America-European Union Tariff War: अमेरिका-यूरोपीय संघ टैरिफ जंग के बीच भारत को मिला नया साझेदार, FTA से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

America-European Union Tariff War – अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव में अब एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। टैरिफ वॉर के बीच भारत को यूरोपीय संघ का समर्थन मिला है, जिससे भारत को बड़ा फायदा मिल सकता है।

भारत के लिए एक बड़ा अवसर

दरअसल बदलते व्यापारिक समीकरणों के बीच भारत के लिए एक बड़ा अवसर उभरता नजर आ रहा है। अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव, खासतौर पर आयात शुल्क को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता, भारत के लिए रणनीतिक लाभ का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत – यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अंतिम रूप ले लेता है, तो भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी टैरिफ से होने वाले संभावित नुकसान से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

मोदी सरकार के 8 सालों में कितनी बदल गई भारत की विदेश नीति, पंडित नेहरू ...

भारत के लिए हो सकता बड़ा झटका 

हालिया विश्लेषण के मुताबिक भारत अमेरिका को हर साल करीब 79.4 अरब डॉलर का निर्यात करता है। यदि अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर सख्त टैरिफ लगाए जाते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि, इसी चुनौती के बीच एक मजबूत विकल्प भी सामने है। अनुमान है कि भारत अपने अमेरिकी निर्यात का लगभग 84% हिस्सा, यानी करीब 67.2 अरब डॉलर मूल्य का सामान, यूरोपीय बाजारों की ओर मोड़ सकता है, बशर्ते यूरोपीय संघ के साथ FTA लागू हो जाए।

ये भी देखें – UP Election 2027: PM किसे बनाना चाहती है Gen Z ? | CM Yogi | PM Modi | Akhilesh Yadav | BE News

भारत को यूरोपीय संघ का समर्थन
वैश्विक व्यापार माहौल में बढ़ा तनाव 

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यूरोपीय देशों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणाओं ने वैश्विक व्यापार माहौल में तनाव बढ़ा दिया है। इसी पृष्ठभूमि में भारत और EU के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। यह समझौता न केवल टैरिफ से होने वाले नुकसान को कम करेगा, बल्कि भारतीय उत्पादों को यूरोप में अधिक प्रतिस्पर्धी भी बनाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि EU बाजार में भारत के लिए टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो कंपोनेंट्स और आईटी सेवाओं जैसी कई श्रेणियों में बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अलावा, निर्यात का विविधीकरण भारत को किसी एक देश या बाजार पर अत्यधिक निर्भरता से भी बचाएगा।

व्यापारिक रणनीति को नए सिरे से गढ़ने का मौका

कुल मिलाकर, ‘टैरिफ वॉर’ के इस दौर में भारत के पास अपनी व्यापारिक रणनीति को नए सिरे से गढ़ने का मौका है। यदि भारत–EU FTA समय पर और अनुकूल शर्तों के साथ लागू होता है, तो यह न सिर्फ अमेरिकी टैरिफ के असर को संतुलित करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में भी स्थापित करेगा। Read More America-European Union Tariff War: अमेरिका-यूरोपीय संघ टैरिफ जंग के बीच भारत को मिला नया साझेदार, FTA से निर्यात को मिलेगी रफ्तार

Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी को मिला परिवार की विरासत का अनमोल तोहफा, नायाब निशानी को देखकर हुए भावुक

Rahul Gandhi Raebareli Visit – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे पर हैं, जहां वो एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, इस दौरान उनको वहां के एक परिवार ने खास तोहफा दिया है। जिसे देखने के बाद वो काफी इमोशनल हो गए।

संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर राहुल गांधी

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद व लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उनको वहां के एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस खास तोहफे के रुप में दिया। उनके परिवार व दादा की इस नायाब निशानी को देखकर वो काफी भावुक हो गए। लाइसेंस हाथ में लेते ही उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के जरिए भेजी।

ये भी देखें – मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Rahul Gandhi s disqualified from lok sabha as wayanad mp congress and ...

कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया लाइसेंस

यह भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से आईटीआई के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। वे यहां यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए थे। मंच पर ही परिवार ने गांधी परिवार की इस विरासत को राहुल गांधी को सौंपा। इस दौरान मंच पर मौजूद अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की। राहुल गांधी काफी देर तक लाइसेंस को ध्यान से देखते रहे।

ये भी देखें –Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

Feroze Gandhi’s driving license
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं

रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ‘मनरेगा चौपाल’ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब मजदूरों के स्वाभिमान और रोजगार के अधिकार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं पड़ने देगी और हर हाल में मजदूरों के हक की रक्षा करेगी। Read More Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी को मिला परिवार की विरासत का अनमोल तोहफा, नायाब निशानी को देखकर हुए भावुक

Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज में बेकाबू होकर सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Prayagraj Plane Crash – प्रयागराज में आज एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना का विमान अचानक तालाब में गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकाल किए गए है। उनको मामूली चोटें आई हैं।

  सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश होने से हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। यह विमान शहर के बीचों-बीच स्थित एक तालाब में जा गिरा। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ। विमान अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद तालाब में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का माइक्रोलाइट ट्रेनर एयरक्राफ्ट था, जो प्रशिक्षण उड़ान पर था।

ये भी देखें – मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Prayagraj Aircraft Crash: तालाब में गिरा वायुसेना का ट्रेनी विमान, पैरासूट के सहारे पायलट ने बचाई जान

इंजन फेल होने से हुआ हादसा

सेना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से विमान तालाब में गिरा। विमान में दो क्रू मेंबर सवार थे और राहत की बात यह है कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तालाब के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है और विमान को बाहर निकालने का काम लगातार जारी है।

दलदली तालाब में गिरा विमान

हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब है, जहां चारों तरफ जलकुंभी उगी हुई है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

चेन्नई में भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में चेन्नई के ताम्बराम के पास चेंगलपट्टू जिले में भी भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वह विमान ‘पिलाटस पीसी-7’ ट्रेनर एयरक्राफ्ट था, जो ट्रेनिंग मिशन पर था। उस हादसे में पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था। फिलहाल प्रयागराज हादसे के मामले में भी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एयरक्राफ्ट को तालाब से बाहर निकालने का काम जारी है। Read More Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज में बेकाबू होकर सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कॉमेडियन जाकिर खान ने किया लंबे ब्रेक का ऐलान, हैदराबाद शो में छलका दर्द, कहा- “कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक…”

BE NEWS – मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘पापा यार’ स्पेशल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपना लेटेस्ट कॉमेडी शो किया, जहां उन्होंने फैंस के बीच एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

लंबे समय के लिए ब्रेक लेने की कही बात

दरअसल, शो के दौरान जाकिर खान ने कॉमेडी से लंबे समय के लिए ब्रेक लेने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया। शो के दौरान ऑडियंस से बातचीत करते हुए जाकिर खान ने कहा कि, “मैं बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। यह ब्रेक 3 से 5 साल का हो सकता है, यहां तक कि 2030 तक भी।”

जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, शो के मंच पर किया हैरानी भरा ...

यहां मौजूद हर शख्स मेरे दिल के बहुत करीब

आगे जाकिर ने कहा कि वह यह ब्रेक अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक करना जरूरी है। आज यहां मौजूद हर शख्स मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा।”

जाकिर खान बने पहले हिंदी कॉमेडियन, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन ...

इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया शेयर

शो के बाद जाकिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “20 जून तक हर शो मेरे लिए एक त्यौहार जैसा है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए थोड़ा एक्स्ट्रा प्रयास करें और शो देखने जरूर आएं… आपके प्यार के लिए धन्यवाद।” उनके इस पोस्ट पर जाकिर के फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस दुख भी जता रहे हैं कि अब उन्हें जाकिर के लाइव शो देखने का मौका नहीं मिलेगा।

ये भी देखें – Prayagraj Magh Mela 2026: शंकराचार्य बनाम प्रशासन! संगम स्नान विवाद में नोटिस से बढ़ा बवाल | BE News

Zakir Khan Last Video: स्टेज से ब्रेक से पहले भावुक हुए जाकिर, आख़िरी ...

लगातार ट्रैवल करने से बिगड़ी तबीयत

आपको बता दें कि जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत को लेकर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि वह पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे, लेकिन काम की मजबूरी के चलते लगातार शो करते रहे। दिन में 2-3 शो और लगातार ट्रैवल करने की वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी।

फिलहाल जाकिर खान 20 जून तक अपने आखिरी शो करेंगे, इसके बाद वह आने वाले कई सालों तक स्टेज पर नजर नहीं आएंगे। यही वजह है कि जाकिर खान का यह फैसला उनके फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है।

Read More कॉमेडियन जाकिर खान ने किया लंबे ब्रेक का ऐलान, हैदराबाद शो में छलका दर्द, कहा- “कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक…”

