Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

BE NEWS- संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस सत्र में वोट चोरी से लेकर SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार को विपक्षी दल घेर सकते हैं। Read More Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

मृतक BLO के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, सौंपा 2 लाख रुपयों का चेक, भाजपा पर भी सवाल उठाए

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नि और बेटे को 2 लाख रुपयों का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होनें प्रेसवार्ता करते हुए एक बार फिर से SIR पर निशाना साधा।

Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav at a press conference

फूट-फूट कर रोई मृतक  BLO की पत्नि

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 29 नवंबर दिन शनिवार को मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नि और बेटे से मिले और उनको 2 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करी। इस दौरान विजय कुमार की पत्नि फूट-फूट कर रोने लगी और कहा कि, वो बहुत तनाव में थे, और उनका ब्रेन हैमरेज हो गया। प्रशासन ने भी हमारी कोई सहायता नहीं करी। उल्टा उन पर झूठा आरोप लगा दिया।

SIR को लेकर भाजपा पर और चुनाव आयोग पर भी सवाल

दरअसल सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव मृतक BLO विजय कुमार वर्मा के परिजनों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे थे। जहां उन्होनें SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपयों को देने की भी बात कही।

‘अगर मेरे भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख के…’इमरान खान की बहन ने शहबाज शरीफ और मुनीर को दी सीधी धमकी

BE NEWS- पाकिस्तान में इमरान खान की मौत को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। इसको लेकर लगातार वहां प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी उनकी सलामती को लेकर चिंचित है। इन सबके बीच नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को सीधी धमकी दी है।

इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे परिजन

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पंजाब प्रांत के अदियाल जेल में काफी लंबे समय से बंद है। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी अनहोनी के होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। उनके समर्थक और परिजन लगातार जेल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इमरान खान के जिंदा होने का सबूत मांग रहे हैं। हालांकि जेल के अधिकारियों ने तहरीक- ए- इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ को लेकर उड़ रही अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताया था।

Noreen Niazi Imran Khan

सबसे बुरे हालात से गुजर रहा पाकिस्तान

वहीं इन सबके बीच इमरान खान की बहन नौरान नियाजी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को धमकी दी है कि, ‘अगर उनके भाई को कुछ हुआ तो सेना प्रमुख और पीएम शहबाज शरीफ का वंश भी सुरक्षित नहीं रहेगा। आगे उन्होनें कहा है कि, पाकिस्तान आज तक के सबसे खराब और बुरे हालात से गुजर रहा है। असीन मुनीर का शासनकाल हिटलर के शासनकाल से भी अधिक बदतर है। यहां न तो जनता को आवाज उठाने का हक है न ही यहां की मीडिया को।’

सफला एकादशी पर व्रत और पूजन से बन जाते है सारे काम, आइए जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पुजा विधि व इसके महत्व…

BE NEWS – हर साल पौष माह की कृष्ण पक्ष की तिथि को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित ये व्रत रखने से सारे बिगड़े हुए काम बन जाते है। जीवन में धन- धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पुजन विधि व इसके महत्व के बारे में…. Read More सफला एकादशी पर व्रत और पूजन से बन जाते है सारे काम, आइए जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पुजा विधि व इसके महत्व…

शादी टलने के बाद पहली बार सामने आया स्मृति और पलाश का रिएक्शन, इंस्टाग्राम बायो में किया बड़ा बदलाव

BE NEWS- सोशल मीडिया पर लगातार इन दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी टलने के बाद उनके अलग  होने की अफवाहें चल रही हैं। इन सभी अफवाहों के बीच दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि जिनसे इन खबरों पर अब फुल स्टाप लग गया है।

स्मृति मंधाना ने आखिरकार इस तरह किया लकी ब्वॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार

पलाश ने स्मृति को दिया धोखा?

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, पर अचानक से स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिस कारण उनकी शादी टल गयी। फिर पलाश की भी तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। इन सबके बीच में पूरे सोशल मीडिया पर यह खबर भी तेजी से फैल गयी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। वहीं पलाश की चैट्स की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुईं, जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिल गई।

डब्लूपीएल 2024 : स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें हुई वायरल ...

दोनों अभी भी एक साथ

स्मृति और पलाश की शादी टलने के बाद से ही दोनों अब तक चुप थे। वहीं अब पहली बार दोनों का रिएक्शन सामने आया है। दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम बायो में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होनें अपने बायो में ‘नजर’ वाला इमोजी लगाया है। जिसके बाद उन्होनें यह बता दिया है कि दोनों अभी भी एक साथ है, और उनका प्यार अभी भी पहले की तरह ही है। साथ ही उनके इस इमोजी लगाने से साफ दिख रहा है कि वह बताना चाह रहे हैं कि उनके प्यार को नजर लग गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक

BE NEWS- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल की लंबी बीमारी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने निधन हो गया। कानपूर से तीन बार सांसद रह चुके है, श्रीप्रकाश जायसवाल ।

हार्ट अटैक पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में निधन

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश जायसवाल का 28 नवंबर दिन शुक्रवार रात को हार्ट अटैक पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कल अचानक से उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनको किदवई नगर स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से उनको कानपुर स्थित कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनके मृत घोषित कर दिया।

74 साल के श्रीप्रकाश ने लोकसभा चुनाव के लिए ठोंकी ताल, बोले-'मैं अभी ...

