Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी ‘लूथरा ब्रदर्स’ को आज लाया जाएगा भारत, थाईलैंड में पूरी हुई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

BE NEWS- गोवा नाइट क्लब हादसे के दोनों आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से भारत लाया जाएगा। उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों के दोपहर तक भारत लाये जाने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली आते ही दोनों भाईयों को पुलिस अपना हिरासत में ले लेगी।

इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी

आपको बता दें कि गोवा अग्निकांड मामले में आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आज पूरी हो चुकी है। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया है। इंटरपोल की मदद से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। फ्लाईट से सीबीआई टीम के द्वारा दोनों आरोपी भाईयों को वापस लाया जा रहा है। दिल्ली आने के बाद उनको पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी देखे: UP Politics: लोकसभा में जमकर बरसे अखिलेश: बोले- चुनाव आयोग में नियुक्ति का तरीका बदला जाए | BE News

Goa Night Club Fire: लूथ्ररा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गोवा नाइट ...

क्या है पूरी मामला

दरअसल गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में 6 दिसंबर की रात को अचानक रात को इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार थे। जिसके बाद दोनों खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।  Read More Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी ‘लूथरा ब्रदर्स’ को आज लाया जाएगा भारत, थाईलैंड में पूरी हुई प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ…

BE NEWS – रिलायंस जियो अपने यूजर्स को इस नए साल पर लाया है एक ऐसा ऑफर जो कम कीमत पर आपको  देगा बहुत कुछ। इसमे मिलेगा डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ और भी बहुत से फायदे।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 500 रुपयों की कीमत Happy New Year 2026 Prepaid Plan लाने जा रही है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो डेटा, कॉलिंग और OTT एंटरटेनमेंट इन तीनों का फायदा एक साथ चाहते हैं।

Jio New Year 2024 Offer : नए साल पर जियो का तोहफा, रिचार्ज पर मिलेगी 24 ...

Jio 500 Plan की वैलिडिटी और डेटा डिटेल्स

दरअसल इस नए 500 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी। । जिसमें  2GB प्रतिदिन डेटा यानि कुल डेटा 56GB (28 दिनों में) के लिए होगा। इसके अलावा, जिन यूजर्स के पास 5G स्मार्टफोन है और जो Jio के 5G नेटवर्क एरिया में रहते हैं, उन्हें इस प्लान के साथ Unlimited 5G Data का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। Read More रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ…

Halwa: मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट गाजर का हलवा, जानिए इसे बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके….

BE NEWS – गाजर का हलवा खाना हर किसी को पसंद होता है। खास कर सर्दियों के इस मौसम में गरमा- गरम हलवा हो तो बात ही अलग है। लेकिन इसे खाना जितना अच्छा और आसान लगता है इसे बनाना उतना ही मुश्किल होता है। खास कर उस समय जब इसे कद्दुकस करने की बारी आती है। आज हम आपको इसे बनाने की एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं जो आपको घंटों के इस काम को कुछ ही देर में कर देगा।

सर्दियों के इस मौसम में आपको शायद मिठाई की हर दुकान पर गाजर का हलवा मिल जाएगा, पर घर के बने गाजर के हलवे की बात ही अलग होती है। बच्चे हो या बड़े सभी इसे खाना पसंद करते है। वहीं अच्छी मात्रा में इसे बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करने में काफी समय लग जाता है। इसे कद्दूकस किए बिना भी हम आसानी से चॉपर की मदद से ग्रेट सकते हैं। जिससे हलवा महीन और आसानी से तैयार हो सकता है।

Very Veggie Marinara - Comfortably Domestic

गाजर को चॉपर से करें ग्रेट

गाजर का हलवा बनाने के लिए गाजर को अच्छी तरह से धोकर हल्का सा छिल लें। अब गाजर को नॉर्मल सब्जी की तरह छोटा- छोटा सा काट लें। इन टुकड़ों को चॉपर में डालें और चॉपर को चलाएं। बीच-बीच में चॉपर खोलकर गाजर को पलट दें ताकि सभी टुकड़े बराबर चॉप हो जाएं। कुछ ही मिनटों में गाजर बारीक चॉप हो जाएगी, जो बिल्कुल कद्दूकस जैसी लगेगी। सारी गाजर इसी तरह चॉप कर लें और फिर इन्हें कड़ाही में हल्की भाप में पका लें। इसके बाद दूध, मावा या मिल्क पाउडर डालकर अपने स्वाद अनुसार गाजर का हलवा तैयार करें।

Gajar Ka Halwa Benefits: गाजर का हलवा खाने के ये 6 फायदे आपको हैरान कर ... Read More Halwa: मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट गाजर का हलवा, जानिए इसे बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके….

