कृष्ण पक्ष की एकादशी को जरुर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जानें पूजा के महत्व और इसके ज्योतिषीय लाभों के बारे में..

BE NEWS – हमारे सनातन धर्म में तुलसी पूजा का बहुत ही महत्व है। इस पौधे में देवी तुलसी का वास माना जाता है। घर के आंगन में इसे लगाना और पूजा – अर्चना करना बहुत ही शुभ माना है। रोजाना तुलसी पूजन करने वाले के घर- परिवार में हमेशा सुख- समृद्धि और शांति बना रहती है  लेकिन एकादशी की तिथि का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन कुछ खास उपायों के साथ – साथ कुछ सावधानियां बरतना भी बहुत आवश्यक है।

तुलसी पूजा के विशेष महत्व

आपको बता दें कि पौष माह का महीना तुलसी पूजा के लिए महत्वपूर्ण और विशेष महत्व रखता है। इस साल पौष माह की कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर तुलसी से जुड़े उपाय करने से विशेष फल का प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है व धन संम्बधी समस्या भी दूर होती है।

Varuthini ekadashi tulsi upay 2025 how to please lord vishnu and maa ...

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 12 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS

नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय

शास्त्रों के अनुसार कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी जी को जल नहीं देना चाहिए। किसी भी तरह की नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए तुलसी जी की जड़ो से थोड़ी सी मिट्टी को लेकर अपने माथे पर तिलक करना चाहिए। कहते है एकादशी के दिन ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। इससे जीवन में खुशहाली और शांति आती है। Read More कृष्ण पक्ष की एकादशी को जरुर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जानें पूजा के महत्व और इसके ज्योतिषीय लाभों के बारे में..

ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

BE NEWS – यह दौर हेल्दी लाइफस्टाइल का है, जहां हर कोई फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए सही खान-पान पर ध्यान दे रहा है। लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर हेल्दी खाना बनाने से कतराते हैं कि वह फीका या बहुत समय लेने वाला होता है। ऐसे में मूंग दाल चीला एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बेहद पौष्टिक और झटपट बनने वाला भी है। यहां हम आपको प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बनाने की आसान सी रेसिपी बताने जा रहें है…

मूंग दाल चीला बनाने की सामाग्री-

आपको मूंग दाल चीला बनाने के लिए बस कुछ आसान और घर में उपलब्ध सामग्रियों की जरूरत होती है। इसके लिए एक कप मूंग दाल को 3-4 घंटे या रात भर भिगोकर मिक्सी में थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी, अजवाइन और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। अगर चाहें तो प्याज, गाजर या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी इसमें मिला सकते हैं, जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाता है।

चना दाल और मूंग दाल का चीला | Chana Moong Dal Pancakes | Soya Paneer ...

बनाने की विधि-

अब एक तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करके हल्का सा तेल लगाएं और एक चम्मच घोल डालकर गोल आकार में फैला दें। मध्यम आँच पर चीले को दोनों तरफ से 2 से 3 मिनट तक सेकें जब तक कि यह हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। तैयार मूंग दाल चीला को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 12 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS Read More ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल का ये झटपट बनने वाला चीला, जानें इस हेल्दी स्नैक को तैयार करने की आसान सी रेसिपी

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की प्रेयर मीट पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- ” उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गयी… “

BE NEWS – दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के लिए उनकी पत्नि हेमा मालिनी ने दिल्ली में प्रेयर मीट का रखा। जहां स्पीच देते हुए काफी भावुक हो गयी। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां ईशा और आहाना भी उनके साथ मौजूद रहीं।

कई दिग्गज कलाकार और राजनेता भी शामिल

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र की पत्नि हेमा मालिनी ने दिल्ली में उनकी याद में एक प्रेयर मीट रखा। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और राजनेता भी सम्मिलित रहें। इस दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी और दोनों बेटियां ईशा और आहाना काफी भावुक नजर आयीं।

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं—“जिनसे पर्दे पर प्यार ...

स्टेज पर खड़ी दोनों बेटियों ने बढ़ाया हौंसला 

प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी ने स्टेज पर उनके लिए करीब 15 मिनट की स्पीच दी। धर्मेंद्र जुड़े कुछ खास किस्सों का जिक्र भी किया। जहां पर बोलते हुए उनका आंखों से आंसु निकल आए। वहीं उनके पास स्टेज पर खड़ी उनको दोनों बेटियों ने उनका हौंसला बढ़ाया और उनका साथ खड़ी रहीं। इस दौरान बोलते हुए हेमा मालिनी  धर्मेंद्र की आखिरी अधूरी इच्छा बताई।

ये भी देखें: लखनऊ में चाइनीज मांझा का कहर! बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, हालत गंभीर | BE NEWS Read More दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की प्रेयर मीट पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- ” उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गयी… “

विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेने का किया ऐलान, 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दिखाएंगी दम

BE NEWS: भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती में वापसी का ऐलान कर दिया है। 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में एक वार फिर से वो अपना दिखाने के लिए तैयार है। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।

'मां! कुश्ती जीत गई, मैं हार गई, टूट गया सपना,' विनेश फोगाट ने लिया ...

