BSP सुप्रीमो मायावती आज मना रही अपना 70वां जन्मदिन, सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं

BE News – BSP सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बसपा पार्टी इस दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मना रही है। बसपा सुप्रीमो को सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

BSP सुप्रीमो मायावती ने किया UCC का समर्थन पर BJP मॉडल को नकारा

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को BSP सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि मायावती आने वाले दिनों में “संविधान विरोधी” BJP को चुनौती देती रहेंगी। वहीं सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा, बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह जल्द सत्ता में वापसी करेंगी।

ये भी देखें – UP election 2027: मायावती का चुनावी बिगुल,BSP अपने दम पर लड़ेगी चुनाव | BE News

Samajwadi Party's 'fauji' Varanasi candidate has take the wind out of ...

सीएम योगी ने पोस्ट कर दी शुभकामनाएं

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने X पर पोस्ट कर लिखा- “उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि, ” भगवान श्री राम आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी X पर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वास्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि, “आपने अपने पूरे जीवन में शोषित, वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अपमानित समाज की गरिमा,सम्मान और अधिकारों के लिए प्रभावशाली ताकतों के खिलाफ दिन-रात लगातार संघर्ष किया है।

See also  कोच्चि में बीजेपी और आरएसएस पर राहुल गांधी का जोरदार हमला, कहा- "दोनों सत्ता का केंद्रीकरण करने की कोशिशों में जुटे हैं"

Samajwadi Party Has Deep-Rooted Links With Mafias, Will Stay Away ...

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, “जैसे आपने संविधान विरोधी BJP और उनके सहयोगियों और साथियों को चुनौती दी है, यह लगातार जारी रहे,और इसी कामना के साथ एक बार फिरअखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।”