Dhurandhar: धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की अपने दिल की बात

BE NEWS – रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दस दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में तक कुल 500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसको लेकर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया हंगामा, 106.50 करोड़ ...

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट

आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर अब तक जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। दस दिनों के अंदर ही इस फिल्म भारत में अब तक कुल 350 करोड़ और दुनिया भर में कुल 500 करोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की धुआंधार कमाई रुकने का काम नहीं ले रही है।

यो भी देखे: भारत के 4 सबसे रहस्यमई मंदिर | ndia’s 4 Most Mysterious Temples | BE NEWS

120 Crew Members Hospitalised On Dhurandhar Set: रणवीर सिंह की धुरंधर ...

सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रणवीर सिंह बहुत खुश है। अपनी इस सफलता को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ” किस्मत की एक बहुत खुबसुरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है……लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।”

ranveer singh1

Read More Dhurandhar: धुरंधर की सफलता पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट कर फैंस के साथ साझा की अपने दिल की बात

सिडनी में यहूदी उत्सव के दौरान हुए आंतकी हमले में 15 लोगों की मौत, विदेश मंत्री एस.जय शंकर ने पूरा समर्थन देने की कही बात

BE NEWS – ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर एक यहूदी उत्सव के दौरान आंतकी हमला हुआ। इस आंतकी  गोलाबारी में अब तक 15 बेगुनाह लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी ने इस हमले कड़ी निंदा की है। भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने इस आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत की।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत

आपको बता दें कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वहां पर एक यहूदी उत्सव हनुक्का चल रहा था। उसी समय पर दो हमलावारों ने अंधाधुंध गोलोबारी शुरु कर दी। इस हमले में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसको लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बातचीत की।  इस हमले को लेकर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है और पूरा समर्थन देने की बात कही है।

विदेश मंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट 

इस हमले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जय शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि, “ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की। बॉन्डी बीच आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और पूरा समर्थन देने की बात की।”

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर
वहीं इस हमले के एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि, गोलियां बरसाने वाले दोनों आंतकी पिता-पुत्र थे। जिनकी पहचान 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीन अकरम के रुप में हुई है।

Read More सिडनी में यहूदी उत्सव के दौरान हुए आंतकी हमले में 15 लोगों की मौत, विदेश मंत्री एस.जय शंकर ने पूरा समर्थन देने की कही बात

लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

BE NEWS – दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। जिसके लिए वो आज दिल्ली पहुंच चुके है। जहां मैसी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके लिए अरुण जेटली स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।

मैसी के आने पर कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम

आपको बता दें कि मैसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। जिसका आज अंतिम दिन है। उनके भारत टूर की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई थी, जोकि बहुत ही खराब रही थी। रविवार के दिन वो मुंबई दौरे पर थे, जहां सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे दिग्गज लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वहीं आज वो दिल्ली पहुंच चुके है। जिसे देखते दिल्ली प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए गए हैं।

लियोनल मेसी कोलकाता के बाद अब हैदराबाद पहुंचे, खेलेंगे फ्रेंडली मैच ...