अब तक तीन ओलंपिक में ले चुकी हिस्सा 

आपको बता दें कि 31 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना संन्यास वापस लेने की घोषणा कर दी है। जो 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत की ओर से प्रदर्शन करेंगी। भारत के लिए वो अब तक तीन ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़कर जुलाना सीट से 6 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

सोशल मीडिया पर साझा की भावुक पोस्ट 

अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था। बहुत समय तक, मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, प्रेशर से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की ज़रूरत थी। सालों में पहली बार, मैंने खुद को सांस लेने दिया। मैंने अपने सफ़र के बोझ को समझने के लिए समय लिया – उतार-चढ़ाव, दिल टूटना, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और कहीं उस सोच में, मुझे सच मिला, मुझे अब भी यह खेल पसंद है। मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।

ये भी देखें: Green Rail Revolution: India’s Hydrogen Train ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई! | Be News

उस खामोशी में, मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गयी थी कि ‘आग कभी खत्म नहीं होती’। यह सिर्फ़ थकान और शोर के नीचे दब गयी थी। डिसिप्लिन, रूटीन, लड़ाई… यह सब मेरे सिस्टम में है। मैं कितना भी दूर चली गयी, मेरा एक हिस्सा मैट पर बना रहा। तो मैं यहां हूं, LA28 की ओर एक ऐसे दिल के साथ वापस कदम बढ़ी रहा हूं जो निडर है और एक ऐसी भावना जो झुकने से मना करती है, और इस बार, मैं अकेली नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, जो मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन, LA ओलंपिक्स के इस रास्ते पर मेरा छोटा चीयरलीडर। Read More विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेने का किया ऐलान, 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दिखाएंगी दम

PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

BE NEWS: पीएम मोदी आज संसद भवन में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ) के सांसदों के साथ बैठक करेंगें। ये बैठक ऐसे समय पर की जा रही है, जब पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।

विधानसभा चुनाव पर चर्चा

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में उत्तर प्रदेश के NDA सांसदों के साथ में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगानी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें चुनावी रणनीति बनाई जायेगी।  पार्टी में मजबूती लाने के लिए पीएम मोदी विभिन्न राज्यों के सांसदों से मुलाकात कर फीडबैक ले रहें है, और जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बता दें कि 14 दिसंबर दिन रविवार को यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है।

चुनाव से पहले में चढ़ा सियासी पारा, बिहार NDA के 30 सांसदों ने संसद भवन ...

प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामाकंन पत्र के दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रांतीय परिषद के सदस्यों का चयन प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। जिसमें 403 में से 327 सदस्य चुने जा चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।

बता दें कि शनिवार शाम तक यह तय हो जाएगा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष आखिर कौन होगा। किसके हाथ में पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। जिसकी घोषणा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचने पर करेंगे। कयास ये लगाये जा रहें है कि BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आ सकता है।

ये भी देखें: Cough Syrup तस्करी सिंडिकेट पर ईडी की सबसे बड़ी रेड! लखनऊ में बर्खास्त सिपाही की कोठी सील | BE News Read More PM मोदी आज संसद भवन परिसर में NDA सांसदों के साथ करेंगे मुलाकात, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की हो सकती है घोषणा

IndiGo Flights Crisis: DGCA और केंद्र सरकार का एक्शन लगातार जारी, 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

BE NEWS – इंडिगो एयरलाइन में जारी गहरे संकट के बीच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। फ्लाइट ऑपरेशंस और सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के चलते DGCA ने अपने ही चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है।

इंडिगो एयरलाइन में जारी उथल- पुथल के बीच अहम कदम

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन में जारी उथल- पुथल के बीच यह कदम उस समय उठाया गया जब इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से DGCA की चार सदस्यीय जांच समिति पूछताछ की तैयारी कर रही थी। ये चार अधिकारी इंडिगो में सेफ्टी ऑडिट, पायलट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी करते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एयरलाइन में FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट) नियमों के क्रियान्वयन की खामियों को समय रहते नहीं पकड़ा। जिस कारण ये संकट उत्पन्न हुआ।

इंडिगो एयरलाइन ने आज करने जा रहे हैं यात्रा? तो घर से निकलने से पहले ... Read More IndiGo Flights Crisis: DGCA और केंद्र सरकार का एक्शन लगातार जारी, 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

BE NEWS – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। घर पर ही उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी और कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

90 वर्ष का आयु में ली अंतिम सांस

आपको बता दें कि देश के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का आज सुबह करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। 90 वर्ष का आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज चल रहा था और आज उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रिय मंत्री पद के साथ कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके परिवार में उनके बेटे शैलेष पाटिल, बहु अर्चना पाटिल और दो पोतियां भी हैं।

Shivraj Patil Death: कौन थे शिवराज पाटिल, जिनका 90 साल की उम्र में हुआ ...

