‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर के…’ लोकसभा में बोले पीएम मोदी

BE NEWS – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर संसद में इस पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत इस पर जिक्र करते हुए की।

हम सभी के लिए गर्व का बात

आपको बता दें कि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के आज आठवें दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से हुई। जिस पर उन्होनें वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर उसके इतिहास का जिक्र किया। लोकसभा में बोलते हुए उन्होनें कहा कि, ‘ये हम सभी के लिए गर्व का बात है कि इस ऐतिहासिक अवसर के हम सभी साक्षी बन रहे हैं। मैं, हम सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर को चर्चा का रास्ता चुना है।’

Vande Mataram Typography in English Language. Social Media Creative ...

गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया

आगे उन्होनें कहा कि, ‘जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष पूरे हो रहे थे तब भारत ब्रीटिश शासन को अधीन था और जब इसके 100 वर्ष पूरे हुए तब भारत आपातकाल की जंजीरों में था। उस समय देश के लिए जीने- मरने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा था। जिस गीत ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया, दुर्भाग्य से भारत उस वक्त अपने एक काले दौर से गुजर रहा था। 150 वर्ष उस महान अध्याय और उस गौरव को फिर स्थापित करने का अवसर है। यही वो गीत है जिसने हमें 1947 में आजादी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और स्वतंत्रता दिलाई।’

Goa Night Club Fire Accident: गोवा नाइट क्लब हादसा मामले में 3 बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम प्रमोद सावंत ने सभी को किया सस्पेंड

BE NEWS – गोवा नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में सीएम प्रमोद सावंत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस हादसे के बाद नाईट क्लब के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गोवा नाइट क्लब हादसा : नृत्य प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज

आपको बता दें कि गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं इस हादसे में अब एक्शन लेते हुए पूलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्लब के मालिकों के नाम गौरब लूथरा और सौरव लूथरा है। वहीं क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे की रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जाएगी, जिसके बाद इस हादसे के दोषियों के खिलाफ एक्शन लिए जाएंगें।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ हादसा

इस हादसे पर अनुमान ये लगाया जा रहा था कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण हुआ था। जांच के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने इस हादसे पर खुलासा किया और कहा, “जांच में पता चला है कि इस ये हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ। जिस वजह से 25 लोगों कि मौत हो गई।”

IndiGo Crisis: छठवें लगातार दिन इंडिगो की फ्लाइट हुई रद्द, सरकार ने आज शाम तक यात्रियों को रिफंड करने का दिया आदेश

BE NEWS – इंडिगो फ्लाइट्स का संकट लगातार छठवें दिन भी जारी है। एयरपोर्ट्स पर लगातार लोगों की भीड़ लगी हुई है, जिससे अफरा-तफरी को माहौल बना हुआ है। इसी बीच सरकार ने आज शाम तक लोगों को रिफंड करने के निर्देश जारी किए है।

 

24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी

आपको बता दें कि इंडिगो विमानों का संकट देश में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज रविवार को लगातार 6वें दिन भी देशभर में लगभग 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई है। वहीं इंडिगो संकट के चलते केद्रं सरकार ने आज शाम तक यात्रियों को रिफंड करने का आदेश जारी किया है। Directorate General of Civil Aviation (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय)  ने भी इंडिगो एयरलाइन को 24 घंटे के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

IndiGo flight experienced tail strike while landing in Ahmedabad ...

ये भी देखें: Sanchar Saathi App Controversy: संचार साथी एप लॉन्च पर क्यों मचा बवाल? | BJP | Congress

सार्वजनिक हितों की रक्षा का एक मात्र तरीका मूल्य नियत्रंण

इसी के साथ ही सरकार ने विमान कंपनियों के मनमाने के किराए पर रोक लगाई है। वहीं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, सार्वजनिक हितों की रक्षा का एक मात्र तरीका मूल्य नियत्रंण है। एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि, मुझे खुशी है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय आखिरकार जागा है और इकोनॉमी क्लास के किराए पर सीमा लगा दी। एयर लाइन क्षेत्र में जब तक एकाधिकार बना रहेगा इकोनॉमी क्लास के किराए पर ये सीमा लागू रहनी चाहिए।

IndiGo Flights Crisis: इंडिगो एयरलाइन का संकट आज पांचवें दिन भी जारी, अब तक 2000 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल..

BE NEWS – इंडिगो एयरलाइन का संकट आज पांचवें दिन भी जारी है। फ्लाइट्स के रद्द होने से लोगों में निराशा और गुस्से के माहौल है। बीते पांच दिनों में अब तक 2000 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल हो चुकी है।

हवाई यातायात पूरी तरह से प्रभावित

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। लगातार पांचवें दिन भी फ्लाइट्स के कैंसिल होने से हवाई यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। जिसकी वजह से लाखों लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में इसको लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों में काफी गुस्सा और निराशा भी है। हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग लगातार अपनी फ्लाइट्स को लेकर जानकारी ले रहें है। इस दौरान उनमें गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

indigo-flight-cancellations-update-pil-petition-supreme-court

अन्य फ्लाइट्स के दाम दोगुने

वहीं इस दौरान दूसरी एयरलाइंस इस मौके का फायदा उठाती दिख रही है। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स के रद्द होने से अन्य एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स के दाम दोगुने कर दिए है। जिस कारण लोगों को दोनों ही तरफ से नुकसान को उठाना पड़ रहा है। पटना से मंबई जाने वाली फ्लाइट्स के दाम 90 हजार, दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टिकट 61 हजार का है। इसी प्रकार सभी फ्लाइट्स के दाम आसमास को छु रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 घंटे से फंसे इंडिगो के 100 यात्री, फ्लाइट में आई ...

