Israel Attacks Iran: खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत और 30 से अधिक घायल

Israel Attacks Iran:  ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के बाद पाकिस्तान के कराची में हालात तनावपूर्ण हो गए। रविवार को माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

Violent protests near US embassy in Karachi
Violent protests near US embassy in Karachi
 अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन और हिंसा

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इस्राइल और अमेरिका के हमलों में हुई मौत के बाद भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल है। इसी बीच पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शनकारियों ने माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर कूच की और परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान 10 लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को कराची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी दूतावास के बाहरी क्षेत्र तक ही पहुंच पाए और उसके बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

ये भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=cs6p-5zhCL8

छह शिया मुसलमानों की पाकिस्तान पुलिस ने बिछाई लाशें, खामेनेई की हत्या का कर  रहे थे विरोध | Mint

हवाई हमलों में खामेनेई की हत्या

शनिवार को तेहरान में हुए संयुक्त अमेरिकी और इस्राइली हवाई हमलों में आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या हुई। 1989 में आयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे और तीन दशकों से अधिक समय तक देश का नेतृत्व कर रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद कराची में गुस्से का माहौल बन गया और प्रदर्शन हिंसक रूप ले गया।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हिंसक
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम

स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है और घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

राजनीतिक और धार्मिक तनाव

खामेनेई की हत्या और इसके बाद हुए प्रदर्शन ने ईरान-यूएस-इस्राइल संबंधों में नई बहस को जन्म दिया है। पाकिस्तान में कराची के हिंसक प्रदर्शन से यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में राजनीतिक और धार्मिक तनाव बढ़ सकता है। Read More Israel Attacks Iran: खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत और 30 से अधिक घायल

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या, लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, तीन दिन के शोक का किया ऐलान

Israel-Iran War – राजधानी लखनऊ में ईरान के सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामेनेई  (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रविवार सुबह छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कई लोग रोते-बिलखते नजर आए, जबकि महिलाओं ने भी शोक जताते हुए नारेबाजी में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि खामेनेई की हत्या धोखे से की गई है। वहीं कई धार्मिक नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।

लखनऊ विरोध प्रदर्शन
लखनऊ विरोध प्रदर्शन
भारत के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल

आपको बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इस्राइल और अमेरिका के हमलों (Israel-Iran War) में हुई मौत के बाद भारत के कई हिस्सों में तनाव और गम का माहौल है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में शिया मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं और इस हमले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं। रविवार सुबह से ही लखनऊ के छोटे और बड़े इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

ये भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=T2zc4iurPfg

लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
स्वतंत्र देश पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि किसी भी स्वतंत्र देश पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि खामेनेई को दुनिया भर के मुसलमानों का नेता माना जाता था।

मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने तीन दिन के शोक का ऐलान करते हुए समुदाय से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। रविवार रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा और उसके बाद कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की गई। देशभर के शिया समुदाय से भी इसी समय शोकसभाएं आयोजित करने की अपील की गई है।

लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
इमामबाड़े और बाजार बंद

शोक के चलते बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों को बाहर से ही लौटना पड़ा। छोटे इमामबाड़े के आसपास की दुकानों पर भी ताले लगे रहे और इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर जताई चिंता 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खामेनेई को एक मजबूत नेता बताते हुए कहा कि दुनिया ने एक प्रभावशाली शख्सियत को खो दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई। फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। Read More Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या, लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, तीन दिन के शोक का किया ऐलान

Today’s Horoscope: 1 मार्च 2026 का राशिफल: जानें आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा शुभ…

Today’s Horoscope: – आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है। 1 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। चंद्रमा की स्थिति भावनात्मक मामलों और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है। आज कुछ लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन और संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

Today's Horoscope
Today’s Horoscope
मेष राशि

आज का दिन (Today’s Horoscope) आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी अधिक थकान से बचें। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 है।

वृषभ राशि

आज आपको कार्यों में स्थिरता और धैर्य बनाए रखना होगा। निवेश संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खानपान पर ध्यान दें, वरना हल्की स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 6 है।

मिथुन राशि

नए संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है।

 कर्क राशि

भावनात्मक रूप से संतुलित रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है।

