India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”
India-US Trade Deal – केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुई नई India-US Trade Deal को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने इस समझौते को भारत के हित में बताते हुए इसे बहुत अच्छी ट्रेड डील करार दिया। इस डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगाया जाने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय
आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच हुई बहुत अच्छी India-US Trade Deal की आधिकारिक घोषणा की। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद संभव हुआ है।
पीयूष गोयल ने बताया कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया टेलीफोन बातचीत के बाद सामने आया है। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर समझौता
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत और भरोसेमंद संबंधों का लाभ भारत को मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ किया गया यह व्यापार समझौता न केवल पड़ोसी देशों बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ है।
गोयल ने बताया कि यह समझौता अचानक नहीं हुआ, बल्कि बीते कई महीनों से दोनों देशों की वार्ता टीमें लगातार बातचीत और विचार-विमर्श में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि यह डील देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
ये भी देखें – India-US Trade Deal पर बड़ा ब्रेकथ्रू। BE NEWS

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की पुष्टि
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि India-US Trade Deal पर सहमति बन गई है और भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ में कटौती की जा रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि, ‘140 करोड़ भारतीयों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान में औपचारिक रूप से ट्रेड डील शब्द का उल्लेख नहीं किया गया।’
ये भी देखें – Mardaani 3 Movie Review: Rani Mukerji is BACK!

संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना
पीयूष गोयल ने संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों – जैसे डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संसद में व्यवहार अस्वीकार्य था। गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद चेयर के पास जाकर स्पीकर का अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने संसद के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश को जानकारी देना जरूरी समझा।
अमेरिका में विदेश मंत्री जयशंकर
इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वह 2 से 4 फरवरी तक वाशिंगटन में रहेंगे, जहां वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रीयल’ बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी।