NEWS

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce:जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों पर ...

कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

माही ने अपने कैप्शन में काफी इमोशनल शब्दों में लिखा कि, “उसके लिए जो मेरी बात सुनता है, भले ही मैं कुछ न कहूं। आप मेरे परिवार हैं, मेरी सुरक्षित जगह हैं, मेरा हमेशा का साथी हैं। आप केवल मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं हैं, आप मेरा आराम, मेरी ताकत, मेरा घर हैं।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, “भले ही दोनों के बीच कभी-कभी बहस हो जाती है या वे चुप भी हो जाते हैं, लेकिन अंत में वे एक-दूसरे के पास ही लौटते हैं। माही ने यह भी कहा कि जिंदगी आसान नहीं रही, लेकिन नदीम के साथ सब कुछ बेहतर लगता है। पोस्ट के अंत में माही ने नदीम से अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि, मैं तुमसे प्यार करती हूं, नदीम आज भी और हमेशा वह उन्हें सुरक्षित महसूस कराते हैं।”

See also  पटौदी पैलेस में सैफ-करीना का रॉयल क्रिसमस सेलिब्रेशन, तैमूर-जेह की मस्ती ने लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल

फैंस कर रहे हैं तरह-तरह के कयास

माही के इस इमोशनल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, माही ने साफ तौर पर नदीम को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है, लेकिन पोस्ट में दिख रही नजदीकियों ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

जय भानुशाली से हो चुका है तलाक

दरअसल जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में गिने जाते थे। दोनों ने 11 नवंबर 2011 को शादी की थी, लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें बेटी तारा उनकी बायोलॉजिकल संतान है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। तलाक के बावजूद जय और माही ने बच्चों के लिए दोस्ताना रिश्ता बनाए रखने का फैसला किया है।