सिंह राशि

आज का दिन(Today’s Horoscope) आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आराम भी जरूरी है। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 है।

कन्या राशि

आज सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। कार्य में एकाग्रता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें। मित्रों से मुलाकात या बातचीत से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर पेट से जुड़ी समस्या से सावधान रहें। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 7 है।

तुला राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए वित्तीय संतुलन बनाए रखें। परिवार में सहयोग का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 8 है।

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने कार्यों में गोपनीयता बनाए रखनी होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान लाभकारी रहेगा। शुभ रंग मरून और शुभ अंक 4 है।

धनु राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 3 है।

मकर राशि

धैर्य और संयम से काम लेना आज जरूरी है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जोड़ों के दर्द या थकान से सावधान रहें। शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 10 है।

कुंभ राशि

नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पर्याप्त नींद लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग बैंगनी और शुभ अंक 11 है।

मीन राशि

आज आत्मचिंतन और भविष्य की योजना बनाने का दिन है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 12 है।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में हुए शामिल

UP Politics: राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में क बड़ा राजनीतिक हेर-फेर देखने को मिला। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आज उनकी सदस्यता की आधिकारिक घोषणा की गई। इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कुल सात नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दल-बदल का दौर शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मुस्लिम चेहरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें माला पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न और अहिल्याबाई की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

ये भी देखें – नसीमुद्दीन का बड़ा धमाका! | क्या करेंगे नई पार्टी का ऐलान? || BE NEWS

Naseemuddin Siddiqui joins SP
Naseemuddin Siddiqui joins SP
बसपा के बाद अब सपा में नई पारी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले Bahujan Samaj Party सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी, जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे थे।

सपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से उनके पुराने रिश्ते हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

सपा की नीतियों की सराहना

सदस्यता ग्रहण करने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा सरकार के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता और छात्रों को लैपटॉप वितरण जैसी योजनाएं ऐतिहासिक कदम थीं। युवाओं को रोजगार देने का श्रेय भी उन्होंने सपा सरकार को दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शेरो-शायरी के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की और “जय समाजवाद” के नारे के साथ अपनी बात समाप्त की।

अखिलेश यादव के सियासी तंज

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भी राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आज हमारे पास फूल आ गए हैं, तो किसी का फूल मुरझाता जा रहा है।” इस दौरान उन्होंने कुछ नेताओं की भाषा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे बोलते हैं तो विवाद खड़ा हो जाता है। साथ ही, उन्होंने “सीएम” का नया अर्थ बताते हुए राजनीतिक कटाक्ष किया और प्रदेश व केंद्र सरकार पर भी टिप्पणी की।

सपा को मिला मजबूत मुस्लिम चेहरा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के शामिल होने से सपा को एक प्रभावशाली मुस्लिम चेहरा मिला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी पकड़ को देखते हुए आगामी चुनावी समीकरणों पर इसका असर पड़ सकता है।

ये भी देखें – लखनऊ में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | BE NEWS

Read More विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में हुए शामिल

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और राशि अनुसार जलाभिषेक शुभ समय…

Mahashivratri 2026 – महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत, रात्रि जागरण और विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाहित दंपत्तियों को इस दिन साथ मिलकर शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और स्थिरता प्राप्त होती है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी यानि आज, रविवार को मनाई जा रही है। इस बार यह पर्व कई शुभ योगों के संयोग में आया है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग

इस वर्ष महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को अत्यंत शुभ और कार्यसिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। इस योग में व्रत और पूजा करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। करियर और व्यापार में सफलता के योग बनते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का वास होता है और रविवार का दिन होने से इस योग का प्रभाव और अधिक फलदायी माना जा रहा है।

Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026
 भगवान शिव का 11 बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) के दिन शाम 7:47 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। यह नक्षत्र सूर्य की ऊर्जा और तेज का प्रतीक है। इस नक्षत्र में भगवान शिव का 11 बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे सुख, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। कार्यों में स्थिरता और सफलता प्राप्त होती है।

Mahashivratri 2026

 श्रवण नक्षत्र (शाम 7:48 बजे से प्रारंभ)

श्रवण नक्षत्र चंद्रमा से संबंधित है और मानसिक शांति व आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करने वाला माना जाता है।