Health Tips: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग

BE NEWS – बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, ताकि पेट अंदर हो और वज़न कम हो। लेकिन सिर्फ नींबू का रस पीने से आपको बहुत कम फायदा मिलता है। असली पोषण और फाइबर तो नींबू के उस हिस्से में होता है, जिसे हम आमतौर पर कूड़े में फेंक देते हैं- नींबू का छिलका और गूदा।

 रस या छिलके में, आखिर कहां छिपा है फाइबर

दरअसल नींबू एक सुपर हेल्दी फ्रूट है, लेकिन इसका असली फाइबर रस में नहीं, बल्कि गूदे और छिलके में होता है। फाइबर शरीर में कई तरह से फायदा करता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, भूख कम करता है। कैलोरी इनटेक घटाता है। शरीर को जमा फैट जलाने में मदद करता है। हेल्थ को बेहतर बनाकर मेटाबॉलिज्म तेज करता है। यही कारण है कि केवल नींबू पानी पीने से पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता और वज़न कम करने में सीमित ही फायदा होता है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

स्वाद और स्वास्थ्य का छिपा खजाना है संतरे के छिलके, जानें उपयोग करने का ...

नींबू का छिलका इतना फायदेमंद क्यों?

 नींबू के रस में भरपूर विटामिन- सी पाया जाता है, जिसको उपयोग करके हम सभी उलके छिलके को फेंक देते हैं। लोकिन क्या आप जानते हैं नींबू के छिलके में भी कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रस में नहीं मिलते। इनमें शामिल हैं-

1. विटामिन C

2.डी-लाइमोनीन

3.एंटीऑक्सीडेंट्स

4.एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण

5.इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले पोषक तत्व

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि छिलका डाइजेशन सुधारने, फैट बर्निंग बढ़ाने और शरीर को टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद कर सकता है।

ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

amazing 7 health benefits of lemon peel how to use it नींबू के रस से ...

नींबू के छिलके को खाने के तरीके

1. स्मूदी में ब्लेंड करके- नींबू को साफ पानी से धोकर उसका छिलका उतारें। छिलके को छोटी मात्रा में किसी भी स्मूदी के साथ ब्लेंड करकें भी आप उपयोग कर सकते हैं।

2. सलाद या डिश पर कद्दूकस करें- अपने सलाद, दही या फेवरेट डिश पर हल्का सा नींबू छिलका कद्दूकस करके डालें। इससे टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ेंगे।

3. नींबू-छिलका ड्रिंक- नींबू को अच्छे से धोकर छिलका निकालें और फिर इसको एक कप पानी में इसे उबालें। अब इस पानी को पिएं और चाहें तो उबला हुआ छिलका भी खा सकते हैं।

क्या नींबू का रस निकालने के बाद छिलका फेंक देते हैं, तो अब ऐसा नहीं ...

कैसे करें गूदे का उपयोग करें 

1. नींबू का छिलका उतार दें

2. अंदर का गूदा निकालकर बीज हटाएं

3. गूदे को पानी में डालकर पिएं ताकि फाइबर मिल सके

क्यों है यह तरीका ज्यादा असरदार?

फाइबर आपकी भूख को नियंत्रित करता है और शरीर को धीरे-धीरे लेकिन नेचूरल तरीके से फैट बर्न करने में सपोर्ट करता है। इसलिए अगर आप केवल नींबू पानी पी रहे थे, तो अपनी डाइट में छिलका या गूदा जोड़कर आप बेहतर रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन किसी भी नई हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। Read More Health Tips: नींबू का रस ही नहीं उसके छिलके में भी छिपे हैं कई गुणकारी लाभ, आइए जानें कैसे करें इसका उपयोग

Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…

BE NEWS – एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जो कि लगातार दूसरे दिन अपने रिकॉर्ड लेवल पर है। बीते कई दिनों से चांदी में रिकार्ड तोड़ तेजी देखी जा रही, वहीं आज सोने ने भी सभी रिकार्ड तोड़ दिए है।

लगातार तेजी निवेशकों के बीच बनी चर्चा

आपको बता दें कि सोना आज फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, वहीं चांदी की रफ्तार ने लोगों को चौंका दिया है।एमसीएक्स और इंडियन बुलियंस और ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3.34 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया है। सोने और चांदी में हुई इस लगातार तेजी ने निवेशकों के बीच चर्चा को तेज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, वैश्विक बाज़ार में तेजी और निवेश की बढ़ती मांग के कारण हुई है।

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ...

