उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की

BE NEWS- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जनपद में बांग्लादेश सीमा के समीप स्थित प्राचीन श्री श्री कस्बेश्वरी काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टिंकू रॉय भी उनके साथ उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक

आपको बता दें कि कमलासागर झील के तट पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने मां काली के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राचीन तीर्थस्थल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक हैं, जो राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

ये भी देखें- Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News

ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात

उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक मंदिर 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में तत्कालीन त्विप्र राज्य के प्रतापी नरेश धन्य माणिक्य के द्वारा निर्मित कराया गया था। मां कस्बेश्वरी काली का यह पावन धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात है। मान्यता है कि मां काली की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मां कस्बेश्वरी काली से समस्त देशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना की। Read More उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की

Madhya Pradesh: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हाहाकार, मरीजों की संख्या 2800 के पार, 15 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

BE NEWS – इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने की वजह से कई लोग बीमार हो पड़ गए है। जिसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोत्तरी

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैल रही बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हालात काबू से बाहर होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को 338 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि अब तक कुल करीब 2800 लोग बीमार हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में अभी भी 201 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 32 की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इंदौर में दूषित पानी ने छीनीं 14 जिंदगियां, नए साल पर भागीरथपुरा में ...

मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

शुक्रवार को दूषित पानी की वजह से एक और बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। इसके साथ ही भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पांच लोगों की मौत, 35 से ज्यादा ...

पेट से जुड़ी समस्याओं परेशान लोग

भागीरथपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से देर रात तक मरीजों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई परिवारों में स्थिति यह है कि घर के सभी सदस्य बीमार पड़ चुके हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

हालांकि प्रशासन द्वारा पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थानीय लोग टैंकर के पानी का उपयोग करने से भी डर रहे हैं। कई परिवार मजबूरी में आरओ का पानी मंगवाकर पी रहे हैं।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी ने लील ली 3 और जिंदगियां...अब तक 12 ...

घर-घर जाकर लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने हालात से निपटने के लिए 21 टीमें गठित की हैं, जिनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और उबला हुआ पानी पीने तथा बाहर का भोजन न करने की सलाह दे रही हैं। इसके साथ ही गुरुवार को 1714 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें करीब 8571 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से 338 मरीज पाए गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अब तक कुल 272 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 71 को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

ये भी देखें – New Year Resolutions: नए साल पर लिया अनोखा संकल्प! | 2026 | BE NEWS

इंदौर में दूषित पानी पीने से पूरा गांव बीमार, करीब 35 लोगों में डेंगू व ...

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

दूषित जल से हुई मौतों के बाद नगर निगम भी सतर्क हुआ है। जल संबंधी शिकायतों को अब गंभीरता से लिया जा रहा है। साल के पहले दिन दोपहर 2:30 बजे तक इंदौर 311 हेल्पलाइन पर पिछले 24 घंटों में 206 जल संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जोन नंबर पांच से सामने आई हैं। भागीरथपुरा में फैला यह संकट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। Read More Madhya Pradesh: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हाहाकार, मरीजों की संख्या 2800 के पार, 15 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

स्मृति मंधाना ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, विश्व कप जीतने से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों को किया साझा

BE NEWS – भारतीय महिला क्रिकेट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर बीते साल 2025 की यादों का एक वीडियो शेयर किया। इसमें विश्व कप जीतने के साथ- साथ बीते हुए साल में परिवार के साथ बिताए हुए पलों को शेयर किया।

Smriti Mandhana Created History : स्मृति मंधाना ने शतक के साथ रचा ...

विश्व कप में हुई बल्लेबाज़ी की सराहना

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 उतार- चढ़ाव से भरा रहा। साल 2025 में जहां उनकी टीम नेे विश्व कप जीत कर इतिहास रचा, मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी की जमकर सराहना हुई। वहीं दूसरी ओर उनकी शादी जोकि पलाश मुच्छल से होने वाली थी पर किन्ही कारणों से वहीं हो पाई।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली? पलक मुच्छल ने तोड़ी ...

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया शेयर

साल के आख़िर में, 31 दिसंबर 2025 को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरे साल की झलक दिखाई दी। वीडियो में वर्ल्ड कप जीत के जश्न, परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल और उनकी फिटनेस से जुड़ी झलकियां भी शामिल थी।

शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां

वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन बाद में यह शादी रद कर दी गई। 7 दिसंबर 2025 को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इस बात की आधिकारिक पुष्टि की और सभी से निजता का सम्मान करने की अपील की। Read More स्मृति मंधाना ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, विश्व कप जीतने से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों को किया साझा

रेहान वाड्रा – अवीवा बेग की सगाई…. आखिर कौन है प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहु

BE NEWS – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। यह सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरों और खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

दोनों पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में

सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने हाल ही में अवीवा बेग को प्रपोज किया था, जिसको दोनों परिवारों की सहमति के बाद इस रिश्ते को औपचारिक रूप दिया गया। हालांकि, समारोह पूरी तरह निजी रखा गया और परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अवीवा दिल्ली स्थित परिवार से हैं और दोनों पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं।

कौन हैं प्रियंका गांधी की होनी वाली बहू? जानें कितने पढ़े हैं रेहान वाड्रा

कौन हैं अवीवा बेग

आपको बता दें कि, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से की और इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में स्नातक डिग्री हासिल की।

प्रोफेशनल लाइफ में अलग पहचान

अवीवा बेग केवल एक राजनीतिक परिवार से जुड़ने के कारण चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से एक स्वतंत्र पहचान बनाई है। वह एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पोर्टलों और प्रकाशनों में प्रकाशित हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में अवीवा ने कई आर्ट एग्जिबिशन में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जिनमें इंडिया आर्ट फेयर 2023 में आयोजित ‘यू कैनॉट मिस दिस’ और 2019 की ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ प्रदर्शनी प्रमुख हैं।

ये भी देखें- Tarique Rahman on India: Bangladesh में Tarique Rahman की एंट्री! इंडिया को बड़ी चेतावनी? BE News

फुटबॉल, प्रकृति और यात्रा का शौक

अवीवा बेग एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें नेचर से गहरा लगाव है। वह अक्सर कैमरे के साथ जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों पर जाया करती हैं और अनकही कहानियों को अपनी तस्वीरों के जरिए सामने लाती हैं। एक ट्रैवलर के रूप में वह देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति और जीवन को अपने लेंस में कैद करती हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रेहान और अवीवा बेग

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। जहां रेहान अक्सर अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं, वहीं अवीवा अपनी क्रिएटिव फील्ड में लगातार सक्रिय हैं। उनकी सगाई को लेकर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। Read More रेहान वाड्रा – अवीवा बेग की सगाई…. आखिर कौन है प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहु

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

BE NEWS – सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर केस की सुनवाई की। जिसके बाद SC ने इस मामले में दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

SC ने सेंगर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आपको बता दें कि आज उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। SC ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है और साफ किया है कि हाईकोर्ट के 23 दिसंबर के आदेश के आधार पर उन्हें हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा।

Gyanvapi Mosque Case: सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक ज्ञानवापी के ASI ...

फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि, इस मामले में कई महत्वपूर्ण कानूनी सवाल हैं, जिन पर विचार किया जाना जरुरी है।

चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि यह नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध का मामला है, जिसमें दोषी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं 5 व 6 के तहत आरोप साबित हुए हैं। अदालत ने रिकॉर्ड पर यह भी लिया कि अपराध के समय पीड़िता की उम्र 15 साल 10 महीने थी।

ये भी देखें- बाबर ने उतना विरोध नहीं किया था जितना हिन्दुओं ने किया था श्रीराम का – कवि भगवान सहाय | BE News

उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को नहीं मिली राहत, 20 जनवरी ...

हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी थी, यह कहते हुए कि दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ उनकी अपील लंबित है और वे पहले ही सात साल पांच महीने जेल में बिता चुके हैं। इसी आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।हालांकि, सेंगर फिलहाल जेल में ही रहेंगे क्योंकि पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में उन्हें अलग से 10 साल की सजा मिली हुई है और उस मामले में उन्हें जमानत नहीं है।

अन्य याचिकाओं पर भी हो सकता है विचार

इस पूरे मामले में अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से भी याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनकी सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने जताया भरोसा

इससे पहले पीड़िता और उनकी मां ने जंतर-मंतर पर सेंगर को मिली राहत के विरोध में प्रदर्शन किया था। पीड़िता की मां ने कहा कि, ” उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और वे बिना दबाव के कानूनी लड़ाई जारी रखना चाहती हैं। पीड़िता ने CM योगी से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें निडर होकर न्याय के लिए लड़ने की सुरक्षा दी जाए।” Read More Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

नए साल से पहले वृंदावन, काशी और मथुरा में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

BE NEWS – कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। नए साल से पहले ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम की तैयारी कर ली है।

तीर्थ स्थलों पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

आपको बता दें कि भीषण शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। साल के आखिरी दिनों और नए साल के आने से पहले प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं, इसी कारण काशी विश्वनाथ, राम जन्मभूमि अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, बरसाना और विंध्याचल जैसे तीर्थ स्थलों पर लगातार भीड़ बढ़ रही है।

महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, तीन ...

वृंदावन-मथुरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

कड़ाके की ठंड के बीच आगरा और मथुरा में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वृंदावन में श्रद्धालु दर्शन के अभी से लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं से कहा गया है कि दिव्यांग, बीमार, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं भीड़ के दौरान यात्रा से बचें। कीमती वस्तुएं और बैग लेकर मंदिर न आने की सलाह भी दी गई है। वहीं भारी भीड़ नियंत्रण के लिए वृंदावन में 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि बरसाना में यह रोक 5 जनवरी तक लागू रहेगी।

ये भी देखें- Bangladesh Hindu Violence पर खुलकर बोले दिल्ली के दीपक चौधरी | BE NEWS

New Year Celebration of pilgrimage on crowd of devotees gathered in ...