1.शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, सफेद पुष्प और धतूरा अर्पित करें।

2. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।

3. शिव-पार्वती विवाह कथा का श्रवण करें।

इस नक्षत्र में की गई पूजा मनोकामनाओं की पूर्ति और पारिवारिक सुख देती है।

Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026
 निशीथ काल में पूजा का महत्व

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) पर निशीथ काल रात्रि 11:57 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा। यह समय शिव साधना के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। इस समय की गई आराधना का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। विशेष मंत्र जाप और रुद्राभिषेक अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।

ये भी देखें – लखनऊ में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | BE NEWS

Mahashivratri 2026

 राशि अनुसार शिवलिंग का अभिषेक

महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मेष: गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करें

वृष: दही से अभिषेक करें। सफेद पुष्प, फल और वस्त्र अर्पित करें।

मिथुन: गन्ने के रस से अभिषेक करें। धतूरा, भांग और हरे फल चढ़ाएं।

कर्क: दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। सफेद वस्त्र व मिष्ठान अर्पित करें।

सिंह: शहद या गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें। लाल पुष्प और रोली चढ़ाएं।

कन्या: गन्ने के रस से अभिषेक करें। भांग, धतूरा और मंदार पत्र अर्पित करें।

तुला: शहद से अभिषेक करें। सफेद वस्त्र और मंदार पुष्प चढ़ाएं।

वृश्चिक: शहद युक्त तीर्थ जल से अभिषेक करें। लाल पुष्प व फल अर्पित करें।

धनु: गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। पीला वस्त्र और धतूरा चढ़ाएं।

मकर: गंगाजल या गन्ने के रस से अभिषेक करें। शमी पत्र अर्पित करें।

कुंभ: गन्ने के रस से अभिषेक करें। दूर्वा और मंदार पुष्प चढ़ाएं।

मीन: केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। केला और पीले पुष्प अर्पित करें।

ये भी देखें – CM Krishak Samridhi Yojana 2026: CM कृषक समृद्धि योजना से किसान मालामाल! | UP Kisan Yojana Update

महाशिवरात्रि पूजा की सरल विधि

1. प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

2. व्रत का संकल्प लें।

3. शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें।

4. बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद पुष्प अर्पित करें।

5. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।

6. रात्रि में चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व है।

 महाशिवरात्रि के पावन पर्व का विशेष महत्व

इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग, उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का संयोग महाशिवरात्रि को अत्यंत शुभ बना रहा है। यह पर्व आध्यात्मिक उन्नति, वैवाहिक सुख, कार्य सिद्धि और जीवन में स्थिरता प्रदान करने वाला माना जा रहा है। Read More Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि और राशि अनुसार जलाभिषेक शुभ समय…

New Rafale Deal: भारत ने फ्रांस से 114 नए जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, जानें DAC की मीटिंग के बड़े फैसले…

New Rafale Deal। भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को नई ऊंचाई देने के लिए केंद्र सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू (New Rafale Deal) विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह फैसला रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की।

MRFA प्रोजेक्ट के तहत भारत में होगा निर्माण

बता दें कि करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है, जिनमें से लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील राफेल से जुड़ी है। इसमें करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये 114 राफेल विमानों के लिए और शेष राशि हथियार, स्पेयर पार्ट्स व सपोर्ट पैकेज के लिए निर्धारित है।

नए राफेल (New Rafale Deal) जेट्स की खरीद MRFA (Multi-Role Fighter Aircraft) कार्यक्रम के तहत की जा रही है। योजना के मुताबिक, बड़ी संख्या में विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इन जेट्स के साथ अत्याधुनिक कॉम्बैट मिसाइलें भी शामिल होंगी, जो लंबी दूरी से सटीक हमले की क्षमता देंगी। साथ ही, AS-HAPS जैसे सिस्टम इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस (ISR) मिशनों को मजबूत करेंगे।

ये भी  देखें – India-US Trade Deal: लोकदल अध्यक्ष का सरकार पर सीधा हमला, क्या फिर होगा किसान आंदोलन?

