Israel Lebanon Attack: लेबनान में इजरायल का भीषण हमला, PM नवाफ सलाम ने की संघर्ष विराम में लेबनान को शामिल करने की अपील

Israel Lebanon Attack: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ईरान और अमेरिका के बीच हुए संघर्षविराम (Ceasefire) के महज़ 24 घंटों के भीतर इज़रायल ने लेबनान पर अब तक का सबसे घातक हमला बोल दिया। इस हमले ने पिछले 30 सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इज़रायली बमबारी में 254 लोगों की जान चली गई है, जबकि 1100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

संघर्षविराम में लेबनान को शामिल करने की अपील

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। नवाफ सलाम के नेतृत्व वाली लेबनान सरकार पर इजरायली हमलों के बाद भारी दबाव है। इसी बीच सलाम ने शहबाज शरीफ को फोन कर ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम में लेबनान को शामिल करने की अपील की है।

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के साथ संघर्ष | ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट ट्रैकर
Middle East Crisis
संघर्षविराम के बीच लेबनान बना युद्ध का मैदान

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए संघर्षविराम पर सहमति बनी, वहीं दूसरी ओर इज़रायल ने लेबनान को इस समझौते से बाहर रखते हुए अपने हमले और तेज कर दिए। इज़रायल का दावा है कि वह लेबनान में मौजूद ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहा है। लेकिन मलबे में तब्दील होती इमारतें और बढ़ती लाशों की संख्या ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।

लेबनान के PM ने पाकिस्तान से मांगी मदद

लेबनान (Israel Lebanon Attack) में बढ़ते जन आक्रोश और तबाही के बीच प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने अंतरराष्ट्रीय मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ को फोन कर इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। सलाम ने मांग की है कि इस्लामाबाद यह सुनिश्चित करे कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम में लेबनान को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि निर्दोष लोगों का कत्लेआम रुक सके।

See also  भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान
युद्धविराम पर संकट के बादल, लेबनान में इजरायली हमले में 254 लोगों की मौत, ईरान की कड़ी चेतावनी | Clouds of Crisis Over Ceasefire 254 Dead in Israeli Attacks in Lebanon Iran
(Israel Lebanon Attack)
ईरान की दोटूक: “हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर हैं”

इजरायली हमलों से भड़के ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने इसे ‘धोखेबाज़ी’ करार देते हुए कहा कि लेबनान में इज़रायल (Israel Lebanon Attack) की घुसपैठ संघर्षविराम समझौते का खुला उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, “ईरान अपने लेबनानी भाई-बहनों को अकेला नहीं छोड़ेगा। अगर ये हरकतें जारी रहीं तो बातचीत बेमानी हो जाएगी। हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर ही हैं।” वहीं, ईरान के संसदीय अध्यक्ष ने भी लेबनान को “युद्धविराम का अभिन्न अंग” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की धमकी दी है।

लेबनान में इजरायली सेना का भीषण हवाई हमला जारी, 48 घंटे में 120 लोगों की मौत - Israel defence forces air strike on Beirut Lebanon killed 120 peoples within 48 hours opnm2 - AajTak

इज़रायल और अमेरिका का रुख

इज़रायल और अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान युद्धविराम में लेबनान को शामिल नहीं किया गया है। इज़रायली रक्षा बलों का कहना है कि वे अपने देश की सुरक्षा के लिए लेबनान में सैन्य ऑपरेशन जारी रखेंगे।

इस भीषण हमले के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर पूर्ण युद्ध (Full-scale war) का खतरा मंडराने लगा है। अब सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर टिकी हैं कि क्या वे इज़रायल को रोकने और लेबनान को बचाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।