डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, कहा- “भाजपा सरकार गरीबों की मदद के लिए हर वक्त तैयार…”

BE NEWS – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है और कोई भी व्यक्ति अपने आप को अकेला न समझे।

निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं तथा निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, जहां भोजन, चाय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर भाजपा

आगे उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है और कोई भी व्यक्ति अपने आप को अकेला न समझे। भाजपा जनता की पार्टी है और हम सभी एक परिवार की तरह हैं। बीजेपी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर है।

ये भी देखें- भारत रत्न श्रद्धेय Atal Bihari Vajpayee की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन | BE News – YouTube

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद

कार्यक्रम के तहत कैंट मंडल प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ – चारों मंडलों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वाजपेयी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, मनोज श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री प्रशांत मिश्र और विधानसभा संयोजक विनायक पांडेय उपस्थित रहे।

ये भी देखें- Breaking News: Gurmeet Ram Rahim को 40 दिन की मिली पैरोल | Baba Ram Rahim | BE News – YouTube

इसके साथ ही पार्षद सुशील तिवारी, नगर मंत्री योगेंद्र पटेल, पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर मिश्र, लखविंदर पाल, मानस बाहरी, अतुल सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा, अनिल पांडेय, संदीप, राजकुमार गौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। Read More डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में जरूरतमंदों को बांटे कंबल, कहा- “भाजपा सरकार गरीबों की मदद के लिए हर वक्त तैयार…”

जर्मनी दौरे पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ” जांच एजेंसियों को केंद्र हथियार के रुप में…”

BE NEWS – काग्रेंस नेता राहुल गांधी इस समय जर्मनी दौरे पर हैं। जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जांच एंजेसियों को हथियार के रुप में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया।

लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला

आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर जर्मनी दौरे पर पहुंचे हैं। जहां बर्लिन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से आड़े हाथ लिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि, जांच एजेंसियों को केंद्र हथियार के रुप में इस्तेमाल कर रही है। जिससे कि ये दिख रहा है कि भारत के व्यापारी विपक्षी दलों के बजाय भाजपा को आर्थिक मदद दे रहे हैं। राहुल गांधी ने इसको लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।

ये भी देखें – Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE NEWS

'भारत में चुनावी तंत्र में गड़बड़ी', राहुल गांधी के जर्मनी में दिए बयान ...

खुफिया एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल

राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का कर रही है। इन खुफिया एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास BJP के खिलाफ जीरो मामले हैं। जबकि अधिकतर मामले उन लोगों के खिलाफ है जो लोग उनका विरोध करते है। राहुल ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा भी उठाया और भारत की चुनाव प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए। Read More जर्मनी दौरे पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ” जांच एजेंसियों को केंद्र हथियार के रुप में…”

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

BE NEWS – पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम पर पढ़ाई से संबधित बातों और मानसिक स्वास्थ पर उनसे बात  की।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम दौरे पर है। आज अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप पर मौजूद छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद किया। जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। लगभग 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर मौजूद रहे और छात्रों से पढ़ाई, परीक्षा के तनाव, समय और जीवन से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से प्रधानमंत्री फ्लोटिंग ब्रिज के माध्यम से क्रूज शिप तक पहुंचे।

ये भी देखें- Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर क्रूज पर सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। नदी पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। एहतियात के तौर पर शनिवार से दो दिनों के लिए फेरी सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस क्रूज कार्यक्रम से ब्रह्मपुत्र नदी पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

विभिन्न जिलों के छात्रों की सहभागिता

इस संवाद में कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे। Read More पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

“दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला

BE NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुवाहाटी के गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए काग्रेंस पर जमकर निशाना साधा।

गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

आपको बता दें कि असम के गुवाहाटी में आज पीएम मोदी ने गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जहां मंच पर से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने काग्रेंस पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, असम और पुर्वोत्तर का विकास कांग्रेस सरकार के एजेंडे में कभी था ही नहीं। उनकी सरकार में बैठे लोग कहते थे कि असम और पुर्वोत्तर में जाता ही कौन है। उन्हें लगता था कि यहां आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की कोई जरूरत नहीं है।” प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी सोच के कारण दशकों तक पूरे क्षेत्र की उपेक्षा हुई, जिसे उनकी सरकार अब एक-एक कर सुधार रही है।

हिंसा से विकास तक का सफर

आगे उन्होंने कहा कि, जिन इलाकों की पहचान पहले हिंसा और खून-खराबे से होती थी, आज वहां 4G और 5G तकनीक के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, वे अब ‘आकांक्षी जिले’ बन चुके हैं और आने वाले समय में यही क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरेंगे।

आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज

पीएम मोदी ने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर को विशेष प्राथमिकता दी है। असम आज भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभर रहा है और आसियान देशों से भारत को जोड़ने में एक अहम ब्रिज की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल भविष्य में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। Read More “दशकों की उपेक्षा को अब विकास में बदल रही है सरकार…” गुवाहाटी में पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर तीखा हमला

लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में आज पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में सीएम योगी की उपस्थति में  इसकी औपचारिक रुप से घोषणा कर दी गई है।

7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी

आपको बता दें कि आज यूपी भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रिय मंत्री और महाराज गंज से 7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी का नाम 17वें प्रदेश अध्यक्ष के रुप में घोषित कर दिया गया। जिसका ऐलान चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल ने किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहें।

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा

नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार किया ग्रहण

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शखंनाद वादन के साथ हुई। जिसके बाद पंकज चौधरी ने यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी, चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेस पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें। पंकज चौधरी का निर्विरोध चुनाव जीतना तय था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया था।

कुर्मी वोट बैंक पर बीजेपी की बड़ी चाल

पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और वह इस समुदाय से आने वाले चौथे नेता हैं जिन्हें यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार और ओम प्रकाश सिंह भी इस पद पर रह चुके हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। वह वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और इससे पहले भी 2021 में इसी पद पर रह चुके हैं।

ये भी देखें:Sanjay Singh Speech Rajyasabha: BJP पर बरसे संजय सिंह! “वक्त बताएगा कौन है गद्दार!” BE NEWS

पंकज चौधरी की राजनैतिक शुरुआत

ओबीसी वर्ग की कुर्मी जाति से आते हैं। महाराजगंज से 7 बार सांसद रह चुके हैं, राजनीति की शुरुआत पार्षद के तौर पर की थी। इसके साथ ही गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। साथ ही 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव जीता। लेकिन 1999 और 2009 में चुनावी हार का सामना पड़ा। उनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने मजबूती से वापसी की है। Read More लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान

दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन, SIR और वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी रैली को करेंगे संबोधित करेंगे

BE NEWS – दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस द्वारा SIR और वोट चोरी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। इस आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

'बिहार में भी चुनाव चोरी करने की फिराक में भाजपा...', SIR विवाद के बीच ...

आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर दिन रविवार यानि आज कांग्रेस द्वारा एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ महारैली आयोजित की जा रही है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस महारैली में दिल्ली के हर बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था

महारैली को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। देवेंद्र यादव ने कहा कि, ‘ जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले दिल्ली पहुंचे हैं, उनके ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी कार्यकर्ता को असुविधा न हो। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ होर्डिंग, बैनर और पोस्टर पूरे दिल्ली के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्रों में लगाए गए हैं। ‘

Read More दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन, SIR और वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी रैली को करेंगे संबोधित करेंगे

UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

BE NEWS – BJP अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत 10 लोग प्रस्तावक बने।

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 

दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज 13 दिसंबर दिन शनिवार को अपना  नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया। इसके अनुसार पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो गए। वो पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

Cough syrup scandal: Constable built luxurious houses with ill-gotten gains; ED raids underway at 25 locations

सीएम योगी बने प्रस्तावक

बता दें कि पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, स्मृति ईरानी, ए. के. शर्मा, कमलेश पासवान, सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण और बेबी रानी रॉय ये सभी मौजूद रहें। Read More UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

UP BJP President: कल होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, आज भरेंगे नामांकन

BE NEWS – बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामाकंन प्रक्रिया आज शुरु होने वाली है। यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल किया जाएगा। इस रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। जिसके लेकर अब राजनैतिक हलचल मची हुई है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम

आपको बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होना है। BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ रहा है। पंकज चौधरी, पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि इस पद के लिए दो और नामों पर चर्चा तेज है। जिनमें यूपी के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और बाबूराम निषाद के नाम भी सम्मिलित है।

दिल्ली में जल्द ही बनेगी बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार... जानिए नंबर ...