New Rafale Deal

थल सेना और नौसेना को भी मिली मजबूती

बैठक में सिर्फ वायुसेना ही नहीं, बल्कि थल सेना और नौसेना के लिए भी अहम मंजूरियां दी गईं है, जिसमें थल सेना के लिए ‘विभव’ एंटी-टैंक माइंस, ARVs, T-72 टैंकों और BMP-II वाहनों के ओवरहाल को स्वीकृति मिली है। वहीं भारतीय नौसेना के लिए 4 मेगावाट मरीन गैस टर्बाइन बेस्ड इलेक्ट्रिक पावर जनरेटर और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान P8I की खरीद को हरी झंडी मिली है। इससे नौसेना की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, समुद्री निगरानी और स्ट्राइक क्षमता और मजबूत होगी।

ये भी  देखें – Akhilesh Yadav PC: “जब मुंह खोला तो बुरा बोला” अखिलेश यादव | UP Politics

Rafale Deal
क्यों खौफ पैदा करता है राफेल?

भारत पहले ही फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीद चुका है, जो अंबाला और हाशिमारा एयरबेस पर तैनात हैं। राफेल की ताकत उसके अत्याधुनिक हथियार और तकनीक में छिपी है-

 Meteor मिसाइल

100 किमी से अधिक रेंज वाली दुनिया की सबसे उन्नत हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में शामिल।

 SCALP क्रूज मिसाइल

300-500 किमी दूर स्थित दुश्मन के ठिकानों और बंकरों को सटीक निशाना बनाने में सक्षम।

HAMMER मिसाइल

कम दूरी में मजबूत संरचनाओं को नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई।

RBE2 AESA रडार

एक साथ 40 टारगेट ट्रैक करने की क्षमता।

 SPECTRA सिस्टम

दुश्मन के रडार से बचाव और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग में सक्षम उन्नत सुरक्षा प्रणाली।

 63 हजार करोड़ रुपये की डील

भारत अप्रैल 2025 में 26 राफेल-मरीन जेट्स की 63 हजार करोड़ रुपये की डील पहले ही कर चुका है। ये जेट्स विमानवाहक पोत INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात किए जाएंगे और विशेष रूप से नौसेना मिशनों के लिए तैयार किए गए हैं।

एक बड़ा रणनीतिक संदेश

राफेल की नई डील (New Rafale Deal) सिर्फ एक रक्षा खरीद नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों के लिहाज से एक बड़ा रणनीतिक संदेश भी है। अत्याधुनिक तकनीक, लंबी दूरी की मारक क्षमता और मल्टी-रोल ऑपरेशन की योग्यता के कारण राफेल भारतीय वायुसेना को निर्णायक बढ़त देने में अहम भूमिका निभाएगा। Read More New Rafale Deal: भारत ने फ्रांस से 114 नए जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, जानें DAC की मीटिंग के बड़े फैसले…

Privilege Motion Against Rahul Gandhi: “देश को गुमराह कर रहे राहुल”, निशिकांत दुबे ने सदस्यता खत्म करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

Privilege Motion Against Rahul Gandhi: लोकसभा में सियासी हलचल उस समय तेज हो गई जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव को लेकर नोटिस दिया। यह कदम उस बयान के बाद उठाया गया, जिसमें राहुल गांधी ने इंडिया–US ट्रेड डील और केंद्रीय बजट पर सवाल खड़े किए थे।

जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (प्रिविलेज मोशन) नहीं लाएगी। हालांकि, उनके हालिया भाषण के कुछ हिस्सों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाएगा, क्योंकि लगाए गए आरोपों को प्रमाणित नहीं किया गया था।

Privilege Motion Against Rahul Gandhi

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, निशिकांत दुबे ने लोकसभा सचिवालय में नोटिस दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में तथ्यों पर आधारित न होने वाले आरोप लगाए और कुछ असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। नोटिस में कहा गया है कि यह सदन की गरिमा के विपरीत है। यह कार्रवाई लोकसभा के नियमों के तहत, विशेष रूप से Rule 380 का हवाला देते हुए की गई है, जिसके तहत रिकॉर्ड से आपत्तिजनक या असंसदीय टिप्पणियां हटाई जा सकती हैं।

पीएम मोदी से मिले किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उन्होंने संसद में उत्पन्न गतिरोध की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

ये भी देखें – India-US Trade Deal: लोकदल अध्यक्ष का सरकार पर सीधा हमला, क्या फिर होगा किसान आंदोलन?

Privilege Motion Against Rahul Gandhi

बजट और ट्रेड डील पर उठे सवाल

बीते दिन लोकसभा में राहुल गांधी ने इंडिया–US ट्रेड डील और यूनियन बजट पर सरकार से तीखे सवाल किए। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राजनीति की तुलना मार्शल आर्ट से करते हुए ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ जैसे शब्दों का उल्लेख किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और इसे अनुचित बताया।

विशेषाधिकार हनन का मुद्दा

यदि यह मामला विशेषाधिकार हनन के रूप में आगे बढ़ता है, तो राहुल गांधी के लिए चुनौती बढ़ सकती है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय सदन की प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

ये भी देखें – Maha Shivratri 2026: महादेव के विवाह में देवताओं को निमंत्रण | Kashi Vishwanath

Privilege Motion Against Rahul Gandhi
Privilege Motion Against Rahul Gandhi
पहले भी जा चुकी है सदस्यता

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की सदस्यता पर (Privilege Motion Against Rahul Gandhi) संकट आया हो। वर्ष 2023 में सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। हालांकि, बाद में उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी।

अब निगाहें लोकसभा की कार्यवाही पर टिकी हैं कि क्या यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है या नहीं। विपक्ष इसे राजनीतिक कदम बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष का कहना है कि सदन की मर्यादा सर्वोपरि है। Read More Privilege Motion Against Rahul Gandhi: “देश को गुमराह कर रहे राहुल”, निशिकांत दुबे ने सदस्यता खत्म करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

Parliament Budget Session 2026 – संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। लोकसभा से आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रिकॉर्ड से हटाए जाने के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही आज भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में शोरगुल के बीच कार्यवाही जारी है।

लोकसभा में स्थगन, विपक्ष का विरोध जारी

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही (Parliament Budget Session 2026) विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण बाधित रही। विपक्षी दलों ने स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस सौंपते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस समेत कई दलों का कहना है कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं कर रही और विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले 9 फरवरी को सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ऐसा प्रस्ताव बजट सत्र के दूसरे चरण में लाया जा सकता है।

Parliament Budget Session 2026
Parliament Budget Session 2026
भाजपा महिला सांसदों की शिकायत

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के आचरण से भाजपा के सांसद, विशेषकर महिला सांसद, काफी नाराज थीं। रिजिजू के अनुसार, भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री की सीट के घेराव और सदन के वेल में घुसकर प्रदर्शन करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि शारीरिक टकराव की नौबत आ सकती थी, लेकिन भाजपा सांसदों ने संयम बरता।

Parliament Budget Session 2026
राज्यसभा में बजट पर चर्चा

राज्यसभा में हालांकि हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है। संभावना जताई जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2026 पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। वहीं, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा की मांग उठाई है।

ये भी देखें- संसद भवन में सांसदों का व्यवहार चिंताजनक | Democracy Under Question | Parliament Chaos | BE NEWS

Parliament Budget Session 2026

बजट चर्चा पर अनिश्चितता

लोकसभा में आज (Parliament Budget Session 2026) पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन लगातार हो रहे हंगामे के कारण इस पर संशय बना हुआ है। सोमवार को भी प्रश्नकाल बाधित रहा और अंततः दोपहर बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित करना पड़ा था। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की थी, लेकिन फिलहाल गतिरोध टूटता नजर नहीं आ रहा। Read More Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में हंगामा जारी, कार्यवाही बार-बार स्थगित, राज्यसभा में बहस जारी

UP Budget 2026: यूपी बजट सत्र का हंगामेदार आगाज़, सदन में गूंजे ‘गो-बैक’ के नारे…

UP Budget 2026 – उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज का दिन बड़ी हलचल वाला रहा। यूपी विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget 2026) आज से शुरू हो गया है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सत्र की शुरुआत शांतिपूर्ण नहीं रही। जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना भाषण शुरू किया, विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। आखिर सदन के अंदर और बाहर आज क्या-क्या हुआ, आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में।”

