Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें।

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया।

ये भी देखें- PM Modi in Lucknow Live: PM Modi अटल जयंती पर देश को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ | BE New

अटल जयंती पर PM मोदी करेंगे लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनायक देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक बार कहा था कि, “अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा” और आज वही दृश्य देश में दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अटल जी को भारत रत्न देकर सरकार ने देश का गौरव बढ़ाया है।

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल ...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से महंगाई दर में कमी आई है और विकास दर लगभग आठ प्रतिशत तक पहुंची है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत हुई है। आज के समय में अब भारत अगर कुछ बोलता है तो पूरा विश्व उसको सुनता है। आज पूरे विश्व में देश की छवि बेहतर हुई है। देश को गौरव दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। Read More Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल का कुछ देर में लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर दिन गुरुवार यानि आज लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए वो राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का वो अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसको लेकर जोरों- शोरों से चल रही तैयारियां आज पूरी हो चुकी है।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

ये भी देखें- बांग्लादेश पर फूटा बजरंग दल का गुस्सा | पुतला फूंका | बड़ा ऐलान | Latest Breaking News | BE NEWS

शहर सजा, आयोजन स्थल भव्य

लोकार्पण को लेकर राजधानी को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल के साथ-साथ प्रमुख सड़कों, चौराहों और डिवाइडरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया है। स्ट्रीट लाइट पोलों पर रंगीन झालरें लगाई गई हैं और दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों के पौधे मंगाए गए हैं।

सुरक्षा और पार्किंग के व्यापक इंतजाम

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आसपास के जिलों से करीब 2000 बसें लोगों को लेकर पहुंचेंगी। इनके लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां लगभग 2600 बसों और 2000 कारों के खड़े होने की व्यवस्था है। सुचारु संचालन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

65 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। दिसंबर 2022 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में स्थापित तीनों कांस्य प्रतिमाएं 65 फीट ऊंची हैं, जिनके निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं मूर्तिकार माटू राम द्वारा बनाई गई हैं। Read More बसंतकुंज में आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, पीएम मोदी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण

पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

BE NEWS- पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका में दित्वाह चक्रवात के बाद हुई तबाही के बाद हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। भारत हमारे पड़ोसी देश को इस संकट की घड़ी में 45 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

संभव मदद देने का दिलाया भरोसा 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। दित्वाह चक्रवात से हुई तबाही के कारण श्रीलंका आर्थिक संकट से जुझ रहा है। भारत ने इस दौरान ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ चला कर इस अभियान के तहत जरुरतमंद लोगों की मदद की थी। वहीं अब एक बार फिर से भारत ने अपने पड़ोसी देश को प्राकृतिक आपदा के बाद हर संभव मदद के साथ- साथ 45 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

ये भी देखें- Indresh Upadhyay का धार्मिक मंच से विवादित बयान कहा- “यादव श्रीकृष्ण के वंशज नहीं” | BE News

India Sri Lanka Relations: 'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का ...

भारत- श्रीलंका के संबंधों का प्रतीक

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत मिलकर श्रीलंका के जीवन को एक बार फिर से पटरी पर लाने और देश को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने ऑपरेशन सागर बंधु की सराहना करते हुए कहा कि आपातकाल के समय जरुरी सामान, राहत सामाग्री, खोज व बचाव कार्यों में लगे हुए भारतीय दलों ने चिकित्सा व आपात की स्थिति से निपटने के लिए और संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए हमारे पड़ोसी देश की हर संभव मदद की थी। इस अभियान के तहत कई लोगों की सहायता की गई । इसे भारत- श्रीलंका के संबंधों का प्रतीक माना गया। Read More पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया साइन, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता हुआ साफ

BE NEWS: भारत अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रोफर लक्सन के फोन पर बातचीत के बाद FTA की संयुक्त घोषणा की।