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

मैसी के लिए होटल में कॉर्पोरेट और VIP मेहमानों के साथ एक मीट एंड ग्रीट रखा गया है। इसके बाद पीएम मोदी से वो उनके आवास पर  मुलाकात करेंगे। उनके साथ केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। मुलाकातों के दौर के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल आइकन दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पहुंचेगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद मेसी मैदान में उतरेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात व उनके साथ बातचीत करेंगे। इसी क्रम में 3:55 से 4:15 बजे तक एक फुटबॉल क्लिनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 बच्चे हिस्सा लेंगे। Read More लियोनल मेसी के भारत दौरे का आज अंतिम दिन, दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Kharmas 2025: खरमास में शुभ कार्यों को करना क्यों माना है वर्जित, आइए जानें इसकी तिथि, समय और इस दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए

BE NEWS – सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ कल 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार से खरमास का प्रारंभ हो जाएगा। जिसकी की अवधि एक माह की होती है। इसके प्रांरभ होने के साथ ही सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं।

आपको बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य जब अपने वार्षिक गोचर के दौरान देवगुरु बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तब उस अवधि को खरमास कहा जाता है। राशियों के आधार पर इसे धनु खरमास और मीन खरमास के नाम से जाना जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, खरमास 2025 की तिथि, समय और इस दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए।

Kharmas 2022 | खरमास कब से शुरू है | Kab Se Shuru Hai Kharmas | kharmas ...

खरमास 2025 कब शुरू होगा

धनु खरमास की शुरुआत धनु संक्रांति के दिन होती है, यानी जब सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका आरंभ मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 से सुबह 04:27 बजे होगी। वहीं इसका समापन 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के दिन होगा। जिसके साथ सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों का प्रारंभ हो जाएगा।

ये भी दखे: Vishva Hindu Parishad का फरमान? Santa Claus नहीं संत की भूमि है भारत! | BE News

क्यों नहीं किए जाते खरमास में शुभ कार्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु और मीन राशि में होते हैं, तब वे बृहस्पति की राशियों में प्रवेश करते हैं। बृहस्पति के प्रभाव के कारण सूर्य की ऊर्जा और तेज कम हो जाता है। उसके कमजोर होने पर इस समय किए गए कार्यों में सफलता नहीं मिलती है। कार्यों में देरी और रुकावट आती है। इसी कारण शास्त्रों में खरमास की अवधि को विवाह और अन्य मांगलिक संस्कारों के लिए अशुभ बताया गया है। Read More Kharmas 2025: खरमास में शुभ कार्यों को करना क्यों माना है वर्जित, आइए जानें इसकी तिथि, समय और इस दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए

25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

BE NEWS – पीएम  मोदी 25 दिसंबर को राजधानी में बने प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है।

करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसंतकुंज योजना के तहत राजधानी लखनऊ बने कमल के आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का 25 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है जो इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। इसकी तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं।

Lucknow Museum | Basant Kunj Project | Samachar Hindi News | Lucknow ...

इस आयोजन को लेकर विशाल पंडाल बनाने का कार्य करीब एक हफ्ते से जारी है, जिसको लेकर एलडीए इस समय प्रेरणा स्थल पर ही हैं और तैयारियों में लगा हुआ है। पंडाल का ढांचा तैयार हो चुका है। जिस पर वाटर प्रुफ तिरपाल लगाने और इसे सजाने का काम चल रहा है। इसके लिए विशेष फूलों का भा इंतजाम किया गया है। इसी मंच सो पीएम मोदी जनता को संबोधित करेंगे। मंच के सामने बने 3000 दर्शक क्षमता वाले एम्फीथिएटर को वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था के अनुरूप संवारा जा रहा है, जहां विशेष फूलों और सजावटी तत्वों का उपयोग किया जा रहा है।

Lucknow:लखनऊ में 65 एकड़ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल तैयार, पीएम करेंगे ...

प्रतिमाओं पर होगी अत्याधुनिक लाइटिंग

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं को विशेष प्रोजेक्शन लाइटिंग से सजाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं के निर्माण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए बनाए गए संग्रहालय का फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है।

ये भी देखे: Top News: सुबह की बड़ी खबरें | Headlines Today | अब तक 25 | Rahul Gandhi | PM Modi | BE News

स्वच्छता, खानपान और पार्किंग पर विशेष ध्यान

आयोजन को सफल बनाने के लिए आसपास के पांच जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को लाने की योजना बनाई गई है। उनके लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग टीमों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बसों और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों भी बनाएं गए है, जिसकी रूपरेखा पुलिस और यातायात विभाग ने तैयार कर ली है। इसके साथ आयोजन स्थल पर तीन हेलीपैड भी बनाए गये हैं। Read More 25 दिसंबर को प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जोरों से चल रही आयोजन की तैयारियां