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए बड़ा दिन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। 13 दिसंबर यानि आज नामांकन किया जाएगा और 14 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया लखनऊ स्थित कार्यालय पर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच होगी। नामांकन दखिल करने के लिए पंकज चौधरी आज लखनऊ पहुंचेंगे। उनके नाम के लेकर पार्टी संगठन और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचन की पूरी संभावना जताई जा रही है।

ये भी देखे: SIR Controversy : UP में SIR से BJP की बढ़ी टेंशन! 17% फॉर्म गायब | CM Yogi | BE NEWS Read More UP BJP President: कल होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे, आज भरेंगे नामांकन

PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

BE NEWS: पीएम मोदी आज संसद भवन में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ) के सांसदों के साथ बैठक करेंगें। ये बैठक ऐसे समय पर की जा रही है, जब पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।

विधानसभा चुनाव पर चर्चा

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में उत्तर प्रदेश के NDA सांसदों के साथ में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगानी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें चुनावी रणनीति बनाई जायेगी।  पार्टी में मजबूती लाने के लिए पीएम मोदी विभिन्न राज्यों के सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहें है, और जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है।

चुनाव से पहले में चढ़ा सियासी पारा, बिहार NDA के 30 सांसदों ने संसद भवन ...

प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र के दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रांतीय परिषद के सदस्यों का चयन प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। जिसमें 403 में से 327 सदस्य चुने जा चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।

बता दें कि शनिवार शाम तक यह तय हो जाएगा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष आखिर कौन होगा। किसके हाथ में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। जिसकी घोषणा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचने पर करेंगे। कयास ये लगाये जा रहें है कि BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ सकता है।

ये भी देखें: Cough Syrup तस्करी सिंडिकेट पर ईडी की सबसे बड़ी रेड! लखनऊ में बर्खास्त सिपाही की कोठी सील | BE News Read More PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, वंदे मातरम्, इंडिगो विवाद और यूपी में मतदाता सूची पर उठाए बड़े सवाल

BE NEWS- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। वंदे मातरम् विवाद से लेकर इंडिगो एयरलाइंस, उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची और दिल्ली प्रदूषण तक उन्होनें केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की नीतियों को सवाल खड़ा किया।

वंदे मातरम् को लेकर भाजपा पर आरोप

बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का वंदे मातरम् से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, बल्कि इतिहास में उनके नेताओं का व्यवहार इसके विपरीत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा के पुरखों ने अंग्रेज़ों की मुखबिरी की थी। RSS ने 52 वर्षों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया और लाहौर अधिवेशन में तिरंगे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। भाजपा वंदे मातरम् के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक पाप छिपाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

इंडिगो एयरलाइन विवाद

इंडिगो संकट पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा और एयरलाइन कंपनी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को 31 करोड़ रुपये चंदा देने के बाद इंडिगो मनमानी कर रही है। सारा रिकॉर्ड सामने आ चुका है कि भाजपा नेताओं ने एयरलाइन से चंदा लिया है। बड़े उद्योगपतियों से काला चंदा लेकर भाजपा अपनी राजनीतिक मशीनरी चलाती है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा- सर्वे ...

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मुद्दे पर संजय सिंह कहा कि, पहले उन्होंने 2 करोड़ वोट हटाए जाने की आशंका जताई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में 3 करोड़ वोट काटे जाने की बात सामने आ रही है। औसतन हर विधानसभा में लगभग 74 हजार वोट हटाए जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है। अगर इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ होगी, तो चुनाव कराना ही बेमानी हो जाएगा।

ये भी देखे: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! | – YouTube

कई अहम मुद्दो पर चर्चा की मांग

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर उन्होंने सरकार करते हुए आलोचना की और कहा कि, वायु प्रदूषण जानलेवा हो चुका है, और इस पर सदन में तत्काल चर्चा आवश्यक है। दिल्ली में बढ़ते अपराध और 140 साल पुराने एक मंदिर समेत कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई ने लोगों को बेघर किया है। इस पर बात होनी चाहिए। इन सभी मुद्दों पर संजय सिंह ने संसद में चर्चा की मांग की है।