सोने में जबरदस्त तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने आज 7,255 रुपये की उछाल के साथ 1,57,820 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया। फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 1,58,339 रुपये के ऑल टाइम हाई को भी छुआ। मंगलवार को सोना 1,50,565 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे एक ही दिन में भारी तेजी देखने को मिली।

ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News

Gold, Silver Price Today 19th April 2024- Check 18, 22, 24 Carat Sone ...

चांदी में भी कल से तेज़ी जारी

चांदी (Silver Price Today) में भी कल से तेज़ी जारी है। MCX के आंकड़ों के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव 3,34,027 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। सबसे सस्ती चांदी पटना में ₹3,33,070 प्रति किलो, वहीं सबसे मंहगी चंडीगढ़ में जिसका रेट ₹3,34,150 प्रति किलो रहा।  चांदी में कुल 8,416 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई है।

आज के प्रमुख शहरों में सोने के भाव-
    • पटना- ₹1,57,890

    • जयपुर- ₹1,57,950

    • कानपुर और लखनऊ- ₹1,58,020

    • भोपाल और इंदौर- ₹1,58,140

    • चंडीगढ़- ₹1,58,290

    • रायपुर- ₹1,58,230

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यही तेजी जारी रही, तो सोने का भाव जल्द ही 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। Read More Gold and Silver Price Hike: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए आज आपके शहर का रेट…

Noida Basement Accident: बिल्डर की लापरवाही या सिस्टम फेल? इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले पर SIT ने शुरू की जांच

BE NEWS – ग्रेटर नोएडा में 17 दिसंबर की रात  निर्माणाधीन बेसमेंट में कार के डुबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। बेसमेंट बनाने वाले बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे आरोपी की जांच की रही है।

आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का मामले पर सीएम योगी द्वारा SIT टीम का गठन किया गया है। जो अब इस मामले की पूरी जांच करेगी। वहीं इस पूरे प्रकरण पर अब पुलिस ने एमजेड विजटाउन के निदेशक बिल्डर अभय कुमार जिन्होंने इस बेसमेंट की निर्माण किया था, उनके गिरफ्तार कर लिया है।

‘मैं यहां हूं पापा…’ इंजीनियर युवराज की मौत पर टूटे पिता, बताया बेटा ...

दो साल पहले खोदा गया था बेसमेंट का गड्ढा

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिल्डर ने दो वर्ष पहले एक मॉल निर्माण के लिए बेसमेंट बनाने के उद्देश्य से जमीन पर गड्ढा खुदवाया था। यह गड्ढा लंबे समय से पानी से भरा हुआ था। शुक्रवार को इसी बेसमेंट में कार समेत गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद बेसमेंट में डूबी कार को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को लगभग 96 घंटे बाद कार को बाहर निकाला जा सका।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

टूटी विंडशील्ड, खुली सनरूफ बता रही बहुत कुछ, पानी से निकली युवराज मेहता ...

बचाव कार्य में बरती गई भारी लापरवाही

युवराज मेहता के पिता ने SIT को दिए बयान में आरोप लगाया कि हादसे के समय उन्होंने लगातार पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ कर्मियों से बेटे को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, बचाव कर्मियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। उन्होंने पानी ठंडा होने का हवाला देकर अंदर उतरने से मना कर दिया, जिसके बाद केवल रस्सी फेंक कर के एक औपचारिकता निभाई गई। वहीं एनडीआरएफ को भी इस घटना की सूचना देने में देरी की गई। पीड़ित पिता का यह भी आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामले में पहली गिरफ्तारी, बिल्डर ...

SIT कर रही पुलिस, प्रशासन और बिल्डरों की जांच

SIT टीम ने मंगलवार को सबसे पहले नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

SIT में शामिल मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें पांच दिन के भीतर सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। हादसा किस स्तर की लापरवाही से हुआ। इसमें पुलिस, प्रशासन, प्राधिकरण, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सभी की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

गेट नहीं, सनरूफ से निकला था युवराज; कार ने खोले इंजीनियर की मौत के राज

नहीं थे बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम

पुलिस के अनुसार, जिस प्लॉट पर हादसा हुआ वहां कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे। इसी कारण यह दुर्घटना हुई। पीड़ित पिता की तहरीर पर 18 जनवरी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विशटाउन और लोटस ग्रीन बिल्डर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल गिरफ्तार बिल्डर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। Read More Noida Basement Accident: बिल्डर की लापरवाही या सिस्टम फेल? इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले पर SIT ने शुरू की जांच

Sunita Williams Retires: 9 महीने अंतरिक्ष में फंसी रहीं सुनीता विलियम्स…अब नासा को कह दिया अलविदा!

BE NEWS – अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से रिटायर ले लिया है। 27 साल के शानदार करियर के बाद वो भारत वापस आ गई है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित में एक कार्यक्रम में युवाओं के साथ अपने अनुभव को साझा किया।

60 वर्ष पूरे करने पर अंतरिक्ष एजेंसी को कहा अलविदा 

आपको बता दें कि भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 27 साल की शानदार सेवा के बाद नासा से रिटायरमेंट ले लिया है। 60 वर्ष पूरे करने पर उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी को अलविदा कहा और इस खास मौके पर भारत दौरे पर पहुंचीं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया और दिवंगत भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के परिवार से मुलाकात कर भावुक क्षण साझा किए।

नासा ने बता दिया कब होगी सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की अंतरिक्ष से ...

भारत आना घर लौटने जैसा है- सुनीता विलियम्स

दिल्ली स्थित अमेरिकन सेंटर में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन की शुरुआत करते हुए सुनीता विलियम्स ने कहा कि भारत आना उनके लिए घर लौटने जैसा अनुभव है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का जन्म भारत में हुआ था, इसलिए भारतीय संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव है। नीले रंग के स्पेस सूट और स्पेस-थीम जूतों में मंच पर पहुंचीं सुनीता का युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अंतरिक्ष में 9 महीने, यादों से भरा सफर

कार्यक्रम के दौरान सुनीता ने अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि बोइंग के  कैप्सूल टेस्ट फ्लाइट मिशन जो सिर्फ 8 दिनों का था, तकनीकी कारणों से 9 महीनों से ज्यादा लंबा हो गया। बोइंग के अंतरिक्ष यान में आई खराबी के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रुकना पड़ा।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल तक ...

‘स्पेस रेस’ प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग की दौड़

जब उनसे मौजूदा वैश्विक ‘स्पेस रेस’ पर सवाल पूछा गया, तो सुनीता विलियम्स ने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज अंतरिक्ष में जरूर एक दौड़ चल रही है, लेकिन यह जीतने की नहीं, बल्कि टिकाऊ और सुरक्षित तरीके से चांद पर वापसी सुनिश्चित करने की दौड़ है। उन्होंने चांद की तुलना अंटार्कटिका से करते हुए कहा कि जैसे वहां सभी देश मिलकर काम करते हैं, वैसे ही चांद पर भी सहयोग ही रास्ता है।

सुनीता विलियम्स को मिलेगा 9 महीने के स्पेस ओवरटाइम का पैसा? जानिए पूर्व ...

भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की भी सराहना

सुनीता विलियम्स ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि आर्टेमिस अकॉर्ड्स के तहत भारत समेत कई देश चांद मिशन में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत के लक्ष्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि,

  1. 2035 तक भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रहा है
  2. 2040 तक भारतीय को चांद पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है

उन्होंने निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी को भी सकारात्मक बताया और कहा कि इससे युवाओं के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में नई नौकरियां और तकनीकी अवसर पैदा हो रहे हैं, चाहे वह रॉकेट टेक्नोलॉजी हो, सैटेलाइट, 3डी प्रिंटिंग या नई इनोवेशन।

ऊपर से देखने पर कोई सीमा नहीं

कार्यक्रम के आखिर में सुनीता विलियम्स ने एक गहरी बात साझा की। उन्होंने कहा कि जब कोई अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखता है, तो सोच बदल जाती है। “ऊपर से देखने पर कोई सीमा नहीं दिखती। तब समझ आता है कि हम सब एक हैं और आपसी झगड़े कितने बेकार हैं”। Read More Sunita Williams Retires: 9 महीने अंतरिक्ष में फंसी रहीं सुनीता विलियम्स…अब नासा को कह दिया अलविदा!

Friday Worship Ritual: देवी लक्ष्मी और संतोषी मां की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, भूलकर भी न करें ये काम…

Friday Worship Ritual: हिंदु धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित है। जिसमें से शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और संतोषी मां को समर्पित है। कहते है कि इस दिन पूजा करने से घर में सुख- समृद्धि, धन- धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

मां लक्ष्मी और संतोषी को समर्पित शुक्रवार का दिन

आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और संतोषी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा से घर में धन, सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। खासतौर पर अगर पूजा सही नियमों के साथ की जाए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ये भी देखें: SIR पर बवाल! UP से पश्चिम बंगाल तक सियासी घमासान | 2.89 करोड़ वोटर कटे | BE NEWS

Vaibhav Laxmi Vrat: शुक्रवार को करें वैभव लक्ष्मी व्रत, जानें कब से ...