बजट सत्र का हंगामेदार आगाज़ 

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा के बजट सत्र (UP Budget 2026) का आगाज़ काफी हंगामेदार रहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सदन में पहुंचते ही विपक्षी दलों ने ‘गो-बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। विपक्ष के इस भारी शोर-शराबे की वजह से सदन के भीतर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और यहां हंगामा करना शोभा नहीं देता। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि अगर उनके पास कोई जनता से जुड़ा मुद्दा है, तो वे शोर मचाने के बजाय उस पर चर्चा करें।

UP Budget 2026
रिपोर्ट में यूपी की तरक्की का पूरा ब्योरा

यही नहीं, मुख्यमंत्री ने आज एक ऐतिहासिक घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के भाषण के बाद सरकार पहली बार राज्य का ‘इकोनॉमिक सर्वे’ यानी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने जा रही है। इस रिपोर्ट में यूपी की तरक्की का पूरा ब्योरा होगा। सीएम योगी का दावा है कि उनकी सरकार ने यूपी को पिछड़ेपन से निकालकर एक मजबूत अर्थव्यवस्था बना दिया है।

ये भी देखें – Pakistan Masjid Blast: पाकिस्तान के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन | Lucknow

UP Budget 2026
इकोनॉमिक सर्वे ही बजट चर्चा की बुनियाद

योगी आदित्यनाथ ने जोर देते हुए कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि सरकार ने उनके लिए क्या काम किया है। अब यह इकोनॉमिक सर्वे ही बजट चर्चा की बुनियाद बनेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या विपक्ष चर्चा में हिस्सा लेगा या फिर यह सत्र भी सिर्फ हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा?”

ये भी देखें – 10 बड़ी खबरें: U19 वर्ल्ड कप विजेताओं का स्वागत, अखिलेश का बड़ा आरोप, सावरकर पर भागवत का बयान।

Read More UP Budget 2026: यूपी बजट सत्र का हंगामेदार आगाज़, सदन में गूंजे ‘गो-बैक’ के नारे…

India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”

India-US Trade Deal – केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुई नई India-US Trade Deal को लेकर अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने इस समझौते को भारत के हित में बताते हुए इसे बहुत अच्छी ट्रेड डील करार दिया। इस डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगाया जाने वाला टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय

आपको बता दें कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और अमेरिका के बीच हुई बहुत अच्छी India-US Trade Deal की आधिकारिक घोषणा की। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद संभव हुआ है।

पीयूष गोयल ने बताया कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया टेलीफोन बातचीत के बाद सामने आया है। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है।

India-US Trade Deal
India-US Trade Deal
 प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर समझौता

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत और भरोसेमंद संबंधों का लाभ भारत को मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ किया गया यह व्यापार समझौता न केवल पड़ोसी देशों बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ है।

गोयल ने बताया कि यह समझौता अचानक नहीं हुआ, बल्कि बीते कई महीनों से दोनों देशों की वार्ता टीमें लगातार बातचीत और विचार-विमर्श में जुटी थीं। उन्होंने कहा कि यह डील देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

ये भी देखें – India-US Trade Deal पर बड़ा ब्रेकथ्रू। BE NEWS

Narendra Modi And Donald Trump
Narendra Modi And Donald Trump
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की पुष्टि

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि India-US Trade Deal पर सहमति बन गई है और भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक टैरिफ में कटौती की जा रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि, ‘140 करोड़ भारतीयों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। हालांकि, प्रधानमंत्री के बयान में औपचारिक रूप से ट्रेड डील शब्द का उल्लेख नहीं किया गया।’

ये भी देखें – Mardaani 3 Movie Review: Rani Mukerji is BACK!

Narendra Modi And Donald Trump

संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना

पीयूष गोयल ने संसद में विपक्ष के रवैये की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों – जैसे डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संसद में व्यवहार अस्वीकार्य था। गोयल ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद चेयर के पास जाकर स्पीकर का अपमान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण सरकार ने संसद के बजाय प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश को जानकारी देना जरूरी समझा।

अमेरिका में विदेश मंत्री जयशंकर

इसी बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं। वह 2 से 4 फरवरी तक वाशिंगटन में रहेंगे, जहां वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा आयोजित ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रीयल’ बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होगी। Read More India-US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल, कहा – “देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य की ओर…”