केंद्रिय मंत्री पद के साथ कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली

बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाले शिवराज पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा मंत्री के पद पर रहें। इसके साथ ही वो मराठवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। जहां उन्होंने लातूर की ग्रामीण सीट से विधायक पद की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसका कार्यकाल 1973 से 1980 तक रहा था। जिसके बाद उन्होंने लातूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता और साल 1980 में संसद पंहुचे। जहां पर उन्होंने सात बार जीत दर्ज की। राजीव गांधी के कार्यकाल में पाटिल ने नागर विमानन मंत्रालय को पदभार भी संभाला। लोकसभा स्पीकर भी रहें। 2010 से 15 तक पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक रहे।

मुंबई आतंकी हमले दौरान थे देश के गृहमंत्री

2008 मुंबई में हुए आंतकी हमले के समय शिवराज पाटिल चाकुरकर देश के गृहमंत्री रहे। इस दौरान मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षा में चूक होने के चलते उनको कई आलोचना सहना पड़ी। जिसके बाद हमला रोकने की नाकामी के चलते उनको अपने गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। आज उनके निधन पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी देखें: UP Politics: लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश: बोले- चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए | BE News

CM योगी ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर स्वीकार किए जाने पर जताई खुशी, कहा- ” यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना…”

BE NEWS – सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली को UNESCO द्वारा विश्व धरोहर के रुप में स्वीकार किए जाने पर खुशी जाहिर की है और इसे देश के लिए एक गौरव का पल बताया। कल पीएम मोदी ने भी इसे हमारी सभ्यता की आत्मा बताया था।

हमारे देश का प्रमुख त्योहार दिवाली

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने UNESCO के आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज की लिस्ट में हमारे देश के प्रमुख त्योहार दिवाली को विश्व धरोहर के रुप में स्वीकार किए जाने को एक गौरव के पल बताया। उन्होंने कहा कि, यह निर्णय उस उत्सव की पहचान है, जो कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का एवं नए आरम्भ को प्रतीक के रुप में हर वर्ष मनाया जाता है।

दिवाली पर 28 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या, बना नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या प्रभु श्री राम की पावन भूमि

आगे उन्होंने कहा कि, यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर अयोध्या प्रभु श्री राम की पावन भूमि है और यहीं पर से दिवाली के पावन उत्सव की शुरुआत हुई थी। अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्ठा का केंद्र नहीं बल्कि भारतीय पंरपराओं की आत्मा है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना भारत की बढ़ती सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर सांस्कृतिक उपस्थिति का व्यापक रुप स्थापित किया है।

तान्या मित्तल पर उनकी स्टाइलिस्ट ने लगाया पैसे न देने का आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

BE NEWS – ‘बिग बॉस 19’ से अपनी बातों को लेकर चर्चाओं में आयी तान्या मित्तल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गयी है। तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट ने पैसे न देने का आरोप लगाया है। जिसका खुलासा उनकी स्टाइलिस्ट वे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है।

तान्या की स्टाइलिस्ट ने उन पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां वो इंटरव्यूज देकर अपनी बिग बॉस के अंदर की जर्नी और एक्सपीरियंस को सभी को साथ शेयर कर रही है। इन सब के बीच तान्या की  स्टाइलिस्ट ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तान्या की स्टाइलिस्ट ने ये दावा किया है कि अभी कर उनकी पेमेंट क्लीयर नहीं हुई है। इसका खुलासा उन्होनें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके किया है।

Newstak: क्या बिग बॉस के घर में धड़ल्ले से झूठ बोल रही हैं इंफ्लूएंसर ...

तान्या की स्टाइलिस्ट जिनका नाम रिध्दिमा शर्मा है, उन्होंने आरोप लगाया है कि शो के दौरान तान्या को कई साड़ियां और लहंगे भेजे थे, लेकिन अभी तक न तो उनकी पेमेंट क्लियर की गई और न ही आउटफिट्स वापस लौटाए गए हैं। जिस पर उन्होंने नाराज़गी जताई है। रिद्धिमा का दावा है कि वह हर इंटरव्यू में तान्या की तारीफ करती रहीं, यहां तक कि वोटिंग के दौरान भी उन्हें सपोर्ट किया। लेकिन बदले में उन्हें न सम्मान मिला न ही अब तक पेमेंट मिला।

Risdhima Sharma 10 12 2025 1280 720

ये भी देखें- UP Politics: लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश: बोले- चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए | BE News

टीम का व्यवहार भी सही नहीं रहा – रिद्धिमा

अपनी पोस्ट में रिद्धिमा ने यह भी लिखा कि, तान्या की टीम का रवैया भी उनके साथ बेहद खराब रहा। उनका कहना है कि उन्हें 11 बजे कॉल कर अचानक ड्रेस डिलीवर करने को कहा गया, जबकि उन्हें 1:30 बजे सिद्धि विनायक जाना था। इसके बावजूद उन्होंने आउटफिट पहुंचाया, यहां तक कि पोर्टर डिलीवरी का पेमेंट भी खुद दिया। रिद्धिमा ने तान्या से रिक्वेस्ट की है कि उनकी पेमेंट को क्लियर जल्द कर दिया जाए।