शुक्रवार की पूजा विधि

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ या गुलाबी रंग के वस्त्र पहने चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर या साफ स्थान पर मां लक्ष्मी और संतोषी माता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। मन में श्रद्धा रखते हुए संकल्प लें और पूजा की शुरुआत करें। पूजा के दौरान मां को लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां, धूप और घी का दीपक अर्पित करें। भोग में गुड़-चना, खीर या सफेद मिठाई चढ़ाना शुभ माना जाता है। अंत में मां से परिवार की सुख-समृद्धि, धन- धान्य और सौभाग्य की कामना करें।

ये भी देखें: मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Friday Worship: शुक्रवार के दिन किन देवी-देवताओं की होती है पूजा? जानिए ...

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ गलतियां ऐसी हैं जो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकती हैं।

1. गंदगी न रखें- शुक्रवार के दिन घर के किसी भी कोने में गंदगी नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करती हैं।

2. गंदे या फटे कपड़े न पहनें- इस दिन हमेशा साफ-सुथरे और सलीके वाले वस्त्र पहनें।

3. पैसों का लेन-देन न करें- शुक्रवार को न तो किसी को उधार देना शुभ माना जाता है और न ही उधार लेना।

4. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य टालें- वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन जमीन-जायदाद से संबंधित काम करने से बचना चाहिए।

5. रसोई का सामान न खरीदें- मान्यता है कि शुक्रवार को रसोई से जुड़ा सामान खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

अगर आप शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धाभाव के साथ व्रत करते हैं और उसके नियमों के पालन करते हैं तो मां की कृपा आपके जीवन में हमेशा बना रहेगी। घर में सुख- समृद्धि, धन- धान्य और सौभाग्य की कोई कमी नहीं रहती है। Read More Friday Worship Ritual: देवी लक्ष्मी और संतोषी मां की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, भूलकर भी न करें ये काम…

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महासंग्राम, ICC की चेतावनी पर बांग्लादेश का पलटवार, क्या बाहर हो जाएगी टीम?

BE NEWS – ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 21 जनवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी ने BCB को चेतावनी दी है।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार का विवादित बयान

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से होने वाली है। जिसके लेकर विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। इसी खींंचतान की बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद  (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ये चेतावनी दी थी कि वह इस आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं। इस फैसले पर बीसीबी ने पलटवार किया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने इस पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि, अगर बीसीसीआई के दवाब में आकर आईसीसी कोई फैसला करती है,तो बांग्लादेश इसे स्वीकार नहीं करेगा।

स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में किया जा सकता शामिल 

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश से कहा है कि वह टी20 विश्व कप के फाइनल शेड्यूल को स्वीकार करे, नहीं तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है, जो रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसी मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच पिछले तीन हफ्तों से बातचीत अटकी हुई है।

ये भी देखें – Vrindavan में आस्था के नाम पर भद्दा खेल! VIP दर्शन का झांसा देकर महिलाओं से धोखा | BE News

टीम इंडिया से 19 अक्टूबर को मैच और अभी से ही बांग्लादेश के छूट रहे ...

मैच भारत से बाहर कराने की मांग

विवाद की जड़ भारत में मैच खेलने को लेकर सुरक्षा हैं। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को वहां भेजने से इनकार कर दिया था। यह मामला तब और बढ़ गया जब बीसीसीआई के निर्देश के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की, जिसे आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भारत में किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आसिफ नजरुल

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आईसीसी, बीसीसीआई के दबाव में आकर बांग्लादेश पर कोई अनुचित शर्तें रखती है, तो देश उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा रहा है।

आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदाहरण देते हुए कहा, “ऐसे कई मौके रहे हैं जब भारत ने पाकिस्तान जाने से मना किया और तब आईसीसी ने वेन्यू बदल दिया था। हमने भी एक वाजिब वजह से वेन्यू बदलने की मांग की है। आईसीसी हमें गलत या बेवजह दबाव डालकर भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।” फिलहाल, सभी की नजरें 21 जनवरी की डेडलाइन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा या नहीं। Read More T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महासंग्राम, ICC की चेतावनी पर बांग्लादेश का पलटवार, क्या बाहर हो जाएगी टीम?