काशी विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन पर रोक

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 3 जनवरी तक बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है। फिलहाल भक्तों को केवल झांकी दर्शन ही कराए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए महाकुंभ और सावन जैसे विशेष इंतजाम किए गए हैं। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 3 जनवरी के बाद स्थिति की समीक्षा कर स्पर्श दर्शन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने वृद्धजनों, बीमारों और बच्चों से भी अत्यधिक ठंड व भीड़ को देखते हुए यात्रा से बचने की अपील की है।

यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने काशी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आगे गैर-जनपदों के नंबर वाले चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। केवल एंबुलेंस, इमरजेंसी वाहन और दोपहिया वाहनों को अनुमति दी जा रही है। नववर्ष पर मां विंध्यवासिनी धाम में भी चरण स्पर्श पर रोक लगाई गई है।

स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत

ठंड से होने वाली परेशानियों को देखते हुए वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं। अयोध्या में फिलहाल कोई औपचारिक गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, लेकिन वहां भी शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। Read More नए साल से पहले वृंदावन, काशी और मथुरा में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

राजनाथ सिंह ने वलसाड में महिला उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- “समान अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों से…”

BE NEWS –  गुजरात पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आध्यात्मिक चिंतन का समय देने में मदद करेगा।

उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन

आपको बता दें कि शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीमद् राजचंद्र सर्वमंगल महिला उत्कृष्टता केंद्र का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब उन्हें समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे पुरुषों जितना ही नहीं, बल्कि कई बार उनसे भी बेहतर प्रदर्शन करती हैं।

आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन

राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन संत श्रीमद राजचंद्र की आध्यात्मिक और नैतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने बताया कि अल्प आयु में देह त्यागने के बावजूद श्रीमद राजचंद्रजी ने जो विचार और मूल्य समाज को दिए, उनकी प्रासंगिकता समय के साथ और बढ़ी है।

rajnath singh pakistan attack surgical strike china detail 'PM मोदी ने ...

केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर

करीब 11 एकड़ में निर्मित यह उत्कृष्टता केंद्र महिलाओं के कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका सशक्तिकरण पर केंद्रित है। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आध्यात्मिक चिंतन के लिए भी अवसर देगा। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्रामीण महिलाएं ही इस केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे महिला नेतृत्व और उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने सेवा की संस्थापक एला भट्ट और श्री महिला गृह उद्योग की जसवंतीबेन पोपट का उदाहरण देते हुए कहा कि समान अवसर मिलने पर महिलाओं ने समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह केंद्र भी उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। Read More राजनाथ सिंह ने वलसाड में महिला उत्कृष्टता केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- “समान अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों से…”

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी, सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 दिसंबर 2025 को आज ही के दिन 92 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

भारत को आर्थिक रुप से किया  सशक्त

आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आज पुण्यतिथि है। 26 दिसंबर 2025 को आज के ही दिन दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे बहुत ही सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शीता से उन्होंने भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया। उन्होंने भारत को विश्व मंच पर अक नई पहचान दिलाई । आज उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने क्या कहा? दिया भावुक संदेश ...

भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने लिखा कि, अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रुप से सशक्त किया। देश के गरीबों और वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व के मंच पर अक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। Read More पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी, सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें। प्रेरणा स्थल के लोकार्पण अवसर पर देश को संबोधित करते हुए इसे आत्मसम्मान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया। Read More पीएम मोदी लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को किया संबोधित, कहा- “कुछ राजनीतिक दलों ने जानबूझकर आंबेडकर को सम्मान…”

Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद

BE NEWS – पीएम  मोदी आज राजधानी लखनऊ में बने प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां पहुंच कर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता भी मौजूद रहें।

प्रतिमाओं का बटन दबाकर किया अनावरण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जंयती के अवसर पर उन्होंने प्रेरणा स्थल पर स्थापित हमारे देश की महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया।

ये भी देखें- PM Modi in Lucknow Live: PM Modi अटल जयंती पर देश को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ | BE New

अटल जयंती पर PM मोदी करेंगे लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य ...

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पाजंलि 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्होंने बीजेपी व जनसंघ की गैलरी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री म्यूजियम में बनी विभिन्न गैलरियों को भी देखा, जहां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रनायकों का जीवन परिचय, उनसे जुड़ी स्मृतियां और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन ...

अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रनायक देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक बार कहा था कि, “अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा” और आज वही दृश्य देश में दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि अटल जी को भारत रत्न देकर सरकार ने देश का गौरव बढ़ाया है।

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल ...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों से महंगाई दर में कमी आई है और विकास दर लगभग आठ प्रतिशत तक पहुंची है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की आवाज मजबूत हुई है। आज के समय में अब भारत अगर कुछ बोलता है तो पूरा विश्व उसको सुनता है। आज पूरे विश्व में देश की छवि बेहतर हुई है। देश को गौरव दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। Read More Lucknow: प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, सीएम योगी, राजनाथ सिंह व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई नेता रहें मौजूद