Google Disco AI Browser: गूगल ने तकनीक की दुनिया में किया बड़ा धमाका, लॉन्च किया एआई-पावर्ड ‘डिस्को’ ब्राउजर

BE NEWS – तकनीक की दुनिया में GOOGLE एक बार फिर से बड़ा धमाका किया है। जहां उसने अपना एक नया एआई-पावर्ड ‘डिस्को’ ब्राउजर दूनिया के सामने पास किया है। जो कि AI मॉडल जेमिनी – 3 पर आधारित है और वेब सर्फिग को पूरी तरह से बदल कर रख देगा।

गूगल ने एक बार फिर किया कमाल

दरअसल टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। वैसे तो हम सभी ही किसी भी साइट को खोलने के लिए क्रोम ब्राउजर या गूगल को ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्रोम टीम ने अब एक आसा नया और अनोखा ब्राउजर बना दिया है जो कि बहुत ही पावर फुल है और AI मॉडल जेमिनी – 3 पर आधारित है। ये वेब सर्फिग की दुनिया को एक नया मुकाम देगा। ये आपकी चैट हिस्ट्री और ब्राउजिंग डाटा का यूज करके आपके हिसाब से रिजल्ट तैयार करता है। यो आपके हिसाब से जानकारी देता है और उसका सोर्स लिंक भी बताता है।

Google लाया Disco ब्राउजर, ChatGPT Atlas को देगा सीधी टक्कर, जानें खासियत

क्या है एआई-पावर्ड ‘डिस्को’ ब्राउजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्को को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह सिर्फ वेब पेजों की सूची नहीं दिखाता, बल्कि यूजर की जरूरत के हिसाब से इंटरैक्टिव अनुभव तैयार करता है। कहा जा रहा है कि यह गूगल के एआई मॉडल (जैसे जेमिनी सीरीज़) पर आधारित है और सर्च को बातचीत और एक्शन में बदल देता है।

Read More Google Disco AI Browser: गूगल ने तकनीक की दुनिया में किया बड़ा धमाका, लॉन्च किया एआई-पावर्ड ‘डिस्को’ ब्राउजर

लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान

BE NEWS – उत्तर प्रदेश में आज पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में सीएम योगी की उपस्थति में  इसकी औपचारिक रुप से घोषणा कर दी गई है।

7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी

आपको बता दें कि आज यूपी भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रिय मंत्री और महाराज गंज से 7 बार के लोकसभा सासंद रह चुके पंकज चौधरी का नाम 17वें प्रदेश अध्यक्ष के रुप में घोषित कर दिया गया। जिसका ऐलान चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल ने किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहें।

UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा

नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार किया ग्रहण

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शखंनाद वादन के साथ हुई। जिसके बाद पंकज चौधरी ने यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी, चुनाव प्रभारी पीयुष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेस पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें। पंकज चौधरी का निर्विरोध चुनाव जीतना तय था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया था।

कुर्मी वोट बैंक पर बीजेपी की बड़ी चाल

पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं और वह इस समुदाय से आने वाले चौथे नेता हैं जिन्हें यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह, विनय कटियार और ओम प्रकाश सिंह भी इस पद पर रह चुके हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। वह वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और इससे पहले भी 2021 में इसी पद पर रह चुके हैं।

ये भी देखें:Sanjay Singh Speech Rajyasabha: BJP पर बरसे संजय सिंह! “वक्त बताएगा कौन है गद्दार!” BE NEWS

पंकज चौधरी की राजनैतिक शुरुआत

ओबीसी वर्ग की कुर्मी जाति से आते हैं। महाराजगंज से 7 बार सांसद रह चुके हैं, राजनीति की शुरुआत पार्षद के तौर पर की थी। इसके साथ ही गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। साथ ही 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव जीता। लेकिन 1999 और 2009 में चुनावी हार का सामना पड़ा। उनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने मजबूती से वापसी की है। Read More लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान