UP BJP President: कल होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, आज भरेंगे नामांकन

BE NEWS – बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन प्रक्रिया आज शुरु होने वाली है। यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल किया जाएगा। इस रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। जिसके लेकर अब राजनैतिक हलचल मची हुई है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम

आपको बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना है। BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ रहा है। पंकज चौधरी, पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि इस पद के लिए दो और नामों पर चर्चा तेज है। जिनमें यूपी के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और बाबूराम निषाद के नाम भी सम्मिलित है।

दिल्ली में जल्द ही बनेगी बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार... जानिए नंबर ...

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए बड़ा दिन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। 13 दिसंबर यानि आज नामांकन किया जाएगा और 14 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया लखनऊ स्थित कार्यालय पर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगी। नामांकन दखिल करने के लिए पंकज चौधरी आज लखनऊ पहुंचेंगे। उनके नाम के लेकर पार्टी संगठन और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचन की पूरी संभावना जताई जा रही है।

ये भी देखे: SIR Controversy : UP में SIR से BJP की बढ़ी टेंशन! 17% फॉर्म गायब | CM Yogi | BE NEWS

See also  PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

दोपहर 1 बजे प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

14 दिसंबर दिन रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी औपचारिक रुप से ऐलान कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद की इस रेस को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक हलचल मची हुई है।