गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से अब तक 25 लोगों की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

BE NEWS – गोवा के मशहूर नाइट क्लब में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक ब्लास्ट होने की वजह से क्लब में भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर जांच के आदेश दिए हैं।

क्लब के किचन में हुआ हादसा 

आपको बता दें कि गोवा जो कि देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में अचानक कल देर रात भीषण ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी। इस आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। हादसा क्लब के किचन में हुआ था और इसमें मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टॉफ के लोग बताए जा रहे हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है।

GOA NIGHTCLUB FIRE

सीएम प्रमोद सावंत ने लिया घटना स्थल का जायजा

हादसे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसे के समय जोरदार ब्लास्ट की आवाज आयी थी, जिसके बाद पूरे क्लब में आग फैल गयी। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान 

वहीं इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम

आपको बता दें कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कई सांसद एंव मंत्री भी उपस्थित रहें और उनको याद किया।

Dr. Babasaheb Ambedkar - ssf-map

ये भी देखेंPutin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए लिखा कि, ‘ उनका दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को हमेशा राह दिखाती रहेगी। उन्होनें पीढियों को इंसानी गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने का दिशा में राह दिखाते रहेगें है।

उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा- ‘ बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि। उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत को बचाने के लिए मेरे संकल्प को और भी मजबूत करती है। इसके साथ ही भारत को समावेशी और करुणाशील भारत को बनाने में हमारे संकल्प को प्रेरित करती है। ‘

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत, भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां पीएम मोदी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी खास अंदाज में किया स्वागत 

आपको बता दें कि रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। वे दिल्ली में आज पीएम मोदी के साथ 23वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को दिल्ली में पहुंचने पर खुद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका खास अंदाज में स्वागत किया।

Putin India visit live: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया ...

दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल

दोनों नेताओं ने एक साथ एक ही गाड़ी में सफर किया और दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश की। पीएम आवास में आयोजित डिनर में पुतिन ने हिस्सा लिया, इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षा हर युग में लोगों को मानवता की सही दिशा दिखाती रहेगी।

India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर

BE NEWS – रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की अटकलों पर आज विराम लग गया है। पिछले कई दिनों से उनकी यात्रा पर चर्चा चल रही थी। रुसी राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों के बीच मुहर लग सकती है।

Read More India- Russia समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, अहम रक्षा समझौते पर लग सकती है मुहर

पीएम मोदी ने स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का किया वर्चुअली उद्घाटन, ऐतिहासिक सुधारों को किया जिक्र

BE NEWS –  पीएम मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘स्काईरूट’ के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनेंं अपने संबोधन में इसे भारत के नवाचार, युवा शक्ति का दर्पण बताया। Read More पीएम मोदी ने स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का किया वर्चुअली उद्घाटन, ऐतिहासिक सुधारों को किया जिक्र

BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनाव आयोग की बदनियत करार देते हुए कहा है कि उसकी इस प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में रोष है और पार्टी इसके विरोध में दिसम्बर के पहले सप्ताह में दिल्ली में विशाल रैली करेगी जिसमें

चुनाव आयोग के राजनीतिकरण करने का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने SIR प्रक्रिया से गुजर रहे 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के नेताओं के साथ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एक अहम बैठक की और चुनाव आयोग पर भाजपा के साए में काम करने का आरोप लगाया।

Read More BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती

इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी को अडवांस्ड बनाने से लेकर एआई हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहा है। एआई यूजर्स का काम काफी आसान कर रहा है। वहीं, कुछ के लिए यह लाइफ-पार्टनर क्रिएट करने का भी काम कर रहा है। एआई से क्रिएट किए गए लाइफ-पार्टनर का मामला जापान का है। 32 साल की जापानी महिला Kano ने चैटजीपीटी का यूज करके बनाए गए एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस पार्टनर के साथ प्रतीकात्मक वेडिंग सेरिमनी करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Read More इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

भाबीजी घर पर हैं सीरियल में अनोखेलाल सक्सेना के रोल में सानंद वर्मा ने कई थप्पड़ खाए थे। अब उन्होंने वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से जुड़ा एक ऐसा थप्पड़ कांड बताया है जिसके लिए उनके मन में बहुत नाराजगी है।

Read More भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

अगले हफ्ते फैसला लीजिए या सजा के लिए तैयार रहिए… दक्षिणी राज्य के स्पीकर पर क्यों भड़के CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भारत राष्ट्र समिति (BRS) के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिकाओं पर अभी तक फैसला नहीं लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मामले की सुनवाई के दौरान CJI गवई ने स्पीकर द्वारा इस मामले में की जा रही लेट-लतीफी पर मौखिक रूप से कहा कि तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के आचरण से न्यायालय की घोर अवमानना जाहिर होती है।

 

Read More अगले हफ्ते फैसला लीजिए या सजा के लिए तैयार रहिए… दक्षिणी राज्य के स्पीकर पर क्यों भड़के CJI

फिर जेल जाएंगे आजम खान और अब्दुल्ला? पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने मंगलवार की दोपहर बाद अपना फैसला सुना दिया। एमपी-एमलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट का फैसला आते ही आजम-अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।

Read More फिर जेल जाएंगे आजम खान और अब्दुल्ला? पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा