UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
BE NEWS – BJP अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत 10 लोग प्रस्तावक बने।
नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज 13 दिसंबर दिन शनिवार को अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया। इसके अनुसार पंकज चौधरी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हो गए। वो पीएम मोदी के भरोसेमंद नेता माने जाते है। जो केंद्रीय राज्य मंत्री और सात बार सांसद रह चुके है। गोरखपुर क्षेत्र से आने वाले पंकज चौधरी महाराज गंज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

सीएम योगी बने प्रस्तावक
बता दें कि पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक,मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, स्मृति ईरानी, ए. के. शर्मा, कमलेश पासवान, सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण और बेबी रानी रॉय ये सभी मौजूद रहें। Read More UP BJP President: पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद








