Dhurandhar Day 5 Collection: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पांचवें दिन फिल्म ने की रिकार्ड तोड़ कमाई

BE NEWS – रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। महज पांच दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। पांच दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई कर ली है। ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है। सोमवार के मुकाबलें इस फिल्म ने मंगलवार ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म अब 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया हंगामा, 106.50 करोड़ ...

पहले वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा

आदित्य धर के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और चौथे दिन यानि सोमवार को 23.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पंसद किया है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से फोटोज हुई वायरल, भारतीय सेना की वर्दी में पहने नजर आए सलमान और चित्रागंदा सिंह

BE NEWS – सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान और चित्रागंदा सिंह दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

लद्दाख में सैन्य वर्दी में दिखे सलमान खान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट से ...

चर्चाओं में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में काफी चर्चाओं में है। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह के साथ उनकी फोटो सामने आयी है। इस तस्वीर में दोनों ही भारतीय सेना की वर्दी में एक फैन के साथ पिक्चर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म के सेट से है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है। लद्दाख के बाद अब मुंबई में भी फिल्म ने शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Image

‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के उपन्यास पर आधारित

बैटल ऑफ गलवान फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ के एक उपन्यास पर आधारित है, जोकि 2020 में गलवान की घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष पर आधारित आधारित मूवी है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जिसमें सलमान एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे है। इस फिल्म के अगले साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए घर में किया प्रवेश, इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर दिखाई झलकियां…

BE NEWS – बॉलीवुड के मशहुर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से अपने घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। एक लंबे इंतजार के बाद उनका ये ड्रीम हाउस बन कर तैयार हो चुका है। अपने इस नए घर में उन्होनें आज एंट्री ले ली है। जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अपने नए घर को लेकर चर्चा में कपल

आपको बता दें कि बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फैन्स उन पर हमेशा प्यार बरसाते हैं और उनके हर नए कदम को सेलिब्रेट करते हैं। लंबे समय से यह कपल अपने नए घर को लेकर चर्चा में थे। अब यह आलीशान घर पूरी तरह तैयार हो चुका है, और इसी में कपल ने परिवार के साथ गृह प्रवेश किया है।

पिता ऋषि कपूर को किया याद

आलिया ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए इस खास पल को अपने फैन्स से भी जोड़ा। शेयर की गई तस्वीरों में घर के अंदर की झलक भी देखने को मिलती है। सफेद और लकड़ी के टोन से सजा यह नया घर काफी शांत और एलीगेंट फील देता है। रणबीर आलिया के घर में ऋषि कपूर की की फोटो भी लगी हुई है। जिसके आगे वो हाथ जोड़े सर झुका कर खड़े है।

250 करोड़ की कीमत से बना घर

तस्वीरों में आलिया बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं, लेकिन हमेशा की तरह राहा का चेहरा तस्वीरों में नहीं दिखाया गया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर 250 करोड़ की कीमत से बने इस घर की झलकियों में दिखाया गया है।

589200002_18557131756021763_5565722568648729874_n

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी हुयी है। वहीं एक्टर को व्हाइट कुर्ता पायजामा पहन रखा है। इसके साथ ही एक फोटो में नीतू कपूर को अपनी बहू आलिया को गले लगाए देखा जा सकता है

Putin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

‘कांतारा-1’ की देवी को महिला भूत कहकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अब मांगी माफी, कहा- “मेरी मंशा सिर्फ फिल्म…”

BE NEWS- बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह ने गोवा में हुए इंटर नेशनल फिल्म फेस्टीवल में मूवी कांतारा चैप्टर -1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की थी। उसी के दौरान उन्होनें फिल्म में दिखाई गई देवी को महिला भूत बताया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। उन पर लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लग रहा था। जिलके बाद रणवीर ने अब खुद की सफाई देते हुए माफी मांगी है। Read More ‘कांतारा-1’ की देवी को महिला भूत कहकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, अब मांगी माफी, कहा- “मेरी मंशा सिर्फ फिल्म…”

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद पत्नि हेमा मालिनी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- “यह खालीपन जीवनभर…”

BE NEWS – बॉलीवुड के ही- मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेद्र के निधन के बाद उनकी पत्नि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने इमोशनल पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट पर उन्होनें धर्मेंद्र के साथ गुजारे पलों की तस्वीरें भी साझा की। Read More बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद पत्नि हेमा मालिनी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- “यह खालीपन जीवनभर…”