वृंदावन नाव हादसा: यमुना में नाव पलटने से 10 की मौत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

वृंदावन नाव हादसा : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब पंजाब के लुधियाना से करीब 132 श्रद्धालुओं का एक समूह वृंदावन दर्शन के लिए आया हुआ था। सभी श्रद्धालु नाव के जरिए यमुना नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज हवाओं और असंतुलन के कारण नाव हादसे का शिकार हो गई।

पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता देने का ऐलान 

आपको बता दें कि कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार को एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां केसी घाट के पास यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस दुखद घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचा लिया गया है।

पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Ahmedabad Plane Crash PM Narendra Modi Says Heartbreaking Beyond Words शब्दों से परे, दिल दहला देने वाली घटना, अहमदाबाद विमान हादसे पीएम मोदी ने जताया दुख, India News in Hindi - Hindustan

सीएम योगी ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश 

वहीं, इस घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

See also  BSP सुप्रीमो मायावती आज मना रही अपना 70वां जन्मदिन, सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

Vrindavan boat accident in Yamuna, 6 dead many missing update | Mathura Accident News: मथुरा हादसे पर PM मोदी ने कहा- 'दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं', CM योगी ने जताया दुख,

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी के बीच में पहुंचने के बाद नाव तेज हवाओं की वजह से डगमगाने लगी और एक तैरते हुए पोंटून (पीपा पुल के हिस्से) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव पलट गई और उसमें सवार लोग पानी में गिर गए।

बताया जा रहा है कि हाल ही में बढ़ते जलस्तर के कारण पीपा पुल को हटाया गया था, लेकिन कुछ पोंटून नदी में ही रह गए थे। इन्हीं में से एक से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।

वृंदावन नाव हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, पांच लापता; प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में कराया गया भर्ती 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं की सूची का मिलान किया जा रहा है और कुछ लोग अब भी लापता हो सकते हैं। मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।

मथुरा: वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, 10 लोगों की मौत; 15 को बचाया गया... कई अभी भी लापता | Mathura vrindavan steamer accident shringar ghat boat capsize rescue

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वृंदावन नाव हादसा सोशल मीडिया पर इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं और स्थानीय मल्लाह उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।