राजनैतिक जगत के लिए एक बड़ा क्षति

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने 1999, 2004 और 2009 में कानपूर से सासंद रहे हैं। उनका जाना राजनैतिक जगत के लिए एक बड़ा क्षति है। उन्होनें 2011 से 2014 तक कानपुर में कोयला मंत्री का पदभार संभाला। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनका निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति- मल्लिकार्जून खड़के

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़के ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘ वे एक सच्चे कांग्रेसी थे। उन्होनें कानपुर के विकास के लिए और उसके कल्याण के लिए बहुत ही लगन और मेहनत के साथ कार्य किया। उनका निधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है।’ इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूँ।

सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

BE NEWS – कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही धमासान के बीच आज सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठक हुई। कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच चल रही विवाद की खबरों पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। Read More सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की अटकलों पर आज विराम लग गया है। पिछले कई दिनों से उनकी यात्रा पर चर्चा चल रही थी। रुसी राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों के बीच मुहर लग सकती है।

Read More India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर

सीएम योगी से मुलाकात कर मूक-बधिर खुशी गुप्ता का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, अपने हाथों से बनाई पेंटिंग की भेंट

BE NEWS-  कानपुर की मूक-बधिर (दिव्यांग) किशोरी खुशी गुप्ता का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया, जब वह बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग उपहार में दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उसकी प्रशंसा की, बल्कि उसके उपचार और परिवार की मदद का आश्वासन भी दिया।

बिना बताए ही कानपुर से लखनऊ पहुंची खुशी

दरअसल पिछले कई वर्षों से खुशी योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद कर रही थी, लेकिन उसके पिता जो कि कानपुर में गार्ड की नौकरी करते हैं, बार-बार उसे यह सोचकर मना कर देते थे कि मुख्यमंत्री से मिल पाना संभव नहीं होगा। लेकिन पिछले सप्ताह जब खुशी बिना बताए ही कानपुर से लखनऊ पहुँच गई और लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में भटकती हुई खुशी को गश्त पर निकले इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने देखा। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह मूक-बधिर है और सीएम योगी से मुलाकात करना चाहती है। ट्रांसलेटर की मदद से उसकी बात समझी गई और इंस्पेक्टर ने वादा किया कि वह उसकी मुलाकात करवाने की कोशिश करेंगे और उनका यह प्रयास सार्थक रहा।

खुशी के ऑपरेशन और स्पीच थैरेपी की तैयारी 

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान खुशी और उसके पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। परिवार फिलहाल कानपुर में किराए के मकान में रहता है। खुशी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत लखनऊ में परिवार के ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही खुशी के ऑपरेशन और स्पीच थैरेपी की तैयारी शुरू करने को कहा। उन्होनें परिवार को आश्वासन दिया कि इलाज के बाद खुशी सुन भी सकेगी और बोल भी पाएगी।

सीएम योगी को अपनी बनाई पेंटिंग्स कीं भेंट 

मुलाकात के दौरान खुशी ने सीएम योगी को अपनी बनाई पेंटिंग्स भेंट कीं। उसके पिता ने बताया कि वह बचपन से ही सीएम योगी की तस्वीरें बनाती रही है। सीएम योगी ने न सिर्फ उसकी पेंटिंग्स स्वीकार कीं बल्कि परिवार को उपहार देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री खुशी के इलाज और स्पीच थैरेपी को लेकर बात करते दिख रहे हैं।

Haridwar: अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सीएम धामी ने बुलाई बैठक, अमृत स्नान की तिथियों की घोषणा की

BE NEWS-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने आज हरिद्वार में साधु- संतों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होनें होने वाले अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों व स्नान और शाही स्नान को लेकर चर्चा की।

अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक

आपको बता दें कि आज दिन शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले ‘अर्धकुंभ 2027’ की तैयारियों को लेकर डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेले में होने वाले स्नान और शाही स्नान पर और उनकी तिथियों पर चर्चा की। इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के दो- दो प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

ardh kumbh haridwar 2027 dates

पहला शाही स्नान मकर सक्रांति के दिन

सीएम धामी ने बताया कि, ” हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 मेले का पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2027 मकर सक्रांति के दिन होगा। वहीं दूसरा अमृत स्नान 6 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन होगा । फिर 11 फरवरी बसंत पंचमी,  20 फरवरी माघ पुर्णिमा और 6 मार्च महाशिवरात्रि के दिन अमृत स्नान होगा। वहीं मेह सक्रांति का अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्रीराम नवमी का 15 अप्रैल और चैत्र पुर्णिमा का शाही स्नान 20 अप्रैल को होगा।”

दिव्य और भव्य रुप प्रदान करने के लिए मांगे सुझाव  

उन्होनें सभी अखाड़ों को आमंत्रित किया। इसके साथ ही हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 मेले को और दिव्य और भव्य रुप प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे हैं।