ये भी देखें : POV 3 16 9 Ratio

केंद्र सरकार ने जारी किए नंबर 

इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने नंबर जारी किए है । जिनके नंबर 011-24610843, 011-24693963, 09650391859 हैं। वहीं इस स्थिति पर सतकार लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। इलके साथ ही सरकार ने उड़ानों के रद्द होने पर पूर्ण रिंफड करने का निर्देश जारी किया है।

IndiGo: इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

BE NEWS – इंडिगो की करीब 500 से ज्यादा फ्लाइट आज लगातार तीसरे दिन भी कैंसिल हो गई। जिसकी वजह से लोगों के काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन फ्लाइट्स के कैंसिल होने से लोगों के कई जरुरी काम रुक गए हैं। इसके साथ ही उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

उड़ानों के रद्द होने से लोगों में काफी गुस्सा

आपको बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट के कैंसिल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट करीब 200 उड़ानों के रद्द होने से लोगों में काफी गुस्सा और निराशा है। लोगों का कहना है कि, उन्हें एयरलाइन की तरफ से मैसेज आ रहें है कि, फ्लाइट कैंसिल हो गई है। जिसकी वजह से उनके जरुरी काम रुक गए हैं, कई बिजनेस मींटिग कैंसिल हो गई है। जिस वजह से उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया है।

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस और कैप्टन से मारपीट, नशे में छेड़छाड़ ...

लगातार तान दिनों से फ्लाइट्स कैंसिल

दरअसल इंडिगो एयरलाइन अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। मौसम की खराबी, पायलटों की कमी, टेक्निकल खराबी और अन्य कारणों के के कारण फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ रही है। लगातार तान दिनों से फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। जिस वजह से लोगों में आज गुस्सा, निराशा के साथ- साथ अफरा- तफरी का माहौल है।

प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

इंडिगो एयर लाइन ने इस पर सफाई देते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है और इस पर अपनी सफाई दी है कि, पिछले तीन दिनों से इंडिगो नेटवर्क के संचालन में जो बाधा आ रही है, हम उससे जुड़े हुए लोगों से क्षमा चाहते हैं। Ministry of Civil Aviation ( नागरिक उड्डयन मंत्रालय ) DGCA, BCAS, AAI और हवाई अड्डा संचालकों के मदद से हम समस्या का इस समस्या के समाधान निकालने का प्रयास कर रहें है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता – Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Delhi MCD By-Election Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी ने 7 और AAP ने 3 सीटों पर हासिल की जीत

BE NEWS – दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 12 में से 7 और आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी 1 सीट और निर्दलीय प्रत्याशी शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती

आपको बता दें कि दिल्ली में MCD By-Election के रिजल्ट आ चुके है। सुबह 8 बजे से दिल्ली के दस सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों का गिनती शुरु हुई थी। जिसमें बीजेपी ने 12 सीटों में 7 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को संगम विहार से विजय मिली है, जबकि चांदनी महल से मोहम्मद इमरान ने निर्दलीय जीत हासिल करते हुए अपनी पकड़ बनाई है।

एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: दिल्ली में आप और भाजपा ने एक दूसरे के ...

वार्डवार विजेताओं की पूरी सूची

1.विनोद नगर- सरला चौधरी (BJP)1,769 वोट

2.द्वारका बी –मनीषा देवी (BJP)9,100 वोट

3. अशोक विहार- वीना असीजा (BJP)405 वोट

4. ग्रेटर कैलाश- अंजुम मॉडल (BJP)4,165 वोट

5. दिंचाऊं कला – रेखा रानी (BJP)5,637 वोट

6. चांदनी महल- मोहम्मद इमरान (निर्दलीय)4,592 वोट

7. मुंडका – अनिल (AAP)1,577 वोट

8. संगम विहार ए- सुरेश चौधरी (कांग्रेस)3,628 वोट

9. शालीमार बाग बी- अनीता जैन (BJP)10,101 वोट

10. दक्षिण पुरी- राम स्वरूप कनौजिया (AAP)2,262 वोट

11. चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता (BJP)1,182 वोट

12. नारायणा- राजन अरोड़ा (AAP)148 वोट

दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास पर NIA ने की छापेमारी, परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ

BE NEWS – दिल्ली में हुए ब्लास्ट से जुड़े धमाकों की जांच के लिए एनआईए की टीम ने कई जगाहों पर छापेमारी की। इस धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ स्थित उनके घर पर छापेमारी की। Read More दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास पर NIA ने की छापेमारी, परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ

Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

BE NEWS- संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस सत्र में वोट चोरी से लेकर SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार को विपक्षी दल घेर सकते हैं। Read More Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

BE NEWS – कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही धमासान के बीच आज सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठक हुई। कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच चल रही विवाद की खबरों पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। Read More सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- ‘मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पीछे ‘NRC की मंशा’

पश्चिम बंगाल-  संविधान दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पीछे असली उद्देश्य राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी नागरिकों की नागरिकता पर सवाल उठाना बेहद चिंताजनक है। Read More पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- ‘मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पीछे ‘NRC की मंशा’