क्या आप भी बालों के असमय सफेद होने की समस्या से हैं परेशान? यहां जानिए इन्हें जड़ों से काला करने के आसान तरीके…

BE NEWS – आजकल बालों के सफेद होने की समस्या होना आम बात हो चुकी है। ज्यादातर लोग उम्र से पहले हो रही इस समस्या से परेशान है। कई लोग इसके लिए मार्केट में मिलने वाले हेयर कलर, डाई और भी कई ट्रीटमेंट कराते है, पर ये कहीं न कहीं हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंचाते है और बालों को डैमेज भी करते है। इनसे बचने के लिए यहां हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहें है जो बिल्कुल भी हार्मफुल नहीं है। आसानी से घर पर तैयार हो जाते है और बालों को जड़ों से काला करने में मदद करते हैं।

होम मेड तेल बनाने से लेकर कुछ घरेलू तरीके

यहां हम आपको कुछ होम मेड तेल बनाने से लेकर कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपके बालों को धीरे- धीरे जड़ों से काला बनाने में मदद करेंगे बल्कि उन्हें मजबूती भी देंगे।

करी पत्ता और नारियल का तेल 

इसे बनाने के लिए एक कटोरी करी पत्ता, दो चम्मच मेथी दाना को नारियल तेल में डालकर अच्छे से पकाए। फिर पकने के बाद इसे छानकर निकाल लें और किसी सीसी में रख दें। इसे अपने सिर पर बालों की जड़ों में लगाते हुए हल्के हाथों से मालिश करें और डेढ़ घंटे के बाद धो दें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में  2 से 3 बार करें।

बालों के लिए नारियल तेल और नीम के फायदे | Coconut oil with neem leaves ...

मेथी दाने का पेस्ट

दो चम्मच मेथी दाने को लेकर एक कटोरी पानी में रात भर रख दें। सुबह इसका पेस्ट बनाकर अपने बालों में हेयर मॉस्क की तरह लगा लें और एक घंटे बाद धो दें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में  2 से 3 बार करें।

Glowing Skin Mask| मेथी दाने का फेस मास्क| Soaked Fenugreek Chehre Par ...

प्याज का रस 

प्याज के रस को निकाल कर इसे बालों की जड़ों में लगाने सा भी कई फायदे मिलते हैं। ये बालों के जड़ों से काला करने के साथ मजबूत और लंबे होने में भी मदद करता है।

बालों में प्याज के रस का न करें इस्तेमाल, डैमेज हो सकती है हेयर हेल्थ ...

Amla Benefits: विटामिन सी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है आंवला, आइये यहां जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे…

BE NEWS – आंवला जिसे विटामिन- सी का सबसे बड़ा स्त्रोत कहा जाता है। इसे अगर अपनी डाइट में शामिल किया जाये तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। हम सभी इसके उपयोग कई तरह से करते है जैसे- चटनी, आचार और मुरब्बा आदि शामिल है। कई लोग इसके क्यूब बनाकर भी स्टोर कर लेते है और रोजाना उसे गरम पानी में डाल कर पीते है।

आंवला आयुर्वेद में भी एक पावरफुल औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। ऐसे में हम आपको आज इसको खाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

आंवले को खाने का सही तरीका

आपको बता दें कि सर्दियों के इस मौसम में आंवला बहुत मात्रा में आता है। जिसका हम लोग कई तरह से उपयोग करते है। इसमे विटामिन सी के अलावा, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके आलावा इसमें कई तरीके के न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते है, जो हमारी बालों और आंखों के लिए बहुत हा फायदेमंद होते है।

सेहत के लिए भरपूर फायदेमंद है आंवला का सेवन, लेकिन सेवन से पहले फायदे ...

कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता

आंवले को किसी और तरीके से खाने की बजाय इसे कच्चा चबाकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है, इसके साथ ही चबाने से मुंह की एक्सरसाइज भी हो जाती है और चेहरे के मसल्स भी एक्टिव होते हैं। ये बालों की हेल्थ व ग्रोथ को भी सुधारने में मदद करता है और आंखों की रोशनी को भी बढाता है। त्वचा को नेचुरली यंग बनाए रखने में मददगार होता है।

Winter Care Tips: सर्दियों में अपनी स्किन को नैचुरल तरीकों से कैसे रखें मॉइस्चराइज़्ड, हेल्दी और ग्लोइंग पाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में स्किन का रूखा और बेजान होना बहुत आम बात है। ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को खींच लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई, खुरदरी और कभी-कभी पपड़ीदार भी हो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल ज़रूरी है, लेकिन नैचुरल तरीकों में तेल लगाना अब भी सबसे असरदार उपाय माना जाता है। सर्दियों में सही समय पर तेल लगाना आपकी त्वचा को लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बनाए रख सकता है। आइये हम आपको बताते हैं स्किन को हाइड्रेटेड रखने के नेचुरल तरीके…

1. नहाने के बाद तेल लगाना

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो नहाने के बाद तेल लगाना सबसे फायदेमंद होता है। त्वचा पर हल्की नमी रहते हुए तेल लगाने से यह एक लॉकिंग लेयर की तरह काम करता है और पानी को त्वचा से जल्दी निकलने नहीं देता। और स्किन लंबे समय तक नरम बनी रहती है।

Sesame Oil Bath: मकर संक्रांति पर है तिल के तेल से नहाने की परंपरा ...

2. रात को सोने से पहले

सोने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल से हल्की मालिश करने से स्किन रातभर रिपेयर होती है। यह ड्राईनेस दूर करने के साथ त्वचा को डीप पोषण देता है और सुबह स्किन ज्यादा कोमल महसूस होती है।

3. अगर दाद, एक्ज़िमा या पपड़ीदार त्वचा पर तेल लगाना लाभदायक

त्वचा पर दाद या एक्ज़िमा जैसी समस्या होने पर भी तेल लगाना लाभदायक है। तेल त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे सूखापन कम होता है और फंगस के पनपने की संभावना भी घटती है।

Sebum Control Facial Cleanser - Skinayu

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

कौन सा तेल किस समस्या में फायदेमंद

नारियल तेल – ये न सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण स्किन को इन्फेक्शंस से बचाते हैं और यह त्वचा की गहराई तक जाकर उसे मॉइस्चराइज़ करता है। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सर्दियों में सबसे अच्छा माने जाता है।

बादाम का तेल- इस में मौजूद विटामिन E त्वचा की नैचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह हल्का होता है, आसानी से स्किन में अब्सोर्ब्ड हो जाता है और चेहरे से लेकर स्कैल्प तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

तिल का तेल – ये गाढ़ा और गर्म तासीर का होता है, इसलिए सर्दियों में स्किन को आराम देने के लिए बेहतरीन है। यह ड्राई और डैमेज्ड स्किन को हील करता है और इंफेक्शन से भी बचाता है।