मार्च 2025 समझौते पर बातचीत की शुरुआत 

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 महीने की बातचीत के बाद एक फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट साइन किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रोफर लक्सन के साथ फोन पर बातचीत के बाद इस मुक्त व्यापार समझौते की संयुक्त घोषणा की। बता दें कि इस समझौते पर बातचीत की शुरुआत मार्च 2025 में हुई थी, जब न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्ट्रोफर लक्सन भारत दौरे पर आये थे। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर का इन्वेस्ट किया जाएगा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ ये फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट दोनों देशों के बीच के बीच ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन के नए अवसर भी बढ़ेगें। दोनों देशों के बीच ये समझौता आर्थिक रिश्तों को मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Read More भारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया साइन, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता हुआ साफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

BE NEWS – पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम पर पढ़ाई से संबधित बातों और मानसिक स्वास्थ पर उनसे बात  की।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम दौरे पर है। आज अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप पर मौजूद छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद किया। जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। लगभग 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर मौजूद रहे और छात्रों से पढ़ाई, परीक्षा के तनाव, समय और जीवन से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से प्रधानमंत्री फ्लोटिंग ब्रिज के माध्यम से क्रूज शिप तक पहुंचे।

ये भी देखें- Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर क्रूज पर सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। नदी पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। एहतियात के तौर पर शनिवार से दो दिनों के लिए फेरी सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस क्रूज कार्यक्रम से ब्रह्मपुत्र नदी पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

विभिन्न जिलों के छात्रों की सहभागिता

इस संवाद में कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। Read More पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से अब तक 25 लोगों की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

BE NEWS – गोवा के मशहूर नाइट क्लब में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक ब्लास्ट होने की वजह से क्लब में भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर जांच के आदेश दिए हैं।

क्लब के किचन में हुआ हादसा 

आपको बता दें कि गोवा जो कि देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में अचानक कल देर रात भीषण ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी। इस आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। हादसा क्लब के किचन में हुआ था और इसमें मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टॉफ के लोग बताए जा रहे हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है।

GOA NIGHTCLUB FIRE

सीएम प्रमोद सावंत ने लिया घटना स्थल का जायजा

हादसे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसे के समय जोरदार ब्लास्ट की आवाज आयी थी, जिसके बाद पूरे क्लब में आग फैल गयी। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान 

वहीं इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम

आपको बता दें कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कई सांसद एंव मंत्री भी उपस्थित रहें और उनको याद किया।

Dr. Babasaheb Ambedkar - ssf-map

ये भी देखेंPutin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए लिखा कि, ‘ उनका दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को हमेशा राह दिखाती रहेगी। उन्होनें पीढियों को इंसानी गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने का दिशा में राह दिखाते रहेगें है।

उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा- ‘ बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि। उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत को बचाने के लिए मेरे संकल्प को और भी मजबूत करती है। इसके साथ ही भारत को समावेशी और करुणाशील भारत को बनाने में हमारे संकल्प को प्रेरित करती है। ‘

PM मोदी ने श्रीराम मंदिर के शिखर पर किया धर्म ध्वजारोहण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी अयोध्या

उत्तर प्रदेश – अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर आज अभिजीत मुहूर्त में धार्मिक ध्वजारोहण संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक सुबह 11:50 बजे विशेष हाइड्रोलिक सिस्टम द्वारा धर्म ध्वजा को शिखर पर स्थापित किया। इस पावन अवसर पर RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

Ram Mandi Dhwaja

अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिन

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज 25 नंवबर दिन मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया। आज का ये पावन अवसर रामनगरी अयोध्या के इतिहास का स्वर्णिम दिनों में गिना जाएगा। इस खास मौके पर उनके साथ सीएम योगाी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया।

मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए सार्थकता दिवस है। राम मंदिर के लिए अपने प्राण देने वालों की आत्मा को आज शांति मिल रही होगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने आज के दिन का सपना देखा था और कई लोगों ने तो इसके लिए अपने प्राणों की आहुति कर दे दी थी ।

मोहन भागवत की भावनात्मक स्मृति

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन राम भक्तों के 500 वर्ष पुराने संघर्ष की सिद्धि का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि आज की उपलब्धि उनके अथक प्रयासों की परिणति है। भागवत ने धर्म ध्वजा पर अंकित प्रतीक—कोविदार वृक्ष—का भी उल्लेख किया और बताया कि यह राम भक्तों के लिए साहस, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।